Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 31 Jan 2024: बनेगा धार्मिक यात्रा का प्लान, कार्यक्षेत्र में मिलेगी कामयाबी, पढ़िए राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 January 2024 Horoscope Today राशिफल के अनुसार 31 जनवरी 2024 बुधवार का दिन है। ऐसे में सभी राशियों के लिए आज का यह दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहने वाला है तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक राशिफल।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 31 Jan 2024 04:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 31 January 2024 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 31 January 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 31 जनवरी 2024, बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज कुछ राशियों के परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, तो वहीं, कुछ राशि के जातकों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक मानसिक पीड़ा से परेशान रहेंगे, किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी रखें, व्यापार में नया काम अभी शुरू न करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज के दिन आप कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं, मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप कोई वाद विवाद में फंस सकते हैं, पारिवारिक कलह से आप दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर लोगों से वैचारिक मतभेद हो सकता है, व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। अपनो का प्रेम व स्नेह प्राप्त होगा, अभी नया काम शुरू न करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपको व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं ,अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक मतभेदों से आप दूर रहें, कोई नया काम शुरू न करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा महसूस करेंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा, उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको व्यापार आदि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आप कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। किसी अपने के घर मांगलिक कार्यक्रम में जाना होगा। आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

भगवत गीता के 12 अध्याय के 16वें श्लोक में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि जो मनुष्य आकांक्षाओं से रहित है, बाहर-भीतर से पवित्र, दक्ष, उदासीन, व्यथा से रहित और सभी आरम्भों का त्याग करने वाला है, वह मेरा भक्त मुझे प्रिय है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे, खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी, काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करना पड़ सकता है। किसी अपने के कारण आप विवाद से फंस सकते है, परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं, आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आयेगा, कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी। बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालो को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी