Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monthly Horoscope October 2024: कुछ राशियों के लिए प्यार, तो कुछ के लिए तकरार से भरा रहेगा ये महीना

राशिफल के अनुसार अक्टूबर का महीना सभी राशियों के लिए मिला-जुला परिणाम दे सकता है। अक्टूबर के महीने में जहां कुछ राशियों के लिए कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं तो वहीं कुछ जातक स्वास्थ्य में परेशानी भी महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहने वाला है?

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 01 Oct 2024 11:34 AM (IST)
Hero Image
Monthly Horoscope October 2024 पढ़िए मासिक राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Horoscope October 2024: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, इस महीने कई ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक से पड़ेगा। ऐसे में आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अक्टूबर का यह महीना कैसा रहेगा?

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope October 2024)

यह महीना आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। इस महीने आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। महीने के प्रारंभ में आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे, परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। आप इस महीने कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे पूरे परिवार पर इसका असर दिखाई पड़ेगा। कोई बड़ा निर्णय लेते समय परिवार के लोगों से विचार विमर्श करें, नहीं तो इसका विपरीत परिणाम भी आपको दिखाई पड़ेगा। गोचर में राहु गुरु की युति आप को दिग्भ्रमित कर सकती है। इस महीने आप अपने किसी पुराने परिचित व्यक्ति से मिलकर खुद को सुखद महसूस करेंगे। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में आपको कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है। साथ ही आप अपनी वाणी से इस महीने लोगों को आकर्षित करने में सफल होंगे। किसी विशेष प्रयोजन से आपको अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope October 2024)

इस महीने वृषभ राशि वालों को अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही इस महीने आप अपनी लाइफ में बहुत कुछ चेंज करेंगे। इसका असर आपको आगामी समय में देखने को मिलेगा। परिवार के साथ आपका यह महीना अच्छा रहने वाला है। इस महीने आप अपने परिवार के साथ फुल इंजॉय कर पाएंगे, परिवार के साथ सुखद क्षण बिताने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस महीने में आपको कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक या सामाजिक समस्याओं के चलते कुछ परेशानी महसूस होगी। परिवार में भाई-भतीजे आदि से मतभेद होने के चांस हैं। संपत्ति आदि को लेकर आप पर आरोप लग सकता है। वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है, अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें। आप पर लगाए गए आरोप निराधार साबित होंगे, आपका सम्मान बढ़ेगा। परिवार को एकत्रित करने का प्रयास करें।

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope October 2024)

मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना शुरुआती दिनों में कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। कुछ आकस्मिक घटनाएं आपके साथ घट सकती हैं, जिस कारण कुछ परेशानी व मानसिक तनाव की स्थिति निर्मित होगी। यह महीना आपके लिए कुछ परेशानियों वाला हो सकता है, परंतु महीने के उत्तरार्ध में आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आपका कोई पुराना परिचित व्यक्ति के मिलने से आपके जीवन को एक नई दिशा मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में चले आ रहे कुछ मतभेद इस महीने समाप्त होने की कगार पर हैं। ससुराल पक्ष से चल रहा मनमुटाव भी इस महीने हल हो सकता है, आपके दांपत्य जीवन में फिर से खुशियों की बहार आएंगी। इस महीने पारिवारिक दृष्टि से आप कोई बड़ा निर्णय परिवार के हित में ले सकते हैं, जिससे आपका दांपत्य जीवन सुखद व सरल हो जाएगा।

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope October 2024)

कर्क राशि वालों के लिए यह महीना सफलता से भरा रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन इस महीने कर सकते हैं, आप अपनी लाइफ स्टाइल में परिवर्तन कर सकते हैं। साथ ही इस महीने आप किसी बड़े चैलेंज को फेस करेंगे और अपने कार्य की कुशलता के चलते आप उस में सफल होंगे। पारिवारिक दृष्टि से इस महीने आपको परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में अपने लोगों के साथ आप किसी बड़ी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। साथ ही अपने परिवार के लिए कोई नया आशियाना इस महीने खरीद सकते हैं। पार्टनर से कुछ बातों के चलते कुछ नोकझोंक हो सकती है, परंतु यह महीना आपके लिए पारिवारिक दृष्टि से भी अच्छा रहने वाला है। महीने के उत्तरार्ध में परिवार से किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है।

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope October 2024)

यह महीना सिंह राशि वाले जातकों के लिए सामान्य रहेगा। इस महीने आप कुछ मानसिक समस्याओं से उलझे रहेंगे। परिवार में चल रहे विवाद के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगे, जिससे मन अशांत रहेगा व मानसिक चिंता बनी रहेगी। आपके विरोधी वर्ग आपकी पारिवारिक परिस्थिति का लाभ उठा सकते हैं। इस महीने आपको बहुत सोच-समझ कर चलने की आवश्यकता है। आप किसी बड़े मुकदमे आदि में फंस सकते हैं इसलिए, अपनी वाणी पर संयम रखें। परिवार में आप का विरोध बढ़ सकता है, क्रोध पर काबू रखें। व्यर्थ के कामों से बचने का प्रयास करें। वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें नहीं तो किसी दुर्घटना आदि के शिकार हो सकते हैं।

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope October 2024)

कन्या राशि वालों के लिए यह महीना कठिनाइयों से भरा रह सकता है। आपको पारिवारिक तोर से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी के विवाद आदि में आपके परिवार के लोग आप के विरोध में जा सकते हैं। साथ ही आपके खिलाफ कोई बड़ा डिसीजन सब लोग मिलकर ले सकते हैं, जिससे आपको कुछ समस्याएं उत्पन्न होगी। महीने के उत्तरार्ध में है माहौल आपके पक्ष में होगा। इस महीने घर परिवार में किसी विशिष्ट व्यक्ति के आगमन से आपको कुछ लाभ की स्थिति देखने को मिल सकती है। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपके प्रभाव को सीमित करने का प्रयास किया जा सकता है।

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope October 2024)

तुला राशि वालों के लिए यह महीना काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप किसी बड़ी समस्या में इस महीने उलझ सकते हैं, जिस कारण आपकी लाइफ में कुछ प्रॉब्लम आ सकती है। आपके विरोधी वर्ग आपके प्रति एक्टिव रहेंगे, जिस कारण सामाजिक तौर पर आपके विरोध में कोई माहौल तैयार कर सकते हैं। जिसका असर आपको अपनी निजी लाइफ में दिखाई पड़ेगा। आपके परिवार को तोड़ने का प्रयास किया जा सकता है। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना ठीक-ठाक रहेगा, परिवार में चल रहे विवाद से आपको कुछ राहत मिलेगी। आपके परिवार के लोग आपके प्रति सम्मान का भाव रखेंगे। चली आ रही परिस्थितियों में कोई बड़ा समझौता इस महीने हो सकता है, जिस कारण परिवार का माहौल सुधरेगा।

वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope October 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर या परिवार के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर बाहर जा सकते हैं। परिवार के साथ यह महीना आपका अच्छा बीतने वाला है। कुछ पुराने विरोध समाप्त होंगे, साथ ही आपको परिवार में  पॉजिटिव माहौल देखने को मिलेगा। महीने की शुरुआत में किसी अपने का दुखद समाचार आपको मिल सकता है, जिस कारण मन कुछ दिन रहेगा। परिवार में इस महीने कोई मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी लोग एक साथ सम्मिलित होंगे। आपसी मतभेद दूर होंगे, पैतृक संपत्ति में इस महीने आपको आपका हक मिल सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद के सुलझने से माहौल अच्छा रहेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्रों में आपको कोई विशेष पद दायित्व मिल सकता है।

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope October 2024)

यह महीना धनु राशि वालों के लिए बहुत अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा, आपसे सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आगामी समय में आपके लिए सफलता का मार्ग खोल सकती है। इस महीने एक अपने किसी विशिष्ट कार्य के लिए आपको बाहर या विदेश की यात्रा भी करना पड़ सकती है। परिवार के साथ यह महीना सामान्य रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आप अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, जिस कारण परिवार में कुछ माहौल आप के विपरीत बन सकता है। पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में भाई-भतीजे आदि से संबंध मधुर रहेंगे। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपका कोई बड़ा डिसीजन क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगा।

मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope October 2024)

यह महीना मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। इस महीने आप सामाजिक क्षेत्र में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में क्षेत्र में आपका विरोध बढ़ सकता है। साथ ही आप के प्रति लोगों की मानसिकता बिगड़ सकती है, जिस कारण आपका मन उदास रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है, जिसमें परिवार आप के विरोध में जा सकता है। यह समय आपके लिए उपयुक्त नहीं है, इसलिए किसी बड़े विवाद में फंसने से बचें। साथ ही वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope October 2024)

यह महीना कुंभ राशि वाले जातकों के लिए परेशानी से भरा हो सकता है। आप यात्रा आदि पर जाएं, तो सावधान और सतर्क रहें। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में आपके साथ खड़े लोग आप का विरोध कर सकते हैं, जिस कारण आप मानसिक रूप से काफी परेशान हो सकते हैं। इस महीने किसी परिचित व्यक्ति के व्यवहार के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। साथ ही पारिवारिक दृष्टि से आप अपने परिवार में कुछ बातों को लेकर विरोध की स्थिति में फंस सकते हैं। परिवार व रिश्तेदार संपत्ति आदि को लेकर आप के विरोध में आ सकते हैं।

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope October 2024)

मीन राशि वालों के लिए यह महीना शानदार रहेगा। आपके कुछ पुराने रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही कोई सुखद समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आप अपने परिवार के साथ यह महीना इंजॉय से भरा रहेगा। परिवार के साथ में आप कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे परिवार में एक अच्छे माहौल देखने को मिलेगा। परिवार में चले आ रहे वाद-विवाद इस महीने दूर हो सकते हैं। अपने परिवार की ओर से आपको अपने किसी विशेष कार्य के लिए आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।