Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Rashifal 18 Oct 2023: बॉस से मिलेगी शाबाशी, करियर को मिलेगा नया आयाम, अचानक होगा धन लाभ, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 October 2023 Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज यानी 18 अक्टूबर 2023 बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। कुछ राशियों को व्यापार में लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पढ़िए दैनिक राशिफल और जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 18 Oct 2023 04:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 18 October 2023: बॉस से मिलेगी शाबाशी, करियर को मिलेगा नया आयाम, अचानक होगा धन लाभ

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 18 October 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 18 अक्टूबर, बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है। वहीं, कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पढ़िए आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् ।

धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ॥

भगवान श्रीकृष्ण पवित्र ग्रंथ गीता के चौथे अध्याय के आठवें श्लोक में अर्जुन से कहते हैं- हे कौन्तेय ! ऋषि मुनि यानी साधुओं की रक्षा हेतु, अधर्मियों का विनाश करने और धर्म की स्थापना करने के लिए मैं हर युग में मानव रूप में अवतरित होता हूं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नये अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें। नये साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आज आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आप आपने किसी कार्य के लिए परेशान रह सकते हैं। आज विरोधियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। वाहन आदि का उपयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद न बढ़ायें, नहीं तो हानि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े आयोजन में जाना होगा। आप अपने व्यवसाय में आज कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारियों में पार्टनरशिप से लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आपका समय अच्छा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं, तो आज पहल कर सकते हैं। आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी विवाद में आप फंस सकते हैं। आप आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें, नही तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बडी धन राशि आज किसी को उधार न दें। आपका कोई पुराना केस आज खत्म हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में आज आपकी विजय होगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में शादी विवाह के योग बनेंगे। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, परंतु विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। बड़ा लेन देन न करें। किसी काम के लिए आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा। आप व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोग आपके किसी काम का विरोध कर सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।