Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Horoscope 20 to 26 August 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह? साप्ताहिक राशिफल से जानिए

Weekly Horoscope 20 August to 26 August 2023 राशिफल के अनुसार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों को आर्थिक व व्यापार-व्यवसाय क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। वहीं कुछ राशियां ऐसे हैं जिन्हें इस सप्ताह कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा यह सप्ताह?

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sat, 19 Aug 2023 01:39 PM (IST)
Hero Image
Weekly Horoscope 20 August to 26 August 2023: पढ़िए साप्ताहिक राशिफल।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Weekly Horoscope 20 August to 26 August 2023: साप्ताहिक राशिफल के इस भाग में हम दिनांक 20 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक के सभी राशियों का भविष्यफल जानेंगे। राशिफल के अनुसार, यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सप्ताह के शुरू होने से पहले मंगल ग्रह ने राशि परिवर्तन किया है और साथ ही शुक्र ग्रह कर्क राशि में उदित हुए हैं। ऐसे में इस सप्ताह कुछ राशियों को आर्थिक व कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस सप्ताह आय और व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह?

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। इस सप्ताह आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का भरपूर अवसर मिलेगा, जिस कारण परिवार में चल रहे तनाव के माहौल से मुक्ति मिलेगी। इस सप्ताह पत्नी और बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। जिससे परिवार में आपको भरपूर प्यार मिलेगा। साथ ही पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपका कोई पुराना सपना पूरा होने वाला है। हो सकता है आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल जाए। यदि संतान के लिए परेशान हैं तो इस सप्ताह आपको खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही आपका कोई विशिष्ट व्यक्ति बड़ा लाभ पहुंचा सकता है। इस सप्ताह आपके लिए परिवार में सुखद माहौल दिखाई पड़ेगा। अपने पत्नी व बच्चों के साथ आप शॉपिंग आदि पर जा सकते हैं। त्योहारों को देखते हुए घर में कोई नई वस्तु आने का योग बन रहे हैं, जिससे घर में माहौल शानदार रहेगा। बच्चों की इच्छा की पूर्ति के लिए आप कोई बड़ा निर्णय इस सप्ताह ले सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को कुछ पारिवारिक व सामाजिक समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है। जिस कारण मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी। इस सप्ताह किसी पुराने विवाद का फिर से उभर कर सामने आ जाना, आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में बच्चों और पत्नी के साथ समय बिताएं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आप बहुत सोच-विचार कर कार्य करें, क्योंकि इस सप्ताह आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अच्छा होगा कि आप अपनी सूझबूझ से परिवार में सामंजस्य बनाने का प्रयास करें। साथ ही पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताएं। आपके बच्चे और पत्नी आपका साथ चाहते हैं। उनके लिए अलग से समय निकालें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप और आपकी पत्नी परेशान रह सकते हैं। इस सप्ताह पारिवारिक विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आपका कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होने से लाभ प्राप्त होगा। साथ ही इस सप्ताह आपको राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में बड़ा पद दायित्व मिल सकता है, जिससे आपके रसूख में बढ़ोतरी होगी। इस सप्ताह परिवार के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। साथ ही बच्चे और पत्नी के साथ किसी फैमिली टूर पर जा सकते हैं। जिससे परिवार में माहौल आपके पक्ष में होगा और आपका सम्मान बढ़ेगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह लिए गए डिसीजन आपको बड़ा लाभ पहुंचाएंगे। साथ ही इस सप्ताह परिवार में चल रहा बड़ा विवाद खत्म होने से सामाजिक व पारिवारिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और मान में बढ़ोतरी होगी। इस सप्ताह आप फैमिली को लेकर कोई डिसीजन लेने वाले हैं, जिससे पत्नी व बच्चों को लाभ होगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक व आर्थिक तौर पर कुछ नई परेशानियां आपके सामने खड़ी हो सकती है। जिस कारण आपके स्वभाव में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा। आप मानसिक तौर से परेशान हो सकते हैं, जिस कारण परिवार के लोग आपके इस स्वभाव के कारण आपसे दूरी बना सकते हैं। आपके अड़ियल रवैये के कारण आपको बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। परिवार में पत्नी व बच्चों से मतभेद बढ़ सकते हैं। अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें और विपरीत समय को सहजता से निकाल दें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है इस सप्ताह आप पत्नी के व्यवहार के कारण दुखी रहें, जिस कारण आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिवार की दृष्टि से यह अहम फैसला हो सकता है। इस सप्ताह आपके विरोधी वर्ग आपको किसी षड्यंत्र का शिकार बना सकते हैं, सावधान रहें। कोई भी बड़ा डिसीजन लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें।

धनु साप्ताहिक राशिफल ( Sagittarius Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। पुरानी कोई चली आ रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। साथ ही आप आध्यात्मिक भाव से ओतप्रोत नजर आएंगे। इस सप्ताह घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। कोई धार्मिक अनुष्ठान पूजन-पाठ घर में हो सकता है। साथ ही सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का परिवार के साथ योग बन सकता है, जिससे पत्नी और बच्चों के साथ यह सप्ताह अच्छा बीतने वाला है। परिवार में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। आपसे प्रेम भाईचारा बढ़ेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। परिवार में कोई नया सदस्य आने वाला है। साथ ही बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए जो प्रयास आपने किया है, उसमें आपको सफलता मिलती दिखेगी। जिससे परिवार में माहौल शानदार रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ इस सप्ताह आप आनंद से रहेंगे। साथ ही किसी विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से नई आर्थिक राह बन सकती है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को संभलकर रहने की आवश्यकता है। वाहन आदि के चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो बड़ी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। साथ ही इस सप्ताह पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में बड़ा विवाद देखने को मिल सकता है। जिस कारण न्यायालय तक जाना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस सप्ताह अपनी वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद में न फंसे। पत्नी और बच्चों के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

इस सप्ताह मीन राशि वालों को कुछ उतार-चढ़ाव दिखाई देंगे। आप मानसिक तौर से किसी दबाव को महसूस करेंगे, जिस कारण आपके काम व स्वभाव में परिवर्तन दिखाई देगा। परिवार में बच्चे या पत्नी का आपके माता-पिता या भाइयों से झगड़ा हो सकता है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगाड़ सकता है। आप भी अपने आप को अशांत महसूस करेंगे। हो सकता है इस सप्ताह आप परिवार से अलग होने का मन बना लें, जो आपके लिए ठीक रहेगा।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।