Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Rashifal 24 July 2024: परिवार के लिए लेंगे कोई जरूरी फैसला, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

राशिफल के अनुसार 24 जुलाई 2024 बुधवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज का दिन कुछ जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। तो वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन।

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 24 Jul 2024 04:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 24 July 2024 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 24 July 2024: राशिफल के मुताबिक, आज यानी 24 जुलाई 2024, बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ जातक आज किसी विवाद में फंस सकते हैं, जिस कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ेही। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि दैनिक राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक व मानसिक क्लेश पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है, यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम अभी शुरू न करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे, कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है, आप व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करें। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा, मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, दुर्घटना हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने चले जा सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा, किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, आपका मन उदास रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि के योग बनेंगे, आपके पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकते हैं। परिवार में संपत्ति होने का मानसिक मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। परिवार के लोग आप के विरोध में जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, कोई नया कार्य शुरू न करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उस कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार के साथ यह समय आनंद से बीतेगा, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रह सकता है। आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं, अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में चल रहा आपका काम बाधित हो सकता है। परिवार ने कोई धार्मिक आयोजन होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।