Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Rashifal 12 June 2024: रख सकते हैं नए काम की नींव, सफल होंगे प्रयास, पढ़िए दैनिक राशिफल

आज यानी 12 जून 2024 बुधवार का दिन राशिफल के अनुसार सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जहां आज कुछ जातकों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा वहीं कुछ जातकों को आज कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। राशिफल के अनुसार आज कुछ जातकों का दिन आज परिवार के साथ मौज-मस्ती में गुजरेगा। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि दैनिक राशिफल।

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 12 Jun 2024 04:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 12 June 2024 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 12 June 2024: राशिफल के अनुसार, आज यानी 12 जून 2024, बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कुछ जातकों को अपने स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा, तो वहीं कुछ जातक कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज के दिन आपको कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा, जिस कारण मन शांत रहेगा। आज किसी अपने नजदीकी व्यक्ति से आपको नुकसान होना संभव है। अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें, व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन अभी न करें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में विवाद की स्थिति निर्मित होने पर स्वयं को दूर रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। साथ ही व्यापार व्यावसायिक कार्य से आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए पदोन्नति मिल सकती है व अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन शानदार है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात नए लाभ के योग निर्मित करेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। किसी नए कार्य में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे बड़ा आर्थिक लाभ होगा। वहां प्रॉपर्टी खरीदने का मन आज आपका बन सकता है। परिवार के लिए कोई बड़ी भविष्य निधि जमा कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन विवादों से घिरा रहेगा, पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आज वाणी पर संयम रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में विरोधी वर्ग का वर्चस्व दिखाई देगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक हानि संभव है, वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आज आपको अपने मित्र या पड़ोसी व्यक्ति से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। आज किसी व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए घातक होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन अभी न करें, आज पार्टनर से आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्र और संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में विजय प्राप्त होगी। अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर होंगे, आज परिवार के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी बड़ी पार्टनरशिप में हिस्सेदार बन सकते हैं। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं, घर में पुराने विवाद खत्म होंगे, परिवार में मांगलिक कार्यों के योग निर्मित होंगे। आज घर परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। परिवार के साथ आज आपका दिन घर पर बहुत अच्छा निकलने वाला है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप शारीरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे, आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है, जिस कारण कार्यक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न होंगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक लोगों से मतभेद बढ़ेंगे। आज यात्रा आदि पर जाए तो सावधानी रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, खानपान पर नियंत्रण रखें। आज परिवार में किसी अपने से विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। किसी नए कार्य के लिए आज आप किसी बड़े व्यक्ति से मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि कार्यों में आज बड़े निवेश करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप कोई नया वाहन या मकान खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर से कोई बड़ी मदद आज आपको प्राप्त होगी, जिससे व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। परिवार से चल रहे विवाद खत्म होंगे, मन शांत रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप किसी नए कार्य की शुरुआत की नींव रख सकते हैं। आज आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त करेंगे। साथ ही आज आपका रुका हुआ धन आपको मिलेगा, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। परिवार में चल रहे तनाव दूर होंगे, सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप अपने किसी डिसीजन के कारण आर्थिक नुकसान उठा सकते हैं। अच्छा होगा किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास न करें। किसी को भी बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।