Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Rashifal 20 January 2024: परिवार में बढ़ेंगे मतभेद, मांगलिक कार्य के बनेंगे योग, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 January 2024 Horoscope Today राशिफल के अनुसार 20 जनवरी 2024 शनिवार का यह दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। जहां कुछ राशि के जातक आज स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं तो वहीं कुछ राशियों के जातकों के लिए व्यापार-व्यवसाय के योग बन रहे हैं। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik SharmaUpdated: Sat, 20 Jan 2024 04:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 20 January 2024 Horoscope Today: पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 20 January 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 20 जनवरी 2024, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित रह सकता है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन कुछ शानदार रहेगा, तो कुछ राशियों को परिवार और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया वाहन मकान आदि आज खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

भगवत गीता के इस श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि तुम्हारा अधिकार केवल कर्म करना है, कर्म के फलों में कभी नहीं। इसलिए तुम कर्मफल के हेतु वाले मत होना और अकर्म में भी तुम्हारी आसक्ति न हो।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत है, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में भी कोई नया कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार में बड़ा निवेश ना करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आप किसी विशेष कार्य का शुभारंभ आज कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके साथी अपने मन की दबी बात आप से बोल सकते हैं। साथ ही अपने प्रेम का इजहार आज आपके सामने कर सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद विवाद हो सकता है आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत है आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज ना खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण उनकी बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा ना करें। अपने साथी के साथ अच्छा व्यवहार रखें। नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप में आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा है मतभेद दूर होगा।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।