Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Rashifal 27 December 2023: यात्रा के बनेंगे योग, फैमिली के साथ करेंगे इंजॉय, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 December 2023 Horoscope Today राशिफल के अनुसार 27 दिसंबर 2023 बुधवार का यह दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। राशिफल के अनुसार आज कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल और जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 27 Dec 2023 04:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 27 December 2023 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 27 December 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 27 दिसंबर, बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। अपने स्वास्थ का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, किसी यात्रा आदि पर जाने का विचार बन सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

अपने स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं। कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट मानसिक और तनाव से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में विजय प्राप्त करेंगे, जिससे समाज में आपका खोया हुआ सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप या डील आज हो सकती है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार के लोगों से मतभेद दूर होंगे, किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करना पड़ सकती है। आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, विरोधी परास्त होंगे। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं, प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपके सहयोगी लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परंतु कोई भी बड़ा लेनदेन आज न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से बचकर रहें। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद में मनमुटाव की स्थिति निर्मित होगी।

भगवद गीता के छठे अध्याय के 5 वें श्लोक में भगवान श्री कृष्ण, अर्जुन से कहते हैं कि हमें खुद का उद्धार करना चाहिए न कि खुद का पतन करना चाहिए। हम स्वयं ही अपने मित्र होते है और स्वयं ही अपने शत्रु भी बन सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे, जिस कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें। बाहर के खानपान से बचें। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच-विचार कर करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज कुछ सामाजिक विवाद के कारण आप अपने ऊपर दबाव महसूस कर सकते हैं। गलती न होने पर भी आपके ऊपर आरोप लगाया जा सकता है, सावधान रहें। विरोधियों से व्यापार-व्यवसाय में बड़ा उलटफेर करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। समय को देखकर शांत रहें। पत्नी के स्वास्थ्य बिगड़ने से आप आर्थिक समस्या से जूझ सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा देने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज आपका पूरा हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही किसी नए कार्य की बड़ी योजना आप अपने मित्र और पार्टनर के साथ मिलकर बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज कोई नया वाहन या मकान का सौदा आप कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण पकड़ सकते हैं, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी