Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Rashifal 19 November 2023: परिवार के साथ मनाएंगे पिकनिक, करनी पड़ेगी भागदौड़, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 November 2023 Horoscope Today राशिफल के अनुसार 19 नवंबर 2023 रविवार का यह दिन सभी कुछ राशियों के लिए अहम रहने वाला है। राशिफल के अनुसार आज के दिन कुछ राशि को व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा तो वहीं कुछ राशियों का दिन परिवार के साथ अच्छा बीतने वाला है। आइए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Sun, 19 Nov 2023 04:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 19 November 2023 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 19 November 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 19 नवंबर, रविवार का दिन का सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। जहां कुछ राशियों को स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा, तो वहीं, कुछ राशियों के परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। पढ़िए आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपको स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैंष हो सकता है कोई पुराना रोग उभर कर सामने आए, जिस कारण आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया चांस आपको मिलने वाला है, जिस का भरपूर लाभ उठाएं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ा कार्य शुरू करने का विचार बन सकता है, जिसमें परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा ऑफर आज आपको मिल सकता है, जिससे परिवार में सुखद माहौल रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज घर परिवार की कुछ परेशानियों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी धनराशि किसी को न दें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने पार्टनरों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज कुछ बातों को लेकर जो पुराना विवाद चल रहा है, वह दूर हो सकता है। जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी नए कार्य की कार्य योजना बन सकती है। आपका व्यवहार मृदुल रखें, वाणी पर संयम रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप व्यर्थ की भागदौड़ में परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय के लिए आपको बाहर की यात्रा आदि करनी पड़ सकती है। इस यात्रा का आपको लाभ प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, आपकी खुद की एक पहचान बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। मौसम के हिसाब से किसी मौसमी बीमारी से आप पीड़ित तरह सकते हैं, इस कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आपको कहीं से बड़ा ऑफर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

भगवद गीता के चतुर्थ अध्याय के 22वें श्लोक में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि जो व्यक्ति फल की इच्छा किए बिना, अपने-आप जो कुछ मिल जाय, उसमें सन्तुष्ट रहता है और जो ईर्ष्या से रहित, सुख-दुख से परे है और जो सिद्धि, असिद्धि में भी समान भावना रखता है वह कर्म करते हुए भी उससे नहीं बंधता।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप अपनी किसी आदत के कारण भारी नुकसान में पड़ सकते हैं। अच्छा होगा किसी के विवाद से दूर रहें, उसमें न उलझे, नहीं तो आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। किसी नए कार्य की कार्य योजना बिगड़ सकती है। परिवार में मतभेदों के चलते, विरोधी वर्ग इसका लाभ उठा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप अपनी पत्नी बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिस कारण परिवार में शानदार माहौल बनेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। साथ ही पत्नी बच्चों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा, परिवार के लोग भी आपके पक्ष में होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा रहे हैं, तो अपने सामान की हिफाजत करें, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है, इस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नए कार्य की कार्य योजना बन सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति आदि को लेकर कोर्ट-कचहरी जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप अपने पुराने घर में चेंज कर सकते हैं। साथ ही परिवार के लोगों के साथ प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नौकरी में आपके सहयोगी वर्ग का आपको अच्छा सपोर्ट मिलेगा, जिस कारण आपका मन अच्छा रहेगा। वह आप किसी नए कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ जाएगा। आपके विरोधी बढ़ जाएंगे। हो सकता है आज कुछ सामाजिक फैसले आप के विरोध में जाएं, जिस कारण आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें, पारिवारिक झगड़े से भी दूर रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज कुछ बातों को लेकर आपका आपकी पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई आदि की टेंशन को लेकर आप नया घर बदल सकते हैं, जिस कारण परिवार में माहौल बिगड़ सकता है। माता-पिता भाइयों से आपका विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कुछ नया करने का भी प्रयास न करें। कोई भी परिवर्तन आपके लिए ठीक नहीं होगा।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी