Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Rashifal 25 January 2024: धार्मिक यात्रा के बनेंगे योग, परिवार में आएगा नया मेहमान, पढ़िए राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 January 2024 Horoscope Today राशिफल के अनुसार 25 जनवरी 2024 गुरुवार का यह दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए शानदार गुजरने वाला है तो वहीं कुछ राशियों के जातकों का परिवार से विवाद भी हो सकती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक राशिफल।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Thu, 25 Jan 2024 04:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 25 January 2024 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 25 January 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 25 जनवरी 2024, गुरुवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलजुला परिणाम देगा। आज कुछ राशियों के लिए कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं, तो वहीं, कुछ राशि के जातकों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा, आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आप आध्यात्म से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर आज आप परिवार के साथ जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नई पार्टनरशिप की शुरुआत होगी। परिवार में अपनों से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना बन सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी किसी नए कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी अपनी यात्रा लेकर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें, आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा, वाणी पर संयम।

भगवद गीता के तृतीय अध्यान के 9वें श्लोक में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से संवाद करते हुए कहते हैं कि यज्ञ की प्रक्रिया ही कर्म है। अपने लिए किए जाने वाले कर्मों में लगा हुआ यह मनुष्य-समुदाय कर्मों से बंधता है, इसलिए हे कुन्तीनन्दन! (अर्जुन) तू आसक्ति-रहित होकर उस यज्ञ के लिए ही कर्म कर।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं, आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का आप शिकार हो सकते हैं, विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ आज बिगड़ सकता है, इसलिए खानपान पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा लग सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार में विवाद की स्थिति से बचें, पत्नी से संबंध मधुर रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आपका दिन समस्याओं से भर रहेगा, आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। पत्नी से आंतरिक मतभेद बढ़ता नजर आएगा, जिस कारण आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज के दिन बड़ा निर्णय न लें। आंख मूंदकर किसी भी जगह पैसा न लगाएं, नहीं तो आप घाटे में जा सकते हैं। परिवार के लोगों से पर्सनल बातों को शेयर न करें, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। लंबी यात्रा आदि पर जाने से बचें। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी