Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monthly Horoscope May 2024: इन राशियों के लिए तरक्की की सौगात लेकर आएगा मई का महीना, पढ़िए मासिक राशिफल

राशिफल के अनुसार मई का महीना सभी राशियों के लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। मई माह में कई राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ देखने को मिलेगा तो वहीं कई राशि के जातकों को स्वास्थ्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा?

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 26 Apr 2024 01:59 PM (IST)
Hero Image
Monthly Horoscope May 2024 पढ़िए मासिक राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Horoscope May 2024: मई महीने की शुरुआत होने जा रही है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस महीने में कई ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिनका असर सभी राशियों पर किसी-न-किसी रूप में दिखाई देगा। ऐसे में आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए मई का यह महीना कैसा रहेगा?

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope May 2024)

यह महीना आपके लिए कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। इस महीने व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। महीने के मध्य में आपके कार्यक्षेत्र में स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस महीने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परिवार में बनी रहेंगी, जिस कारण व्यर्थ का धन खर्च होगा। साथ ही आपको किसी से सहयोग लेना पड़ सकता है। आर्थिक तौर से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। महीने के उतरते समय में आपको कोई बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है।

इस महीने परिवार में माहौल ठीक-ठाक रहेगा, हालांकि कुछ बातों को लेकर आपसी मन-मुटाव की स्थिति बनी रहेगी। इस महीने सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपके विरोधी आपके कार्य को बिगड़ने का प्रयास करेंगे, हालांकि आप अपनी कार्यशैली में परिवर्तन कर इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इस महीने कोई बड़ा लेनदेन या प्रॉपर्टी का काम सोच विचार कर करें। कागजी कार्यों में सावधानी रखें, इस महीने अपने मन की बात किसी से शेयर न करें, नहीं तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी रखें, इस महीने कोई पुरानी प्रॉपर्टी बिक सकती है, जिससे आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope May 2024)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा इस महीने आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप किसी बड़े कर्ज से मुक्त होंगे, इस महीने प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में लाभ के योग बनेंगे। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। इस महीने आप व्यक्तिगत रूप से लोगों से जुड़ेंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे। बहुत दिनों से आपके अंदर चल रही हीन भावना खत्म होगी, व आप खुद को मोटिवेट महसूस करेंगे। इस महीने किसी विशिष्ट व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।

साथी इस महीने परिवार के लिए आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परिवार में देखने को मिलेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर इस महीने कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं। इस महीने आप कार्यक्षेत्र में एक नया प्रयोग करेंगे, जिससे आपको लाभ होता दिखाई देगा। परिवार या मित्रों के साथ इस महीने आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इस महीने कोई नया कार्य शुरू करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। वाहन भूमि भवन खरीदने के योग बन रहे हैं।

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope May 2024)

यह महीना आपके लिए कई महीनों में अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है, इस महीने घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आर्थिक तौर से भी यह महीना आपके लिए उत्तम कहा जा सकता है। व्यापार आदि में लाभ के योग निर्मित होंगे। इस महीने आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

साथ ही आप किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी, अधिकारी वर्ग आपसे खुश नजर आएंगे। इस महीने सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपकी प्रभुता स्थापित होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं इस महीने काम देखने को मिलेगी। विरोधी वर्ग से इस महीने सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो आपका बनता कार्य बिगड़ सकता है।

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope May 2024)

यह महीना आपकी राशि के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय में किसी के साथ पार्टनर सिर्फ में आपको लाभ के योग बनेंगे। इस महीने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परिवार में देखने को मिलेगी, जिस कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस महीने व्यर्थ के विवादों से आप दूर रहें, वाणी पर संयम रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

इस महीने नौकरी वर्ग वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके लिए बड़ा षड्यंत्र खड़ा कर सकते हैं। आप पर कोई आरोप प्रत्यारोप लगा सकते हैं। इस महीने सतर्कता की आवश्यकता है। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोग इस महीने सोच विचार कर रिस्क लेने लंबी यात्रा आदि पर जाएं, तो अपने सामान की हिफाजत रखें।

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope May 2024)

यह महीना आपकी राशि वालों के लिए कुछ बड़ा चैलेंज लेकर आने वाला है, हालांकि आप अपनी कार्य की कुशलता से सूझबूझ से इस परिस्थिति से निकलने में सफल होंगे। इस महीने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को आप फेस करेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आर्थिक तौर से इस महीने काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस महीने आप अपने स्थान को छोड़ सकते हैं, जिस कारण आपको परेशानियों उत्पन्न होगी। इस महीने लेनदेन में सावधानी रखें। वह अपनी मां की बात या कार्य को किसी से न कहें।

इस महीने आपके विरोधी आपके लिए परेशान कर सकते हैं। परिवार में पत्नी का विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। इस महीने आप यात्रा आदि पर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं, तो वह स्थगित हो सकता है। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए यह महीना अच्छा नहीं कहा जा सकता। किसी अधिकारी से विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में इस महीने के उतरते समय में लाभ के योग बनेंगे। वह कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope May 2024)

यह महीना आपकी राशि वालों के लिए अच्छा कहा जा सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। परिवार में शुभ आयोजन होंगे। इस महीने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। वह आप किसी नए कार्य की शुरुआत पार्टनर्स में कर सकते हैं। इस महीने आर्थिक तौर से स्थिति अच्छी रहेगी, हालांकि महीने के उतरते समय में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं। आपको परेशान कर सकती हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यायाम आदि का उपयोग करें, इस महीने पत्नी और बच्चों के लिए आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। साथ ही इस महीने आप किसी लंबे प्रशासनिक विवाद से मुक्त हो सकते हैं। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में इस महीने आपको विशेष उत्तरदायित्व सौंपा जा सकता है, जिसे पूर्ण करने में आप सफल होंगे। इस महीने आपके शत्रु भी आपके मित्र बन जाएंगे। हालांकि आपको इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके साथ बड़ा विश्वासघात हो सकता है। किसी मांगलिक यात्रा पर जाने के योग इस महीने बन रहे हैं। परिवार के साथ आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope May 2024)

यह महीना आपकी राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपको कोई नया दायित्व कार्यक्षेत्र में प्राप्त हो सकता है। आर्थिक तौर से यह महीना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके विरोधी आपका सामना करने में कतराएंगे। इस महीने आपको कोई बड़ी पार्टनरशिप में हिस्सा मिल सकता है, जिससे आगामी समय में लाभ की योग बनेंगे। साथ ही इस महीने आप किसी प्रॉपर्टी से लाभ अर्जित करेंगे। इस महीने आपके परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। भूमि, भवन या वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। इस महीने घर में नाते रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। यह महीना आपके लिए सामाजिक-राजनीतिक तौर से भी शानदार रहने वाला है। हालांकि आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope May 2024)

यह महीना आपकी राशि वालों के लिए आमतौर से ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां इस महीने आपके साथ लगी रहेंगी। कर्ज को लेकर इस महीने आप काफी परेशान नजर आएंगे। इस महीने आपको किसी मि या पड़ोसी से बड़ी आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में इस महीने बाद जोखिम न उठाएं, नहीं तो आप कर्ज में डूब सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना इस महीना ठीक नहीं महीने के उतरते समय में आपको कुछ आर्थिक स्थिति में सुधार नजर आएगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें, नहीं तो आप किसी प्रशासनिक कार्यवाही में उलझ सकते हैं। इस महीने परिवार में माहौल ठीक-ठाक रहेगा, हालांकि लोग आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे। परिवार से अनबन बनी रहेगी। यह महीना आप किसी नए कार्य की तलाश में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। महीने के उतरते समय में ससुराल पक्ष से विवाद की स्थिति बन सकती है।

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope May 2024)

यह महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में इस महीने देखने को मिलेगी। साथ ही आपको इस महीने व्यर्थ के विवादों से दूर रहना अच्छा रहेगा। परिवार में आपके खिलाफ बड़ा षड्यंत्र बन सकता है, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। अच्छा होगा वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका बने हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। इस महीने व्यापार-व्यवसाय में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। महीने की शुरुआती समय में कुछ समस्याएं देखने को मिलेगी, परंतु महीने के उतरते समय में आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इस महीने आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।

नौकरी वर्ग वालों के लिए अपने अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर रखना इस महीने ठीक रहेगा, नहीं तो आपको दिया गया दायित्व आपसे वापस लिया जा सकता है। इस महीने थोड़े संभाल कर चलने की आवश्यकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आर्थिक तौर से आप परेशान हो सकते हैं। वह आपको किसी से मदद लेना पड़ सकती है। इस महीने परिवार के साथ चल रहे विवाद खत्म होंगे। इस महीने के उतरते समय में आपको कहीं से बड़ी आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद इस महीने खत्म हो सकते हैं। इस महीने चोट आदि लगने के योग हैं, इसलिए यात्रा आदि में सावधानी रखें। अपनी पर्सनल बातों को छुपा कर रखें, नहीं तो इस महीने आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope May 2024)

यह महीना आपका अच्छा रहने वाला है, आपका मन प्रसन्न रहेगा। वह आप लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। इस महीने किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आपकी हो सकती है, कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। अधिकारी वर्ग आपके कार्य की सहायता करेंगे। इस महीने आपको कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। इस महीने आप किसी अपने रुके हुए कार्य को फिर से शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में निवेश करने से इस महीने बड़े लाभ के योग निर्मित होंगे। पत्नी और बच्चों के साथ यह महीना शानदार निकलने वाला है।

कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope May 2024)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने नजर आएंगे। जिस कारण शरीर में परेशानियां रहेगी। इस महीने डॉक्टरी सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। आपने खानपान पर नियंत्रण रखें, व्यायाम आदि का उपयोग करें। यह महीना आप किसी नए व्यक्ति से जुड़ सकते हैं, जो आपके आगामी समय में सफलता के रास्ते पर ले जाएगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे, इस महीने आप नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। परिवार में चल रहे विवाद खत्म होंगे, पैतृक संपत्ति में आपको आपका अधिकार प्राप्त हो सकता है। इस महीने वाणी पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा।

आप जिसे जो बात कह देंगे, उसे काटने में कोई समर्थ नहीं होगा। शेयर मार्केट में लाभ के योग हैं। इस महीने लंबी यात्रा आदि पर जाने का विचार यदि आपका बन रहा है, तो आप जा सकते हैं। जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं, आपका वह कार्य पूर्ण होगा। इस महीने परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। वह आपका मन आध्यात्मिक से भरा रहेगा। इस महीने कोई सुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। वह आप किसी बड़े कार्य का हिस्सा बन सकते हैं।

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope May 2024)

यह महीना आपके लिए संभाल कर चलने की आवश्यकता है। वाहन आदि का उपयोग सावधानी से रखें, नहीं तो दुर्घटना की संभावना है। इस महीने के उतरते समय में कोई सुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। घर में किसी नए मेहमान का आना हो सकता है। इस महीने व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। वह आपको इस महीने किसी से मदद प्राप्त हो सकती है। परिवार में आपकी विरोधी आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकते हैं, अच्छा होगा सावधानी रखें। इस महीने यात्रा आदि पर जाएं, तो अपना ख्याल रखें। किसी भी बड़े कार्य की शुरुआत करने से पहले इस महीने उसके बारे में अच्छे से सोच विचार लें।

पार्टनरशिप में एक साथ काम कर रहे लोगों के बारे में सही जानकारी रखें, नहीं तो आप बड़े धोखे में जा सकते हैं। इस महीने परिवार से चल रहे विवाद खत्म होंगे। आपको यह महीना अपने परिवार के लिए कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है, जिसमें आपका परिवार आपके साथ रहेगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए यह महीना थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आपके अधिकारियों से आपकी बात बिगड़ सकती है, जिस कारण आपके कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।