Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Horoscope 12 to 18 November 2023: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा त्योहारों का यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

Weekly Horoscope 12 to 18 November 2023 नवंबर का नया सप्ताह शुरू होने वाला है। राशिफल की दृष्टि से यह नया सप्ताह सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। इस सप्ताह में दिवाली जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार भी मनाए जा रहे हैं। ऐसे में पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि साप्ताहिक राशिफल के अनुसार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा बीतने वाला है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Sat, 11 Nov 2023 04:30 PM (IST)
Hero Image
Weekly Horoscope 12 to 18 November 2023: पढ़िए साप्ताहिक राशिफल।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Weekly Horoscope 12 to 18 November 2023: राशिफल के अनुसार 12 से 18 नवंबर तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां इस सप्ताह जहां कुछ राशियों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, तो वहीं कुछ राशियों का परिवार के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह?

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस सप्ताह आपको कई परेशानियों से दो-चार होना पड़ेगा। सप्ताह के शुरुआत में आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं, स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाएं, तो सतर्क रहें, अपना ध्यान रखें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपका मन कुछ उलझन से भरा रहेगा। काम और परिवार के बीच तालमेल बिठाना इस सप्ताह आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते इस सप्ताह आप कुछ परेशान रह सकते हैं। वह आपको आर्थिक स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है।

इस सप्ताह आपको किसी विशेष कार्य के लिए बाहर की यात्रा का योग बन सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में लाभ रहेगा, परंतु सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ समस्याएं दिखाई पड़ेंगे। पत्नी और बच्चों के कारण इस सप्ताह स्थान का परिवर्तन संभव है। इस सप्ताह परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनते दिखाई देंगे, जिससे परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए खुशखबरी देने वाला होगा। किसी बड़े पुराने विवाद से आपको छुटकारा मिलने वाला है, जिस कारण परिवार में खुशी का माहौल होगा। साथ ही इस सप्ताह आप शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश कर सकते हैं ,जिससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। परिवार में आप अपनों के साथ किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, जिससे आपसी मतभेद दूर होंगे और परिवार में अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपको कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है, जिससे आपको विशेष सम्मान प्राप्त होगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में इस सप्ताह आएंगे, जिससे आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होने के चांस ज्यादा है। परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिलेगा पुराने आपसी मतभेद दूर होकर परिवार में सामंजस्य होता दिखाई देगा। इस सप्ताह आप प्रॉपर्टी शेयर मार्केट में बड़ा निवेश कर सकते हैं, लेकिन सोच-विचार कर निर्णय लें। अनजाने व्यक्ति से दूर रहें। बच्चों और पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी रह सकते हैं। इस सप्ताह घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए थोड़ी परेशानियों भरा रहेगा। आर्थिक समस्या से आपको सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपने किसी खास मित्र से बड़ा धोखा मिल सकता है, जिसकी आपने उम्मीद न कि हो इसलिए सतर्क और सावधान रहें।

पारिवारिक दृष्टि से इस सप्ताह कुछ विवाद की स्थिति परिवार में पत्नी और परिवार के लोगों के बीच हो सकती है, जिस कारण आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। इस सप्ताह पत्नी से मतभेद रहेंगे। परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिस कारण परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य के कारण आपको किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। इस सप्ताह वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ पारिवारिक समस्या के चलते परिवार में कलह का योग बनेगा, जिससे आप और आपका परिवार मानसिक तौर से अत्यधिक व्यथित रह सकता है। इस सप्ताह सामाजिक क्षेत्र में आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में किसी व्यक्ति से आपका विवाद होने का चांस हैं। इस कारण वाणी पर संयम रखें। कुछ बातों को इग्नोर करें, नहीं तो आप बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। आप किसी विशेष कार्य के उद्देश्य से बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। इस सप्ताह किसी विशेष मित्र से आपको बड़ी सहायता मिल सकती है।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

इस सप्ताह तुला राशि वालों को लाभ के योग बन रहे हैं। आपको अपनी पैतृक संपत्ति में आपका अधिकार मिल सकता है। साथ ही पुराना बैंक का कोई रुका हुआ पैसा भी इस सप्ताह आपको मिल सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पत्नी और बच्चों के साथ इस सप्ताह बड़े प्रसन्नता से बिताने वाले हैं। साथ ही परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे एक सुखद माहौल का आनंद आप महसूस करेंगे। परिवार के साथ यह सप्ताह आपका शानदार रहने वाला है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा, आप स्वस्थ महसूस करेंगे। आप का मनोबल बढ़ा रहेगा, आप आध्यात्म की और झुके रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। नौकरी आदि में आपको पदोन्नति मिल सकती है। आपको व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई बड़ी साझेदारी होने से आपको उसका बेनिफिट मिलेगा। आप नया खुद का कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति की मदद से आप लाभ अर्जित कर सकते हैं। परिवार में आपको मान-सम्मान मिलेगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है, सामाजिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कोई नया निवेश आप कर सकते हैं।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह धनु राशि वालों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी वर्ग का विरोध आपको अपने प्रति दिखाई पड़ेगा। आपके विरोधी आप के सम्मान को गिराने के लिए आपके प्रति दुर्व्यवहार कर सकते हैं। यह सप्ताह संभल कर चलने का है, क्रोध न करें। अपने व्यवहार को संभाल कर प्रयोग करें, अन्यथा आपकी छवि को भारी नुकसान हो सकता है।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा, आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते है। स्वास्थ्य के कारण आपको अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप मानसिक तनाव से पीड़ित हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में किसी अपने व्यक्ति के कारण आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई नई डील व्यापार में आज आप न करें। किसी व्यक्ति को बड़ी धन राशि उधार के रूप में न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें, चोट दुर्घटना का योग बन सकता है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

यह सप्ताह है काफी परिश्रम वाला रहने वाला है। आपको अपने को स्टेबल करने के लिए परिवार और व्यापार क्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा और ऐसा करने में इस सप्ताह आप सफल होंगे। पारिवारिक विवादों से मुक्ति मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद जो न्यायालय में चल रहा है उसमें आपको विजय प्राप्त होगी, जिससे मन आनंद से भरा रहेगा। पत्नी बच्चों से चल रहा मनमुटाव दूर होगा, परिवार के साथ यह सप्ताह आपका अच्छा बीतने वाला है। तनाव को दूर करने के लिए इस सप्ताह आप पत्नी और बच्चों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे संबंध मजबूत होंगे। आप और आपका परिवार मानसिक तनाव से मुक्त होगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए बेहद अहम रहने वाला है। करियर में यह सप्ताह आपका टर्निंग पॉइंट रहेगा। आपको कोई अच्छा दायित्व पद मिल सकता है। अच्छे लोगों से मिलना इस सप्ताह होगा। आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। साथ ही आज आपकी टीम का आपको भरपूर साथ मिलेगा। इस सप्ताह आपके मन में कई नए प्लान आ सकते हैं, जिस पर आप अमल करते दिखाई देंगे। इस सप्ताह पारिवारिक दृष्टि से समय शानदार रहेगा। पत्नी बच्चों के साथ आप घर पर अच्छा समय बिताएंगे। कुछ छोटे-मोटे मतभेद जो पुराने चल रहे हैं, वह परिवार में खत्म होंगे। साथ ही आप अपने परिवार के लिए कोई सुरक्षा निधि इस सप्ताह जमा कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।