Move to Jagran APP

Weekly Health Horoscope 28 April to 04 May 2024: इन राशियों के स्वास्थ्य में होगा सुधार, पढ़िए राशिफल

राशिफल के अनुसार 28 अप्रैल से 04 अप्रैल तक का यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि के सभी राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशि जातकों को किसी बड़ी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है तो वहीं कुछ राशि जातक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 28 Apr 2024 05:13 PM (IST)
Hero Image
Weekly Horoscope 28 April to 04 May 2024 पढ़िए साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Health Horoscope 28 April to 04 May 2024: राशिफल के अनुसार 28 अप्रैल से 04 अप्रैल तक का यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि के सभी राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशि जातकों को किसी बड़ी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है, तो वहीं कुछ राशि जातक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा से जानते हैं कि स्वास्थ्य की दृष्टि से सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

मेष साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Aries Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत समय से स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं। इस सप्ताह उसमें बड़ी राहत मिलेगी। अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। मौसम के हिसाब से संभलकर चलें। पत्नी आदि के स्वास्थ्य में इस सप्ताह कुछ उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

यह भी पढ़ें: Weekly Numerology Horoscope 29 April to 05 May 2024: इन मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, पढ़िए अंक राशिफल

वृषभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Taurus Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन आप खानपान पर नियंत्रण रखें। नहीं तो मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। साथ ही व्यायाम योग का सहारा लें।

मिथुन साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Gemini Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चे मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, जिस कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। आपको किसी से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के लिए व्यायाम योग को अपनाएं।

कर्क साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Cancer Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। विशेषकर पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण परिवार में समस्या उत्पन्न होगी। आर्थिक तौर से आप परेशान हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार या मित्र से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।

सिंह साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Leo Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बच्चों और माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वह किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जिस कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खानपान पर संयम रखें। ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।

कन्या साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Virgo Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में भी छोटी मोटी समस्या स्वास्थ्य संबंधी दिखाई देगी, लेकिन सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचें। खानपान पर संयम रखें। अपने को फिट रखने के लिए व्यायाम मॉर्निंग वॉक का सहारा लें।

तुला साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Libra Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। परिवार में पत्नी और माता-पिता मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, जिस कारण आर्थिक स्थिति पर भी खासा असर पड़ेगा। आपका महीने का बजट बिगड़ सकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Scorpio Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह आप बाहर जा सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा आदि में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर की खाने पीने की चीजों के कारण आपका या परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खानपान पर संयम रखें। मौसमी बीमारियों से अपने को और परिवार को बचा कर रखें।

धनु साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Sagittarius Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ने से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। भागदौड़ के कारण मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

मकर साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Capricorn Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक रहेगा। यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Aquarius Weekly Health Horoscope)

यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मन चिंतित और अशांत रहेगा।

मीन साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Pisces Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। मौसमी बीमारियों के चलते आप और आपका परिवार परेशान रह सकता है, जिस कारण धन खर्च होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में भी इस सप्ताह आपको परेशानी महसूस होगी।

यह भी पढ़ें: Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर जरूर रखें इन बातों का ध्यान, जानिए इसका धार्मिक महत्व

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।