Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 12 October 2024: मिलेगी बड़ी खुशखबरी, बनेंगे सारे बिगड़े काम, घर आएंगे मेहमान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Todays Horoscope) राशिफल के अनुसार शनिवार 12 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। आज बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा मनाया जा रहा है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई जातकों को आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं कई राशि के जातक आज परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 12 Oct 2024 04:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 12 October 2024 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 12 October 2024: दैनिक राशिफल के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कई जातकों के घर पर मेहमान आ सकते हैं। वहीं, कई जातक अपने परिवार के लोगों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस होगा। आपका कोई पुराना मित्र आज आपसे मिल सकता है। आज परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी बड़े निवेश के लिए आप किसी के पार्टनर बन सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ प्राप्त होगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन मनमुताबिक रहने वाला है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आपको अपने किसी सहयोगी से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। बहुत दिनों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आज आपके काम बनने में देर नहीं लगेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज कुछ बातों को इग्नोर करें, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपके किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ कोई बड़ी घटना घट सकती है, जिस कारण आपका मन अशांत रहेगा। आज आपके विचारों में नकारात्मक विचार ज्यादा आएंगे। इसलिए अपने व्यवहार में संयम रखें। आज व्यापार-व्यवसाय में भी आपको आर्थिक सुधार देखने को मिलेगा। यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यात्रा पर जाएं तो सावधानी रखें। व्यापार में सोच-विचार कर निवेश करें। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज आप अपने पत्नी बच्चों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज कहीं पुराना उलझा हुआ पैसा आपको मिल सकता है, जिससे आपका बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। आज वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। साथ ही आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रहा रहा खराब स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। कार्य की अधिकता के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। आज आपको उदासी महसूस होगी। परिवार में प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सामने आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज व्यापार-व्यवसाय में आपको उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आएगी। पुराने लिए लोन के कारण आज आप आर्थिक तौर से परेशानी महसूस करेंगे। आज का दिन व्यर्थ के विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों को सावधानी पूर्वक करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आज आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक तौर से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज किसी नई पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ के योग बनेंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको किसी से सहायता मांगनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी आज देखने को मिलेगी। पत्नी से मतभेद होंगे। परिवार में आपसी कलह का योग बनेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे। प्रशासनिक क्षेत्र में चल रहे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज आपके व्यवहार से शत्रु भी आपके मुरीद हो जाएंगे। कोई बहुत पुराना रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ वाला रहेगा परंतु आज कोई विशेष ऑफर मिलने से कार्यक्षेत्र में आपको लाभ के योग बनेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से आपका मिलना होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।