Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 11 October 2024: जीवन में आएंगी खुशियां, परिवार का मिलेगा साथ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Todays Horoscope) राशिफल की मानें तो शुक्रवार 11 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कुछ जातक कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं तो वहीं कुछ जातक परिवार के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं। ऐसे में चलिए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल और जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 11 Oct 2024 04:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 11 October 2024 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 11 October 2024: दैनिक राशिफल के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, तो वहीं कुछ जातक आज के दिन उतार-चढ़ाव का सामना भी कर सकते हैं। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक राशिफल के विषय में।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही आज आपको कोई विशेष पद या दायित्व कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। नौकरी में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलना निश्चित है। व्यापार-व्यवसाय में अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपको आज अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपने साझेदारों से सतर्क रहें। आपके साथ धोखा हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। परिवार के साथ संबंध मधुर रखने का प्रयास करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका पुराना कोई विवाद फिर से सामने आ सकता ,है जिस कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति में आप गिरावट मैसेज करेंगे। नया कार्य शुरू न करें, यदि शेयर मार्केट का काम कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी, लेकिन आपका सम्मान बरकरार रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में आज आप ले सकते हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, परंतु कार्यक्षेत्र में अपने मित्रों सहयोगी वर्ग का आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, कोई नया मेहमान परिवार में आ जा सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो आज उसको पूरा करने आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको सफलता मिलती दिखेगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते हैं, परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन होने से आपको काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें, वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है किसी व्यक्ति विशेष से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

लंबी यात्रा पर आप जाएं, तो वाहन का प्रयोग संभालकर करें। मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का साथ छोड़ने की आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर पार्टनर से विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप चाहे तो कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको कुछ लोगों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही आपको परिवार में मान-सम्मान मिलेगा कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप कोई नया वाहन या मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं। आपको आपके परिवार में वह मित्रों से सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा, आप धार्मिक यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपके लिए कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिस कारण मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान आज आपको उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आज न करें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, परिवार में मतभेद दूर होंगे। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। आज आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं, किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश न करें। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, कोई नया बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील आज आप कर सकते हैं, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे, कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में चल रहा मतभेद दूर होगा।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।