Move to Jagran APP

Monthly Horoscope July 2024: जुलाई में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कार्यों में मिलेगी सफलता

जुलाई महीने की शुरुआत होने जा रही है। राशिफल (Monthly Horoscope July 2024) के अनुसार जुलाई का महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वहीं कुछ राशियों को शेयर मार्केट के लिए निवेश करने का अच्छा मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। आइए पढ़ते हैं मासिक राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 30 Jun 2024 04:10 PM (IST)
Hero Image
Monthly Horoscope July 2024 पढ़िए मासिक राशिफल।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Horoscope July 2024: जुलाई महीने की शुरुआत होने जा रही है। राशिफल के अनुसार, जुलाई का महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। यह महीना कुछ राशियों के लिए अच्छा खासा रहने वाला है और व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। वहीं, कुछ राशियों के परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे और पति-पत्नी में चल रहे आपसी झगड़े खत्म होंगे। ऐसे में आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा?

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope July 2024)

यह महीना आपके लिए अच्छा खासा रहने वाला है। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से इस महीने परिवार और आपको राहत मिलेगी। इस महीने आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में इस महीने स्थिति सामान्य रहेगी। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए निवेश करने का अच्छा अवसर है। इस महीने नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को सतर्कता से चलने की आवश्यकता है। विरोधी वर्ग आपके बनते कार्य को बिगाड़ सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। पति-पत्नी में चल रहे आपसी झगड़े खत्म होंगे। इस महीने आप अपनी भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी वर्ग प्राप्त होंगे।  

 

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope July 2024)

यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कुछ उदासीनता महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस महीने कोई अप्रिय समाचार प्राप्त होगा। महीने की शुरुआती समय में व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में इस महीने आपको अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस महीने आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश कर सकते हैं। घर में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा। परिवार और बच्चों के साथ इस महीने किसी विशेष कार्य को लेकर लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस महीने नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आप किसी विशेष कार्य की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। इस महीने वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को लाभ के योग बनेंगे।

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope July 2024)

 यह महीना आपके लिए सामान्यतः उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परिवार में देखने को मिलेंगी। इस महीने आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यात्रा में सावधानी रखें। इस महीने आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी से उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना सामान्यतः ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति बनेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मनमुटाव देखने को मिलेगा। इस महीने आप अपने किसी पुराने कार्य को फिर से शुरू कर सकते हैं।

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope July 2024)

यह महीना आपकी कर्क राशि वालों के लिए सामान्यतः ठीक-ठाक रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च होगा। इस महीने आप आर्थिक तौर से परेशान रहेंगे, जिसका एक कारण परिवार में स्वास्थ्य संबंधी रहेगा। इस महीने आपके लिए कोई पुराना विवाद उभर कर सामने आ सकता है, जिस कारण आपको न्यायालय पक्ष में जाना पड़ सकता है। इस महीने अपनी जमा पूंजी को संभाल कर रखें। इस महीने व्यर्थ के खर्चों पर कंट्रोल करने का प्रयास करें। नहीं तो आप कर्ज से परेशान हो सकते हैं। इस महीने प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में विरोधी वर्ग आपको परेशान कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। विवाद से दूर रहने का प्रयास करें।

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope July 2024)

यह महीना सिंह राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। इस महीने घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा। पुराने आपसी मतभेद दूर होंगे। इस महीने व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग रहेंगे। आपको कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा, जिससे आपके आगामी काम बन जाएंगे। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। पत्नी और बच्चों से संबंध अच्छे रहेंगे। आप किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope July 2024)

यह महीना कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परिवार में देखने को मिलेंगी। इस महीने किसी भी व्यर्थ के कार्य में न उलझे नहीं तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस महीने धन का उपयोग संभलकर करें। अपने मन की गोपनीय बात किसी से न कहें। नहीं तो आपका बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है। इस महीने परिवार में पत्नी से कुछ मतभेद की स्थिति बनेगी। कहीं बाहर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। विवाद से दूर रहें। इस महीने आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope July 2024)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा हालांकि कुछ कार्यों को लेकर कार्यक्षेत्र में अपने लोगों से आपके मतभेद बढ़ेगी। इस महीने किसी नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ मिलेगा। अपना पुराना बिजनेस में आपको कोई अच्छा पार्टनर मिल सकता है, जिससे आपका रुका हुआ कार्य फिर से चल निकलेगा। नौकरी वालों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। अधिकारी वर्ग आपके कार्य की प्रशंसा करेंग। इस महीने किसी मांगलिक कार्य के योग परिवार में बनेंगे। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope July 2024)

यह महीना सामान्यतः अच्छा है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में आपसी मतभेदों को मिटाने का प्रयास करें। नहीं तो आने वाले समय में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इस महीने परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में इस महीने नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए इस महीने ठीक नहीं है। अपनी पर्सनल बातों को किसी से शेयर न करें। इस महीने आपका कोई मित्र आपके साथ धोखा कर सकता है,  जिस कारण आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope July 2024)

यह महीना धनु राशि वालों के लिए ठीक रहेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में इस महीने लाभ के योग निर्मित होंगे। आप किसी नए प्रोजेक्ट में कार्य कर सकते हैं। इस महीने प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ होगा। आप भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। इस महीने घर में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान आप कर सकते हैं।

मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope July 2024)

यह महीना आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। परिवार में संपत्ति पर बात को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। अच्छा होगा अपनी पर्सनल बातों को दबा कर रखें। इस महीने व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच विचार कर करें। इस महीने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं समानता ठीक-ठाक रहेगी। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आपको बड़ी आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। इस महीने शत्रु पक्ष प्रबल रहेंगे। आपके बनते हुए कार्य को बिगड़ने का प्रयास किया जाएगा हालांकि आप इससे उबर में सफल होंगे।  

कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope July 2024)

 यह महीना आपके लिए ठीक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। इस महीने आप नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। इस महीने आपका रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। साथ ही किसी नए लोगों के साथ मिलकर आप कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको आगामी समय में लाभ होगा। इस महीने आप कोई विशेष कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। महीने के उतरते समय में आपका व्यापार पूर्ण होगा। परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। पत्नी और बच्चों के लेकर इस महीने आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इस महीने वाणी पर संयम रखें। नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope July 2024)

यह महीना मीन राशि वालों के लिए सामान्यतः ठीक-ठाक रहेगा हालांकि आपका सोचा हुआ कार्य पूर्ण न होने से आपका मन उदास रहेगा। इस महीने आप नए कार्यक्षेत्र की तलाश में रहेंगे। साथ ही इस महीने अपने मन की बात किसी से भी ना कहें। नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। इस महीने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अत्यधिक खर्चों के कारण आर्थिक तौर से इस महीने आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। यह महीना नौकरी वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपसी मतभेद हो सकते हैं, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह महीना वाणी पर संयम रखें। बड़ा निवेश करने से पहले कार्यक्षेत्र को अच्छी तरीके से विचार लें। लंबी यात्रा आदि पर जाते समय वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें।

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।