Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 22 October 2024: यात्रा का बनेगा प्लान, कारोबार का भी होगा विस्तार, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Todays Horoscope) राशिफल के अनुसार 22 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई जातकों को आज पार्टनर से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं कई राशि के जातक आज अपने पार्टरन के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का राशिफल जानते हैं।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 22 Oct 2024 09:10 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 22 October 2024 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 22 October 2024: दैनिक राशिफल के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कई जातकों को चंद्र देव की कृपा से शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कई राशि के जातकों को आज विशेष कार्य में सफलता मिल सकती है। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आज आपका मन प्रसन्नचित रहेगा। आज कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी विशेष मेहमान का घर पर आना होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक परिवर्तन आज आप कर सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसे लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य के चलते आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें, नहीं तो नुकसान होने के चांस ज्यादा है। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में पैतृक संपत्ति के कारण आपसी झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। दुर्घटना हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकता है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत या पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के बारे में सही जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय लें, नहीं तो नुकसान संभव है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको किसी को उधार देना नुकसानदायक रहेगा। आज परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में आर्थिक खर्चा बढ़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य की सोच रहे हैं। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आपका कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्य योजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग साथ प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप सेहत को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। बीपी आदि के कारण आपको शारीरिक कष्ट की स्थिति बन सकती है। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए आज आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज आपका सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपको नया रास्ता दिखाने वाली रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कहीं बाहर की यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों को सुनकर आप अपने व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिढ़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने पार्टनर के साथ सौम्य व्यवहार रखें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है, स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं। वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से बाद में बात हो सकती है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में मतभेद संपत्ति को लेकर हो सकते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।