Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monthly Health Horoscope October 2023: स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहेगा अक्टूबर का महीना? पढ़िए मासिक राशिफल

Masik Swasthya Rashifal October 2023 जल्द ही अंग्रेजी कैलेंडर का दसवां महीना शुरू होने जा रहा है। बता दें कि अक्टूबर माह में कुछ महत्वपूर्ण ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे जिसका प्रभाव सभी राशियों के निजी जीवन पर भी पड़ेगा। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं अक्टूबर 2023 मासिक स्वास्थ्य राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह महीना।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 26 Sep 2023 04:10 PM (IST)
Hero Image
Monthly Health Horoscope October 2023: पढ़िए मासिक स्वास्थ्य राशिफल

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Monthly Health Horoscope October 2023: कुछ ही दिनों में अक्टूबर का महीना शुरू होने जा रहा है। बता दें कि ज्योतिष दृष्टिकोण से इस महीने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिष पंचांग के अनुसार, इस माह में कई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। कुछ राशि परिवर्तन करेंगे, तो कुछ अस्त, वक्री या उदित होंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों के निजी जीवन पर भी पड़ेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, मासिक स्वास्थ्य राशिफल।

मेष मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Aries Monthly Health Horoscope October 2023)

स्वास्थ्य को लेकर इस महीने आपको हिदायत दी जाती है कि आप बाहर के खान-पान से बचें। साथ ही योग व्यायाम आदि का सहारा लें। इस महीने आप मानसिक तनाव के कारण परेशान रह सकते हैं। साथ ही आपको परिवार में पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य के चलते आर्थिक समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Taurus Monthly Health Horoscope October 2023)

स्वास्थ्य को लेकर यह महीना सामान्य रहेगा। हालांकि, आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इस महीने के अंत में आप किसी पुरानी बीमारी का फिर से शिकार हो सकते हैं। इस वजह से काफी तकलीफ महसूस होगी। पत्नी और बच्चों की स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

मिथुन मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Gemini Monthly Health Horoscope October 2023)

स्वास्थ्य को लेकर यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि, परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा परेशान भी कर सकता है। इससे धन का व्यय होना संभव है। आप आर्थिक और मानसिक तौर से परेशानी महसूस करेंगे। इस महीने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। अत्यधिक भाग दौड़ के कारण आपका स्वास्थ्य गिर सकता है।

कर्क मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Cancer Monthly Health Horoscope October 2023)

स्वास्थ्य को लेकर इस महीने कर्क राशि वालों को संभल कर रहना होगा। मौसमी बीमारियों के आक्रमण से आप या आपके घर के लोग संक्रमित हो सकते हैं। वर्षा में भीगने से बचें। बाहर के खानपान से खुद को दूर रखें। सादा खानपान रखें। ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।

सिंह मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Leo Monthly Health Horoscope October 2023)

स्वास्थ्य को लेकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी पुरानी बीमारी से निजात पाएंगे। परिवार में भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई बड़ी बीमारी आदि का योग इस महीने नहीं दिखाई पड़ रहा है। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें, नहीं तो आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इसका असर आपके बजट और आपके काम पर दिखाई देगा। सुखी जीवन के लिए व्यायाम और योग का सहारा लें।

कन्या मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Virgo Monthly Health Horoscope October 2023)

इस महीने आप किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जिससे आपके बजट पर भी काफी असर पड़ेगा। इस महीने का बजट गड़बड़ा सकता है। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति का बीमार होना आपके लिए परेशानी खड़ा कर सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और बदलते मौसम से बचकर रहें।

तुला मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Libra Monthly Health Horoscope October 2023)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए सामान रहेगा। मौसम के हिसाब से कुछ बीमारियों की चपेट में आप आ सकते हैं। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। साथ ही बारिश में बाहर निकलने से बचें। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप इस महीने परेशान रह सकते हैं।

वृश्चिक मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Scorpio Monthly Health Horoscope October 2023)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपको संभल कर रहने की जरूरत है, नहीं तो आपको सिर दर्द, डिप्रेशन, एलर्जी आदि से परेशान  होना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में अपनों का स्वास्थ्य बिगड़ने से आर्थिक और मानसिक तरीके से आप परेशान हो सकते हैं।

धनु मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Sagittarius Monthly Health Horoscope October 2023)

स्वास्थ्य को लेकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी पुरानी बीमारी से निजात पाने में सफल होंगे। इस महीने परिवार में सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ी बहुत मौसमी बीमारियों के कारण समस्या देखने को मिलेगी, लेकिन किसी विशेष बड़ी बीमारी का योग इस महीने नहीं है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से योग व्यायाम का सहारा लें।

मकर मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Capricorn Monthly Health Horoscope October 2023)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। कोई पुरानी बीमारी के फिर से उबरने के चांस है, जिस कारण शारीरिक कष्ट से आपको गुजरना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। मौसम के हिसाब से अपना ख्याल रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें।

कुंभ मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Aquarius Monthly Health Horoscope October 2023)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना काफी तकलीफ वाला रह सकता है। आप किसी पुराने रोग की चपेट में आ सकते हैं, जिस कारण आपको काफी शारीरिक तकलीफ उठानी पड़ सकती है। साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य इस महीने बिगाड़ सकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है।

मीन मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Pisces Monthly Health Horoscope October 2023)

स्वास्थ्य को लेकर आपका यह महीना काफी उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।  बच्चों की पढ़ाई के चलते आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टरी सलाह लें।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ए जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।