Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Rashifal 30 December 2023: मन रहेगा अशांत, व्यापार में बनेगा लाभ का योग, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 December 2023 Horoscope Today राशिफल के अनुसार 30 दिसंबर 2023 शनिवार का यह दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। राशिफल के अनुसार आज कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है तो वहीं कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। और मन अशांत रहेगा। आइए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 30 Dec 2023 04:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 30 December 2023 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 30 December 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 30 दिसंबर, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा। कुछ राशि के जातकों को आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में आपका नुकसान हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें। नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार से कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा आदि में अपने सामान की हिफाजत रखें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश करने से आज बचें। परिवार में पत्नी और बच्चों से झगड़ा हो सकता है।

भागवत गीता के द्वितीय अध्याय के श्लोक 23 में यह कहा गया है कि आत्मा को न शस्त्र काट सकते हैं, न आग उसे जला सकती है, न ही उसको जल में भिगो सकती है और न ही वायु उसको सुखा सकती है।

श्लोक का अर्थ कि जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण ने आत्मा को अजर-अमर और शाश्वत होने की बात कही है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपको अपनी लाइफ में कुछ बदलाव लाना होगा। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में रहेगा। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका रुका हुआ कार्य शुरू हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए संभल कर चलने का है। यात्रा आदि पर जाएं तो अपने सामान और धन की रक्षा करें। नहीं तो नुकसान हो सकता है। साथ ही आपको कोई बड़ा ऑफर मिले, तो सोच विचार कर कार्यक्षेत्र में निवेश करें। कार्य सहयोगियों को परख लें। परिवार में आपसी विवाद के चलते आप मानसिक परेशानी महसूस करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज व्यापार-व्यवसाय में आप बड़ा निवेश करने का प्लान कर सकते हैं। इससे आपको लाभ का योग बनेगा। साथ ही प्रॉपर्टी आदि खरीदने का मन बन सकता है, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। पारिवारिक कुछ बातों के चलते आपको पत्नी और बच्चों के हित में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य का प्लान कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रोक दें। नहीं तो आपको कुछ हानि उठानी पड़ सकती है। शेयर मार्केट आदि का काम करते हैं, तो आज कोई बड़ा निवेश ना करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी अपने को सदा के लिए खो सकते हैं, जिस कारण आपका मन अशांत रह सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा आदि भी करना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में साझेदारों से सतर्क रहें। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा रहे हैं, तो अपने सामान की हिफाजत करें। नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है। इस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति आदि को लेकर कोर्ट कचहरी जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप अपने पुराने घर में चेंज कर सकते हैं। साथ ही परिवार के लोगों के साथ प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं। नौकरी में आपके सहयोगी वर्क का आपको अच्छा सपोर्ट मिलेगा, जिस कारण आपका मन अच्छा रहेगा। वह आप किसी नए कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बीमार पड़ सकते हैं, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्य क्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत है। आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्य क्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से बात हो सकती है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में मतभेद संपत्ति को लेकर हो सकते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी