Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Rashifal 11 February 2024: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई दिशा, पत्नी से संबंध होंगे मधुर, पढ़िए राशिफल

राशिफल के अनुसार आज यानी 11 फरवरी 2024 रविवार का दिन का सभी राशियों के लिए शानदार रह सकता है। आज कुछ राशियों के जातकों का रूका हुआ कार्य पूर्ण होगा और पत्नी से संबंध मधुर होंगे तो वहीं कुछ राशि के जातक परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने की प्लानिंग बना सकते हैं। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik SharmaUpdated: Sun, 11 Feb 2024 04:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 11 February 2024 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 11 February 2024: राशिफल के अनुसार, आज यानी 11 फरवरी 2024, रविवार का दिन का सभी राशियों के लिए शानदार रह सकता है। आज कुछ राशियों के जातकों का रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, तो वहीं कुछ राशि के जातक परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने की प्लानिंग बना सकते हैं। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप नया काम शुरू करें, तो अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें। नहीं तो दुर्घटना का योग बन रहा है। आप पारिवारिक मतभेद से दूर रहे। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में आपका कोई नया काम जिसे आप बहुत दिनो से करना चाह रहे हैं उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नए पार्टनर बनेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन आध्यात्म की तरफ झुका रहेग। आप आज अपने व्यापार में कोई अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपको संभलकर चलने का है। किसी बडी यात्रा आदि पर न जाएं। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय-व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें। नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उतार चढाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने खान पान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा। आप व्यवसाय में नुकसान उठा सकते है। कोई नया काम आप शुरू न करें। परिवार में वाद विवाद से बचें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने लिए लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आपका आज का दिन उतार चढाव वाला रहेगा। वाद विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य आज आपका बिगड सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई अपने पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते है। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है।  पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

भगवत गीता के इस श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि हे पुरुषश्रेष्ठ! सुख और दुख में समान भाव से रहने वाले जिस धीर इंसान को ये व्यथित नहीं कर पाते, वह मोक्ष का अधिकारी होता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते है। व्यापार व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते है। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद विवाद से आप दूर रहे। पारिवारिक जीवन में उतार चढाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी