Move to Jagran APP

Monthly Horoscope October 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए अक्टूबर मास, पढ़िए मासिक राशिफल

October 2023 Ka Rashifal अंग्रेजी कैलेंडर का अक्टूबर मास शुरू होने जा रहा है। बता दें कि इस मास में तीन महत्वपूर्ण ग्रह अलग-अलग राशियों में गोचर करेंगे। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर साकारात्मक व नकारात्मक पड़ेगा। अक्टूबर मास में कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए अक्टूबर का महीना।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 26 Sep 2023 04:23 PM (IST)
Hero Image
Monthly Horoscope October 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए अक्टूबर मास, पढ़िए मासिक राशिफल

नई दिल्ली, आध्यात्म ड़ेस्क । Monthly Horoscope October 2023: कुछ ही दिनों में अक्टूबर मास का शुभारंभ होने जा रहा है। इस मास को आध्यात्मिक व ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मास में सूर्य, शुक्र और मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में अक्टूबर मास में सभी 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। बता दें कि अक्टूबर में मास में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार भी मनाएं जाएंगे, जिनका हिन्दू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व है। शारदीय नवरात्रि भी अक्टूबर में है।  आइए पंड़ित हर्षित शर्मा से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के अक्टूबर का महीना?

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope October 2023)

यह महीना मेष राशि के जातक के लिए अत्यधिक परिश्रम करने वाला रहेगा। आप अपने स्वभाव में इस महीने परिवर्तन लाएं। इससे आपके कार्यक्षेत्र में आपको मदद मिलेगी। मेष राशि में राहु बृहस्पति और चंद्र की युति महीने की शुरुआत की समय में पारिवारिक कलह का योग बन सकती है। साथ ही अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यवहार और वाणी पर संयम रखें। आपके हाथ से बड़े कार्य निकल सकते हैं। इस महीने कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। वह उन सभी बातों पर विचार कर लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। इस महीने आपका कोई बड़ा डिसीजन आपके विरोध में जा सकता है। पसंद करने वाले लोग भी आपका विरोध कर सकते हैं। इस महीने सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान यथावत रहेगा। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। महीने के अंत में लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। इससे आपका व्यक्तित्व उभरकर सबके सामने आएगा।

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope October 2023)

यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। इस महीने आप कई रचनात्मक कार्यों की योजना बना सकते हैं। यह महीना आपके लिए सामान्यतः ठीक-ठाक रहेगा। महीने की शुरुआती समय में मानसिक तौर से आप काफी राहत महसूस करेंगे। आप दैनिक कार्यों में पूर्ण मेहनत और परिश्रम के साथ लगे रहेंगे। महीने के अंत में आप कुछ मानसिक तनाव और आपसी कलह से परेशान रह सकते हैं। यह महीना आपके लिए परिश्रम से भरा रहेगा। साथ ही इस महीने बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। इससे अच्छे परिणाम आगामी समय में प्राप्त होंगे। इस महीने परिवार में चल रहे बड़े विवादों को निपटाने में आप सफल होंगे। इसके चलते परिवार में मान सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं। इस कारण आपका रुतबा बढ़ सकता है। इस महीने कोई भी बड़ा डिसीजन लेने से पहले अपने परिजनों से बातचीत कर लें। अनदेखी करने से आप बड़े नुकसान में जा सकते हैं। महीने के अंत में कोई बड़ी दुर्घटना से आप बच सकते हैं। अपने इष्ट देवता का स्मरण करते रहें। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope October 2023)

इस महीने मिथुन राशि के जातकों के लिए स्थिति सामान्यतः मिली जुली रहेगी। इस महीने मानसिक तनाव व स्वास्थ्य कारणों के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। इस महीने आपके मन में काफी निगेटिव विचार आएंगे, जो आपके कार्य क्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप शंकालु किस्म के हो सकते हैं। अपने मित्रों पर शंका करना इस महीने आपके लिए काफी समस्याएं पैदा कर सकता है। आपके चाहने वाले भी इस व्यवहार से आपसे दूरी बना सकते हैं। यह महीना आपको काफी सोच विचार कर कार्य करने के लिए है। अनदेखी करने से आप किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। आपको आर्थिक तौर से नुकसान होगा। इस महीने पारिवारिक तौर से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पुरानी बातों को छोड़कर इस महीने परिवार में आपसी सामंजस्य बनाने में असफल होंगे। हालांकि, कुछ अंदरूनी मतभेद चलते दिखाई पड़ेंगे, परंतु स्थिति सामान्य रहेगी। पत्नी और बच्चों के साथ इस महीने कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। पत्नी से इस महीने आपसी संबंध ठीक रहेंगे।

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope October 2023)

यह महीना कर्क राशि के जातकों के लिए ठीक रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। सोच हुए कार्य में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस महीने आप किसी अपने परिचित व्यक्ति के चलते बड़ा लॉस उठा सकते हैं। किसी को ऊपर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए घातक हो सकता है। कार्य क्षेत्र में वाद विवाद से बचें। इस महीने कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। अच्छा होगा कि इस महीने सोच विचार कर कार्य करें। धन का बड़ा निवेश करने से पहले कागजी कार्रवाइयों पर विशेष ध्यान दें। इस महीने परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। साथ ही कोई पुराना रुका हुआ कार्य परिवार का पूरा हो सकता है। इस वजह से आपसी सामंजस्य बनाने में आप सफल होंगे। पत्नी बच्चों के साथ इस महीने खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही अपने परिवार और अपने बच्चों के लिए कोई योजना बना सकते हैं।

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope October 2023)

यह महीना सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस महीने कोई विशिष्ट कार्य संपन्न हो सकता है। इससे आगामी समय में लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नए पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से लाभ के योग बन रहे हैं। इस महीने आर्थिक तौर से कई मार्ग आपके लिए खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूती होगी। इस महीने पारिवारिक दृष्टि से आप सभी के बीच पनप रही दूरियों को खत्म करने में सफल होंगे। साथ ही किसी बड़े पुराने पारिवारिक विवाद को सुलझाने में आपको सफलता प्राप्त होगी। इस वजह से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में पत्नी बच्चे आपके अनुसार रहेंगे। आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य इस महीने आपके अत्यधिक परिश्रम से पूर्ण होने वाला है। इससे आपको लाभ होगा। विवाद खत्म होने से आप राहत की सांस लेंगे।

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope October 2023)

यह महीना कन्या राशि के जातकों के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपके होते हुए कार्य में अड़चन आ सकती है, जिस कारण आप मानसिक तौर से तनाव में रहेंगे। इस महीने व्यर्थ के खर्चों के कारण आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। हालांकि, महीने के अंत में स्थिति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। आप आर्थिक तौर से खुद को सामान्य महसूस करेंगे। इस महीने कोई सुखद समाचार आपको मिल सकता है। पारिवारिक दृष्टि से यह आपके लिए ठीक रहेगा। इस महीने परिवार का कोई सदस्य आपको छोड़कर जा सकता है, जिस कारण परिवार में माहौल अशांत रहेगा। परिवार में चल रहे क्लेश को मिटाने के लिए इस महीने आप प्रयास करते नजर आएंगे। हालांकि, अपनी सूझबूझ से आप इसे कुछ हद तक कम करने में सफल होंगे। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना कुछ ज्यादा अच्छा रहने वाला नहीं है। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपके व्यवहार से लोग आपके पक्ष में नजर आएंगे। आपके विषम परिस्थिति में अपने लोगों का साथ मिलेगा।

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope October 2023)

तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना अत्यधिक परिश्रम भर रहेगा। साथ ही आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, महीने के पूर्वार्ध में स्थिति कुछ परेशानियां वाली रहेगी। महीने के अंत में आपको लाभ दिखाई देगा। स्थितियां सामान्य होती नजर आएंगी। इस महीने आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। साथ ही किसी विशिष्ट कार्य के लिए कहीं बाहर की यात्रा पर जाना हो सकता है। इससे लाभ के योग बनेंगे। करियर के लिहाज से कुछ लोगों को विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस महीने परिवार में आपसी मतभेद बढ़ते हुए दिखाई देंगे। कुछ पारिवारिक बातों को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। इस महीने आप आर्थिक तौर से खुद को सहज महसूस करेंगे। इस महीने आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। साथ ही किसी नए कार्य की रूपरेखा अपने मन में कर सकते हैं। इस महीने आपके ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और वाद विवाद से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। 

वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope October 2023)

यह महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि, इस महीने आप कुछ परिस्थितियों में बदलाव करना महसूस करेंगे। पहले से चली आ रही परिस्थितियों में रह पाना इस महीने आपके लिए मुमकिन नहीं है। इस महीने खुद को मानसिक तौर पर मजबूत रखें। कोई विश्वासी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता हैं। सावधान और सतर्क रहें। इस महीने किसी विशेष कार्य के लिए आपके मन में प्रयोजन बन सकता है। इसे पूर्ण होने में अभी समय लगेगा। इस महीने अपने किसी परिचित व्यक्ति से बड़ा विवाद हो सकता है। कार्य क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने पारिवारिक दृष्टि से आपको लाभ के चांस कम दिखाई पड़ रहे हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में कोई बड़ा विवाद खड़ा हो है। इस महीने लाइफ पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। हालांकि, छोटी-मोटे मतभेद आप दोनों में दिखाई देंगे। इसके बावजूद आपके हर फैसले और परिस्थिति में आपका पार्टनर आपके साथ खड़ा दिखाई देगा। बच्चों की पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी। साथ इस महीने आप कुछ छोटी-मोटी खरीदारी कर सकते हैं। इस महीने नई प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने का मन आप बना सकते हैं। आप इस महीने किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए मन बना सकते हैं।

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope October 2023)

यह महीना धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको सुखद परिणाम इस महीने कार्यक्षेत्र में मिलने वाले हैं। मन प्रसन्नचित रहेगा। आप खुद को आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत पाएंगे। इस महीने आप किसी धार्मिक यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन भी हो सकता है। इस महीने आर्थिक तौर से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। साथ ही कोई बड़ी पार्टनरशिप मिलने से आर्थिक लाभ होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में दबदबा बरकरार रहेगा। इस महीने कोई नया मकान या वाहन खरीदने का मन बन सकता है। इस सपने को पूरा करने में सफल होंगे। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना अच्छा रहने वाला है। घर में चल रहे आपसी तनाव को खत्म करने में आप सफल होंगे। पत्नी से चल रहे विवाद खत्म होंगे। परिवार बच्चों के साथ इस महीने कुछ दिन आप साथ बताएंगे। इस वजह से दूरियां खत्म होंगी।

मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope October 2023)

यह महीना मकर राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकता है। विशिष्ट कार्य में बाधा आ सकती है। महीने के अंत में कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी भी विशिष्ट व्यक्ति से कार्य के संबंध में मुलाकात कर सकते हैं। करियर और कारोबार के चलते विदेश जाने का योग बन सकता है। अधिकारी वर्ग से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इस वजह से आपके दायित्व में कमी की जा सकती है तथा कार्य क्षेत्र का दायरा बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान आप अत्यधिक भाग दौड़ में उलझे रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेदों के कारण आप और आपका परिवार व्यर्थ की उलझन में फंसा रहेगा। इस महीने फिजूलखर्ची के कारण आप आर्थिक संकट का सामना कर सकते हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपका विरोध बढ़ सकता है। अपने पार्टनर से सावधान रहें। पत्नी से मतभेद समाप्त होंगे, लेकिन स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। 

कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope October 2023)

कुंभ राशि वालों के लिए यह महीना काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। इस कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने व्यापार में सामान्य स्थिति रहेगी। आप किसी अपनों के साथ बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। इस महीने घर के कामकाजों को लेकर चिंता बनी रहेगी। साथ ही प्रॉपर्टी संबंधित कोई समस्या सामने आ सकती है। आप किसी नए काम को करने के लिए परिवार के साथ मंत्रणा कर सकते हैं। इस महीने व्यापार में बड़ा परिवर्तन करना हानिकारक हो सकता है। सावधानी रखें। सोच समझकर और विचार करके ही कोई कदम उठाएं। इस महीने परिवार में कुछ बातों को लेकर जमीनी विवाद हो सकता है। विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। कोई नया वाहन खरीदने का मन इस महीने बन सकता है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर कोई समस्या सामने आ सकती है।

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope October 2023)

इस महीने मीन राशि वाले जातकों को थोड़ा संभल कर चलना पड़ेगा। अनदेखी करने से किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं। किसी बड़े षड्यंत्र के शिकार बन सकते हैं। इस महीने आप अपने कार्य के प्रति काफी सजग दिखाई देंगे। इसके चलते किसी प्रकार की कोई हानि नहीं होगी। इस महीने कोई परिचित व्यक्ति आपका साथ छोड़ सकता है। इस वजह से आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। इस महीने परिवार के लोगों के साथ तालमेल अच्छा दिखाई पड़ेगा। इस कारण आप किसी बड़ी समस्या से निजात पा सकते हैं। इस महीने आप पत्नी और बच्चों के साथ खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही कहीं बाहर जाने का प्लान भी बच्चों के साथ छुट्टियों में बना सकते हैं। इस महीने रुका हुआ कार्य पूरा होने से आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। इस समय अधिकारी वर्ग से मेलजोल ठीक रखना अच्छा रहेगा। अनदेखी करने से कार्यक्षेत्र में समस्या आ सकती है।

ड़िसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।