Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monthly Horoscope September 2024: कार्यक्षेत्र में होगी प्रोग्रेस, परिवर्तन से मिलेंगे अच्छे परिणाम

सितंबर का महीना शुरू होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस महीने में कई ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे जिसका असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा। ये प्रभाव सकारात्मक या नकारात्मक दोनों तरीकों से हो सकता है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए सितंबर का यह महीना कैसा रहेगा?

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 30 Aug 2024 06:12 PM (IST)
Hero Image
Monthly Horoscope September 2024 पढ़िए मासिक राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Horoscope September 2024: राशिफल के अनुसार, सितंबर का महीना सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। सितंबर के महीने में जहां कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है, तो वहीं, कुछ जातकों को आर्थिक स्थिति में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है?

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope September 2024)

यह महीना आपके लिए शानदार रहेगा, आप अपने सपने पूरे होते देखेंगे। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपको पारिवारिक सपोर्ट मिलेगा। इस महीने आपके लिए आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ कार्य फिर से शुरू होगा। इस महीने परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा, परिवार के साथ यह महीना अच्छा बीतने वाला है। साथ ही आप अपने परिवार के साथ किसी बड़े फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। इस महीने आपके शत्रु भी आपके कार्य के मुरीद होंगे। हालांकि आपको अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी है, नहीं तो आपके बनते हुए कार्य में अड़चन आ सकती है। इस महीने नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। साथ ही आपके व्यवहार से आपके स्टाफ के लोग खुश नजर आएंगे। इस महीने धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। इस महीने आप अपने लिए नया मकान खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं देखने को मिलेगी, बड़े कर्ज से मुक्ति पाएंगे।

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope September 2024)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखें कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण इस महीने आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। आर्थिक तौर से यह महीना अच्छा रहेगा, परंतु परिश्रम अत्यधिक करना हो इस महीने व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। अपने कार्य के प्रति पूर्ण समर्पित भाव से कार्य करें। इस महीने आपको अपने कर्ज से मुक्ति मिलेगी, साथ ही आपको कहीं से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी, इस महीने आपके लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में चल रहा आपसी मतभेद खत्म होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सावधानी पूर्वक कार्य करें, न्यायालय पक्ष के प्रकरण में आपको विजय प्राप्त होगी। इस महीने अधिकारी वर्ग आपके कार्य से संतुष्ट होंगे, हालांकि कुछ लोग आपके कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। परंतु आपका कार्य जो आप हाथ में लेंगे, वह पूर्ण होगा। इस महीने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना ठीक नहीं रहगा। इस महीने अपने स्वभाव में परिवर्तन करके आप बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस महीने आप मन  की बात किसी से शेयर न करें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य भी बिगड़ सकता है। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी। पार्टनर से चल रहा मतभेद दूर होगा। इस महीने मित्रों के साथ कहीं बाहर यात्रा पर आप जा सकते हैं महीने किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए अच्छा नहीं होगा, सोच-विचार कर कार्य करें।

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope September 2024)

यह महीना आपकी राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या परिवार में देखने को मिलेगी। इस महीने लेनदेन में सावधानी रखें, नहीं तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ इस महीने आपसी रिश्तों में खटास देखने को मिलेगी। इस महीने आपका होता हुआ बड़ा कार्य रुक सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्य को करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें, पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति बनती नजर आएगी। इस महीने आप व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करने से बचें। आर्थिक तौर से यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। को कहीं से बड़ी आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। साथ ही इस महीने परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण आपका मन अशांत रहेगा। इस महीने वाहन प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। वाणी पर संयम रखें, न्यायालय पक्ष के कार्य में सावधानी रखें।

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope September 2024)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका अशांत मन इस महीने शांत नजर आएगा तथा आपके कार्य में प्रगति होगी। इस महीने आपको कोई बड़े निर्णय ले सकते हैं, जो आगामी समय में आपके लिए लाभदायक होंगे। व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़ी पार्टनरशिप का आप हिस्सा बन सकते हैं, इष्ट मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। इस महीने आप सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त करेंगे, शत्रु वर्ग परास्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ का अवसर प्राप्त होगा। इस महीने ससुराल पक्ष से आपको सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ यह महीना शानदार रहेगा, घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। आप इस महीने परिवार के लिए बड़ा निवेश कर सकते हैं।

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope September 2024)

यह महीना आपकी राशि वालों के लिए अच्छा है, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। इस महीने पैतृक संपत्ति में आपको अपना हक मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थित सामान रहेगी, हालांकि आपको किसी बड़ी पार्टनरशिप में रहने का अवसर मिल सकता है, जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा। इस महीने परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे। आप किसी नए व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। इस महीने आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी व आप किसी की बड़ी आर्थिक मदद कर सकते हैं। प्रॉपर्टी वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं, पुराने किसी बड़े विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा। सामाजिक-राजनीतिक तौर से आपको सहयोग प्राप्त होगा। इस महीने किसी नए कार्य की शुरुआत करने का मन में विचार आ सकता है।

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope September 2024)

इस महीने आपको संभाल कर चलने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आप और आपका परिवार परेशान हो सकता है, जिस कारण आर्थिक व्यय होगा। इस महीने आप जमीन संबंधी व्यवस्था विवादों से दूर रहें, नहीं तो आप न्यायालय पक्ष के कार्यों में उलझ सकते हैं। इस महीने अपने क्रोध पर काबू पाना आपके लिए लाभदायक होगा, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में इस महीने बड़ा रिस्क लेने से बचें। पार्टनर के प्रति मन में चिंता बनी रहेगी, यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। महीने के उतरते समय में कहीं से आर्थिक मदद प्राप्त होगी तथा आपका खुद का कोई बड़ा कार्य शुरू हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, विवाद से दूर रहें।

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope September 2024)

यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक है। व्यापार-व्यवसाय का कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को इस महीने संभाल कर चलने की आवश्यकता है, नहीं तो आपको किसी विवाद में उलझाया जा सकता है, जिस कारण आपकी छवि पर विपरीत असर पड़ेगा। आर्थिक तौर से कोई भी बड़ा जोखिम न उठाएं, नहीं तो आपके नुकसान की संभावना ज्यादा है। इस महीने पारिवारिक सामंजस्य देखने को मिलेगा। पार्टनर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परिवार में देखने को मिलेंगी। इस महीने अपने निर्णय पूर्ण सोच विचार कर लें, नहीं तो आप लंबे जोखिम में जा सकते हैं। इस महीने परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है, जिससे परिवार में माहौल खुशनुमा होगा।

वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope September 2024)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर से यह महीना आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है, नौकरी वर्ग वालों को जहां उन्नति के अवसर मिलेंगे, वहीं आपके कार्य के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप खुद का कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। इस महीने आर्थिक मदद प्राप्त होगी व आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। इस महीने कुछ विवादित स्थिति बनने के कारण आपको पारिवारिक क्षेत्र में नुकसान संभव है। वाणी पर संयम रखना आपके लिए ठीक होगा। इस महीने यदि आपको कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा समय है। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। आपको किसी विशेष पद या सम्मान से नवाजा जा सकता है, जिस कारण आपका रुतबा बढ़ेगा।

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope September 2024)

यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने का प्रयास करें, खान-पान पर नियंत्रण रखें। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। इस महीने पार्टनर के साथ संबंध में कुछ गिरावट आएगी, अपने परिवार को समय दें। साथ ही अपने लाइफ पार्टनर के विचारों का सम्मान करें। इस महीने व्यापार-व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रोग्रेस देखने को मिलेगा। इस महीने आप भूमि संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए यह महीना ठीक-ठाक रहेगा। किसी व्यक्तिगत जिम्मेदारी को निभाते समय सावधानी रखें, नहीं तो सम्मान में गिरावट आएगी। इस महीने पारिवारिक स्थिति में पुराने चल रहे विवाद खत्म करने में आप सफल होंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर स्थान परिवर्तन करना संभव है। इस महीने आपको अपने पार्टनर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope September 2024)

यह महीना आपकी राशि वालों के लिए सामान्य ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस महीने स्वास्थ्य को लेकर कोई जोखिम न उठाएं, नहीं तो बड़ी समस्या में आप उलझ सकते हैं। यह महीना आपके लिए संभालकर चलने का है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क लेने से पहले अच्छी तरीके से विचार करें। इस महीने बड़ी पार्टनरशिप सोच-विचार कर करें, नहीं तो सहयोगियों से भारी नुकसान की संभावना है। इस महीने आर्थिक मदद आपको लेनी पड़ सकती है। साथ ही विवादों से दूर रहने का प्रयास करें, नहीं तो न्यायालय आदि के कार्यों में उलझ सकते हैं। इस महीने पुरानी प्रॉपर्टी के विवाद फिर से सामने उभर कर आ सकते हैं, अच्छा होगा इस महीने संभल कर चलें। वह अपनी गोपनीय बातों को किसी से शेयर न करें। नौकरी क वाले व्यक्तियों के लिए यह महीना संभालकर चलने का है, नहीं तो आप किसी झूठे आरोप में फंस सकते हैं। किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी सोच विचार कर लें।

कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope September 2024)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आपको अपने सहयोगी लोगों से बड़ा सहयोग प्राप्त होगा। इस महीने मानसिक चिंता मन में बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय आदि में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, परंतु आर्थिक स्थिति में ज्यादा गिरावट महसूस नहीं होगी। इस महीने कहीं से रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा, जिससे आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। परिवार में कुछ आपसी मतभेद देखने को मिलेगी, पार्टनर से संबंध बिगड़ सकती हैं। इस महीने परिवार से आपको दूर रहना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी, सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस महीने आप किसी की मदद कर सकते हैं, जिस कारण आपको सम्मान प्राप्त होगा। इस महीने कुछ नया कार्य शुरू करने से पहले सहयोगियों के बारे में जानकारी ले लें, नहीं तो आप परेशानी में फंस सकते हैं।

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope September 2024)

यह महीना आपकी राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेगी। लेकिन आर्थिक तौर से व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं तथा आपको पुराना रुका हुआ धन प्राप्त होगा। इस महीने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होना संभव है, जिससे अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पार्टनरशिप करना यह महीना आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस महीने किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आपकी उन्नति के मार्ग खोलेगी। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सम्मान पद प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए यह महीना खास लाभदायक रहेगा। आपके कार्य और व्यवहार की प्रशंसा होगी तथा आपके अधिकारियों में आपके प्रति सम्मान और प्रेम बढ़ेगा। महीने किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं, साथ ही आपके घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।