Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 23 October 2024: इन राशियों का दिन रहेगा खुशनुमा, नए कार्य की होगी शुरुआत, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Todays Horoscope) राशिफल के अनुसार आज यानी बुधवार 23 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों को मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Wed, 23 Oct 2024 09:06 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 23 October 2024 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 23 October 2024: राशिफल के अनुसार, आज यानी बुधवार 23 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहना वाला है। आज कुछ राशि के जातकों को रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वहीं, कुछ राशि के जातक किसी लंबी यात्रा पर काम के सिलसिले में जा सकते हैं। चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों में आज सफलता प्राप्त होगी। आप किसी लंबी यात्रा पर काम के सिलसिले में जा सकते हैं। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आपसी मतभेद दूर होकर खुशनुमा माहौल परिवार में आप महसूस करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके बनते कार्य में अड़चन पैदा कर सकता है। परिवार में पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपका अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आपके पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छे से सोच विचार लें। परिवार में पत्नी और बच्चों का किसी से विवाद हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप किसी बड़े फंक्शन में जा सकते हैं। जहां आपके व्यक्तित्व को सम्मानित किया जा सकता है। आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के विवाद में न उलझें। परिवार में बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपका खुशमिजाज रहने वाला है। कोई सुखद समाचार आज आपको मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं में आज बड़ी राहत मिलेगी। पत्नी से चल रहा मतभेद दूर होंगे। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आप थोड़ा संभलकर चले। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आए। नहीं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद आज दूर होंगे, परंतु पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आप कोई नया वाहन आदि खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन आपका बन सकता है। आज किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए हानिकारक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने आज आप जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी राहत लेकर आने वाला है। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आपको विजय मिलेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व कायम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप में आप सहभागी हो सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 20 to 26 October 2024: इन राशियों को मिलेगा शादी का प्रस्ताव, यहां पढ़िए राशिफल

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपने सामान की रक्षा करें। साथ ही वाहन आदि के प्रयोग में सतर्कता रखें। आज आपको कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति में आज आपको अपना अधिकार मिल सकता है। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आप विवाद से दूर रहें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपका बड़ा उलझा रहेगा। आप किसी पारिवारिक विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। आज आप पत्नी और बच्चों को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप किसी पुराने विवाद में पड़ सकते हैं, जिस कारण आप कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज का दिन व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके काम को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। आज आपके बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आज बचें। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपके व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप डील हो सकती है, जिससे आर्थिक स्रोत के नए रास्ते बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Weekly Career Horoscope 20 to 26 October 2024: इन राशियों को करियर में मिलेगी शानदार सफलता, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।