Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 30 September 2023: आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? दैनिक राशिफल से जानिए

Aaj Ka Rashifal 30 September 2023 Today Horoscope राशिफल के अनुसार आज यानी 30 सितंबर 2023 शनिवार का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए मिला-जुला रह सकता है। दैनिक राशिफल के अनुसार आज के दिन कुछ राशियों के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक लव राशिफल।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Sat, 30 Sep 2023 04:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 30 September 2023 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Aaj Ka Rashifal 30 September 2023: लव राशिफल के अनुसार, 30 सितंबर 2023,  शनिवार का यह दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियों के जातकों की लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा। वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ कार्य जिसकी पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है, आज आपका वह कार्य शुरू होगा, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन की योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज के दिन आप अपने जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज कोई नया सत्र आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में लोग आपको मान-सम्मान, देंगे पत्नी से मधुर संबंध होंगे।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी ला सकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आपके व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में आप से जुड़े लोग आप की प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आप कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो उसको पूरा करने आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको सफलता मिलती दिखेगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

गीता के दूसरे अध्याय में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि जो व्यक्ति जन्म लेता है उसकी मृत्यु भी निश्चित है। इससे व्यक्ति किसी भी तरह से नहीं बच सकता। इसलिए मृत्यु पर शोक करने लायक नहीं है। भगवान श्री कृष्ण के अनुसार, जिसका कोई इलाज न हो उसके लिए शोक करने से एक अन्य दुख उत्पन्न हो जाता है।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन कार्य क्षेत्र में न लें, नहीं तो इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना आपके हित में नहीं होगा। पत्नी बच्चों से मतभेद बन सकते हैं।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज का दिन आप कुछ परेशान रह सकते हैं, इसका एक कारण आपका स्वास्थ्य होगा। आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता हैं, खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन करने से पहले अच्छी तरह कागजी कार्रवाई देखकर ही कोई बड़ा कम करें, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में मान-सम्मान में कमी होगी। पत्नी और बच्चों के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधीयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन आशंकित बना रहेगा। पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज न लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी, पत्नी से अनबन हो सकती है।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता आज मिल सकती हैं। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आपके व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप या डील हो सकती है, जिससे आर्थिक स्रोत के नए रास्ते बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी