Move to Jagran APP

Monthly Horoscope April 2024: इन राशियों की किस्मत खोलेगा अप्रैल का महीना, पढ़िए मासिक राशिफल

राशिफल के अनुसार अप्रैल का महीना सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अप्रैल माह में कई राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता देखने को मिलेगी तो वहीं कई राशि के जातकों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा?

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 29 Mar 2024 11:50 AM (IST)
Hero Image
Monthly Horoscope April 2024 पढ़िए मासिक राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Horoscope April 2024: अप्रैल माह की शुरुआत होने जा रही है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस महीने में कई ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर किसी-न-किसी रूप में देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अप्रैल का यह महीना कैसा रहने वाला है?

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope April 2024)

यह महीना आपकी राशि के लिए सामान्यतः ठीक-ठाक रहेगा। कोई पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। इस महीने किसी बड़ी उपलब्धि को आप हासिल कर सकते हैं। महीने के शुरुआती समय में किसी विशेष कार्य के लिए आपका चयन किया जा सकता है, जिसका निर्वाह करने में आप सफल रहेंगे। इस महीने स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं देखने को मिल सकती हैं, हालांकि यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस महीने किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। साथ ही आप यदि व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन इस महीने कर सकते हैं।

नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर होंगे, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी लंबी यात्रा आदि पर इस महीने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। कार्य की अधिकता के कारण इस महीने अपने परिवार को समय देना आपके लिए मुश्किल होगा। इस महीने आप नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। शेयर मार्केट में कार्य कर रहे लोगों के लिए यह महीना खास अच्छा है। आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक स्थिति इस महीने अच्छी रहेगी। परिवार में चल रहे तनाव को दूर करने में आप सफल होंगे।

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope April 2024)

यह महीना आपका अच्छा रहेगा आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। इस महीने आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट कार्य क्षेत्र में मिल सकता है, जिससे लाभ के योग बनेंगे। इस महीने आपको अपने मित्र पर विशिष्ट लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं इस महीने कम देखने को मिलेंगे, हालांकि अपने स्वास्थ्य के प्रति आप सहज सजग रहें। इस महीने प्रॉपर्टी संबंधी बड़ा निवेश आप कर सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ होगा। महीने के शुरुआती समय में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। इस महीने परिवार के साथ किसी यात्रा पर आप जा सकते हैं।

परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा। इस महीने आप अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत यदि आप करना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस महीने रुका हुआ धन प्राप्त होगा तथा आप कर्ज से मुक्ति पाएंगे। यह महीना आपके और आपके परिवार के लिए अच्छा रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात इस महीने आपकी हो सकती है, जो आगामी समय में आपके लिए सफलता के मार्ग निश्चित करेगी।

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope April 2024)

यह महीना आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर आ सकता है। इस महीने अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। परिवार में भी किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस महीने आप कुछ आसान तरीका घर और परिवार की कुछ परेशानियों के चलते आप तनाव ग्रस्त महसूस करेंगे। यह महीना आपके लिए कुछ उत्तरदायित्व भी लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के सामान्य अवसर हैं। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र बना सकते हैं।

इस महीने आप किसी मित्र या रिश्तेदार से बड़ी सहायता मांग सकते हैं। आपको अपने व्यवहार में काफी परिवर्तन करना होगा, नहीं तो आपके कार्य होने में संदेह रहेगा। इस महीने परिवार और बच्चों के साथ आप छुट्टियां बिताने के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में चल रहे तनाव के कारण आपसी मतभेद उत्पन्न होंगे। इस महीने प्रॉपर्टी संबंधी कार्य सोच विचार कर करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ेगी। लेनदेन वह सरकारी कार्य सतर्कता रखें, नहीं तो आपको किसी भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपके कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं।

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope April 2024)

यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण न होने के कारण आप तनाव में रहेंगे। इस महीने व्यर्थ के विवाद से दूर रहें, नहीं तो आप किसी बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। इस महीने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। साथी इस महीने आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में बड़ा निवेश सोच विचार कर करें। कोई बड़ा रकम उधार के रूप में किसी को देने से पहले उसे अच्छी तरीके से जांच लें, प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन में सावधानी रखें।

इस महीने परिवार में अपने लोगों से कुछ मतभेद उत्पन्न होंगे, साथ ही आप सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में अपने सम्मान में कमी महसूस करेंगे। इस महीने विरोधी वर्ग आपके किसी बड़े कार्य को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। महीने के उतरते समय में व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी तथा अपने इष्ट मित्रों से आपको बड़ा आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपको आगामी समय में लाभ होगा इस महीने आप किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए इस महीने बड़ा निवेश सोच विचार कर करें।

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope April 2024)

यह महीना आपकी राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। इस महीने मन प्रसन्न रहेगा तथा बड़े निवेश में आप सहभागी बन सकते हैं। परिवार के लोगों का भरपूर साथ मिलेगा। इस महीने परिवार के साथ आप कहीं बाहर छुट्टियां बिता सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे, परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। इस महीने परिवार में किसी व्यक्ति का जॉब लगने से घर में खुशी का माहौल होगा, हालांकि महीने के उतरते समय में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को आपको फेस करना पड़ सकता है।

यह महीना कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्गों से आपके संबंध मधुर होंगे। आपको पदोन्नति मिल सकती है, हालांकि अत्यधिक कार्य के कारण आप अपने स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखेंगे। इस महीने आप भूमि संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त करेंगे, यदि कोई मकान या जमीन खरीदना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए अच्छा है। पत्नी में बच्चों के लिए भविष्य निधि इस महीने आप सुरक्षित कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ संबंध मधुर होंगे। यह महीना आपका अच्छा रहने वाला है।

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope April 2024)

यह महीना आपके लिए समानता ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। इस महीने आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको नए पार्टनर से मिल सकते हैं, जिससे आपका कार्यक्षेत्र बढ़ जाएगा। इस महीने आप अपने किसी सगे संबंधी से या मित्र से बड़ी धनराशि उधार के रूप में ले सकते हैं। साथ ही आपके अपने लोगों से इस महीने आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। महीने के उतरते समय कुछ बात-बात की स्थितियां परिवार में उत्पन्न होगी, जिससे आपको बचने की जरूरत है।

वाणी पर संयम रखें, विवादों से दूर रहें। इस महीने नए भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। साथ ही आप अपने बच्चों के साथ परिवार के लोगों के साथ यह महीना अच्छा बिताने वाले हैं। इस महीने आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को इस महीने नजरअंदाज न करें, नहीं तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी से चल रहे विवाद दूर होंगे। इस महीने आप शेयर मार्केट में यदि कार्य करते हैं, तो निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। इस महीने आप अपने किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी।

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope April 2024)

यह महीना आपकी राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पारिवारिक परेशानियों के चलते आप मानसिक तौर से तनाव ग्रस्त रहेंगे। इस महीने परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में इस महीने विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं। साथ ही ऐसा महीने आपके व्यापार-व्यवसाय में सहयोग लेना पड़ सकता है। इस महीने किसी भी प्रकार का नए कार्य की शुरुआत आपके लिए ज्यादा अच्छी नहीं कहा जा सकता।

महीने के उतरते समय में कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी वर्ग वालों को इस महीने संभाल कर रहने की जरूरत है। अधिकारी वर्ग से संबंध बिगड़ सकते हैं। इस महीने वाणी पर संयम रखना जरूरी है। यात्रा आदि पर जाते समय सावधानी रखें, वाहन संभाल कर चलाएं। इस महीने आपका अपनी पत्नी से विवाद हो सकता है। न्यायालय पक्ष के कार्यों में इस महीने आपको सफलता मिलने में देरी होगी, राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में आपके शत्रुओं में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope April 2024)

यह महीना आपकी राशि के लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ-साथ पारिवारिक समस्याओं का सामना इस महीने आपको करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में इस महीने उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी, हालांकि महीने के उतरते समय में व्यापार आदि में स्थिरता देखने को मिलेगी। इस महीने प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा। इस महीने पारिवारिक समस्याओं के कारण घर में विवाद की स्थिति निर्मित होगी।

पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग इस महीने आप कर सकते हैं। महीने के उतरते समय में आपको किसी अपने से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। इस महीने शेयर मार्केट आदि कार्य में सोच विचार कर इन्वेस्ट करें तथा वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें। इस महीने आप अपने परिवार के लोगों के साथ अपने संबंधों को सुधारने के लिए प्रयास कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। इस महीने बहुत सोच विचार कर निर्णय लें, व किसी दूसरे व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधर के रूप में देने से बचें।

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope April 2024)

यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप जिन समस्याओं से परेशान हैं इस महीने उनका समाधान निकाल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लाभ होगा। परिवार में चल रहे विवाद को खत्म करने में आप सफल होंगे। इस महीने परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे आप किसी नए दायित्व को ग्रहण कर सकते हैं। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए पदोन्नति संभव है। साथ ही अधिकारी वर्ग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपको लाभ के योग बनेंगे।

महीने के उतरते समय में बड़ा लेनदेन करने में सावधानी रखें। इस महीने परिवार के साथ आप बाहर छुट्टियां बिताने जा सकते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। इस महीने पत्नी बच्चों के लिए आपको ही बड़ा निवेश कर सकते हैं। कार्य की अत्यधिकता के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आप अपने किसी सहयोगी से बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है, वह आप किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं।

मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope April 2024)

यह महीना आपकी राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा, अपने कार्य की शुरुआत करेंगे। इस महीने अच्छे लोगों से मिलना होगा, आपका संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे। आप स्वयं का कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। इस महीने कोई बड़ी पार्टनरशिप में आप सहभागी बन सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी वालों के लिए पदोन्नति मिलेगी। करियर में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इस महीने परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत करेंगे।

आप परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इस महीने मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। साथ ही आप पारिवारिक मैटर को खत्म करने में सफल होंगे। इस महीने आप कोई आध्यात्मिक गुरु के संपर्क में आ सकते हैं, जिस कारण आपके जीवन की दिनचर्या बदल जाएगी। इस महीने आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ अर्जित करेंगे। साथ ही नया भवन वाहन खरीदने के योग निर्मित होंगे। इस महीने पत्नी से चल रहे पर बात खत्म होंगे। आर्थिक तौर से यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope April 2024)

यह महीना आपके लिए अत्यधिक उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं घर में देखने को मिलेगी। इस महीने पारिवारिक विवाद में बढ़ोतरी होगी, जिस कारण आपका मन अस्थिर रहेगा। इस महीने व्यापार-व्यवसाय में आपके विरोधी आपके कार्यक्षेत्र को बिगाड़ सकते हैं, जिस कारण आर्थिक तौर से आप परेशानी महसूस करेंगे। इस महीने कर्ज के चलते आप और आपका परिवार परेशान रहेगा। हालांकि महीने के उतरते समय में आपको आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। इस महीने किसी भी प्रकार के विवाद से आप दूर रहें। इस महीने आप सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी वर्ग के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, सावधानी रखें।

परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ आप यह महीना किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इस महीने व्यर्थ के खर्चों पर आपको नियंत्रण करना होगा, नहीं तो आर्थिक तौर से आप काफी परेशान हो सकते हैं। आप किसी नए कार्य की शुरुआत इस महीने न करें। वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखें, इस महीने किसी भी प्रकार के विवाद में न उलझें, नहीं तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। महीने के उतरते समय में आपको कुछ आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope April 2024)

यह महीना आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होंगी, वहीं आपको कुछ पारिवारिक समस्याओं का सामना इस महीने करना पड़ सकता है। आर्थिक तौर से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। व्यापार-व्यवसाय में अस्थिरता देखने को मिलेगी। इस महीने आपको अपने किसी मित्र रिश्तेदार से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। महीने के उतरते समय में आपको व्यापार-व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत करने का ऑफर मिल सकता है। इस महीने कार्यक्षेत्र में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अधिकारी वर्ग से संबंध बिगड़ सकते हैं। इस महीने पारिवारिक माहौल आपके विपरीत रहेगा। 

इस महीने किसी भी प्रकार का बड़ा लेनदेन सोच विचार कर करें। महीने के उतरते समय में कुछ आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत आपको लाभ दे सकती है। इस महीने व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें। परिवार के साथ समय बिताएं, पत्नी और बच्चों के साथ यह महीना आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इस महीने प्रॉपर्टी संबंधी विवाद से आप दूर रहें। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को सोच विचार कर निवेश करने की सलाह दी जाती है। इस महीने न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में सावधानी रखें। शत्रु पक्ष इस महीने आपको परेशान कर सकता है।

ड़िसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।