Move to Jagran APP

Sagittarius Yearly Horoscope 2024: धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल? पढ़ें वार्षिक राशिफल

वर्ष 2024 धनु राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपको अपने सहयोगी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। संतान सुख प्राप्त होगा। इस वर्ष परिवार में किसी की पदोन्नति या नौकरी लग सकती है। आर्थिक तौर से लाभ के योग बनेंगे।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 31 Dec 2023 11:57 AM (IST)
Hero Image
Sagittarius Yearly Horoscope 2024: धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल? पढ़ें वार्षिक राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sagittarius Yearly Horoscope 2024: नए साल के स्वागत की तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। नया साल शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि आर्थिक, स्वास्थ्य, वित्त, लव और करियर के हिसाब से नया साल हमारे पूरे जीवन के लिए कैसा रहेगा? अगर धनु राशि के जातक इस चिंता में हैं कि उनका आने वाला साल कैसा होने वाला है। तो आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला वर्ष -

वर्ष 2024 धनु राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। वर्ष की शुरुआत में गुरु पंचम भाव में, शनि तीसरे भाव में, राहु चतुर्थ भाव में और केतु दशम भाव में स्थापित होकर आपको लाभान्वित करेंगे। कार्य क्षेत्र में सफलता के योग प्राप्त होंगे। इस वर्ष आपको अपने सहयोगी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। संतान सुख प्राप्त होगा। इस वर्ष परिवार में किसी की पदोन्नति या नौकरी लग सकती है। आर्थिक तौर से लाभ के योग बनेंगे। आपको अपने परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में चले आ रहे विवाद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति में आपको आपका हिस्सा मिल सकता है। यह वर्ष आपके लिए कामयाबी लेकर आएगा। साथ ही इस वर्ष आपको आमदनी में बढ़ोतरी होगी। वर्ष के शुरुआती दौर में कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। वर्ष के मध्य काल में और उतरते समय में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। गुरु के छठे भाव में आने से रोग आदि की संभावना बढ़ सकती है। कार्य क्षेत्र में विरोधी वर्ग की सक्रियता बढ़ेगी और खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

स्वास्थ्य - वर्ष 2024 धनु राशि वालों के लिए स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है। इस वर्ष राहु चतुर्थ, केतु दशम भाव, गुरु के वर्ष के मध्य में छठे भाव में स्थापित होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है। तीसरे भाव में स्थापित शनि आदि के योग स्वास्थ्य कर्म में समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। इस वर्ष आपको अपने और परिवार के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में धन खर्च होगा। इस वर्ष खानपान पर नियंत्रण रखें। वर्ष के उतरते समय में विशेषकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

वित्त - वर्ष 2024 आर्थिक स्थिति से धनु राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। वर्ष के शुरुआती दौर में कई आर्थिक अवसर आपको मिलेंगे। गुरु के पंचम भाव में स्थापित होने से कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। व्यापार आदि में आपको लाभ प्राप्त होगा। इस वर्ष आपके साथी लोगों का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्क आपके कार्यक्षेत्र में पूर्ण सपोर्ट करेंगे और वर्ष के उतरते हुए समय में कार्यक्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर ना करें। पार्टनरशिप करते समय सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से पहले ठीक से विचार कर लें। कोई बड़ा आर्थिक निर्णय सोच समझ कर लें।

करियर - वर्ष 2024 करियर की दृष्टि से धनु राशि वालों के लिए कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। दशम भाव में केतु की स्थिति और राहु की पूर्ण दृष्टि आपके कार्य क्षेत्र में असहज महसूस करवाएगी। आपके कार्य में परेशानियां उत्पन्न होगी। विरोधी वर्ग आपके प्रति बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं। इस वर्ष आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का मन बन सकता है। आप अपने आप को कार्य क्षेत्र में खुद के लिए परेशानियां महसूस करेंगे, जिस कारण आप अपने कार्यक्षेत्र को छोड़ भी सकते हैं। मन में धैर्य रखें। किसी भी कार्य को छोड़ने से पहले अपनी स्थिति को ध्यान में रखें। यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में वाद विवाद से बचें। अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर रखें।

लव - वर्ष 2024 धनु राशि के लव लाइफ के लिए ठीक-ठाक रहेगा। वर्ष के शुरुआती समय में गुरु पंचम स्थान पर बैठकर प्रेम प्रसंग को प्रांगण करेंगे। शनि की दृष्टि पंचम भाव पर आपसी कलह का योग बन सकता है। आप दोनों के बीच पारस्परिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, जिस कारण आप दोनों के बीच दूरियां उत्पन्न हो सकती हैं। यह वर्ष आपसी सूझबूझ के साथ चलने का है। इस वर्ष कई बातों को लेकर आप दोनों में आपसी झगड़ा हो सकते है। आपने अटल संकल्प का त्याग करके आपसी सामंजस्य बनाने का प्रयास करें।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'