Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Virgo Yearly Horoscope 2024: हेल्थ का रखें ध्यान, कार्यक्षेत्र में होगा लाभ, पढ़ें कन्या राशि का वार्षिक राशिफल

Virgo Yearly Horoscope 2024 वर्ष 2024 कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। हालांकि वर्ष के शुरुआती दौर से शनि छठे स्थान पर बैठकर रोग आदि से आपको परेशान कर सकता है। वर्ष के शुरुआती दौर में गुरु अष्टम भाव में बैठकर आपको कुछ परेशानी उत्पन्न करेंगे। स्वास्थ्य कर्म से आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 31 Dec 2023 11:09 AM (IST)
Hero Image
Virgo Yearly Horoscope 2024: हेल्थ का रखें ध्यान, कार्यक्षेत्र में होगा लाभ, पढ़ें कन्या राशि का वार्षिक राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Virgo Yearly Horoscope 2024: राशिफल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। नववर्ष 2024 के शुरू होने में कुछ ही घंटे शेष बचे हुए हैं। अब ऐसे में लोगों के मन में ये प्रश्न आ रहा होगा कि आर्थिक, स्वास्थ्य,वित्त, लव और करियर के हिसाब से नया साल हमारे पूरे जीवन के लिए कैसा रहेगा ? अगर कन्या राशि के जातक इस चिंता में हैं कि उनका आने वाला साल कैसा होने वाला है। तो आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला वर्ष -

वर्ष 2024 कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। हालांकि वर्ष के शुरुआती दौर से शनि छठे स्थान पर बैठकर रोग आदि से आपको परेशान कर सकता है। वर्ष के शुरुआती दौर में गुरु अष्टम भाव में बैठकर आपको कुछ परेशानी उत्पन्न करेंगे। स्वास्थ्य कर्म से आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वर्ष के उतरते समय में गुरु के नवम भाव में स्थिति लाभदायक होगी। कई समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा। वर्ष के शुरुआती दौर में आपसी मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है। इस वर्ष आप किसी प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। अतः सावधान रहें। वाणी पर संयम रखें। नवम भाव स्थित गुरु वर्ष के उतरते समय में आपको धर्म कर्म से जोड़ेंगे। घर में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार में किसी की नौकरी आदि लग सकती है। वह घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

यह भी पढ़ें: Libra Yearly Horoscope 2024: करियर से लेकर हेल्थ तक, वार्षिक राशिफल से जानें कैसा होगा तुला राशि के लिए यह साल

स्वास्थ्य - वर्ष 2024 कन्या राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां लेकर आएगा। वर्ष के शुरुआती दौर में शनि के छठे भाव में स्थित सप्तम में, राहु लग्न में, केतु अष्टम में गुरु मंगल की पूर्ण दृष्टि सप्तम भाव में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ने से आर्थिक स्थिति के साथ-साथ आप मानसिक तौर से परेशान नजर आएंगे। वर्ष के शुरुआती दौर में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नहीं तो आप आर्थिक तौर से भी परेशान हो सकते हैं। यात्रा आदि पर जाते समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस वर्ष वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखने की सलाह दी जाती है।

वित्त- वर्ष 2024 कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक तौर से ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि वर्ष के शुरुआती दौर में आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कारण पर व्यापार व्यवसाय में किसी से बड़ा लेनदेन करना हानिकारक हो सकता है। वर्ष के शुरुआती समय में कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। इस वर्ष शनि छठे भाव में, दशम भाव में सूर्य मंगल की युति कार्य क्षेत्र में आपको ठीक-ठाक स्थिति प्रदान करेगी। आर्थिक तौर से कोई बड़ी डील आदि आपको प्राप्त हो सकती है। वर्ष का मध्यकाल आपके लिए अच्छा रहेगा। वर्ष के उतरते समय में आपको किसी बड़े कार्य क्षेत्र में कार्य मिलने से लाभ के योग बनेंगे। हालांकि अपने साथ वाले लोगों से अपने मन की बात शेयर ना करें। अपनी गुप्त योजनाओं को बड़े आराम से क्रियान्वित करें। नहीं तो आपके हाथ से कोई बड़ा कार्य जा सकता है।

करियर- करियर को लेकर वर्ष 2024 कन्या राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती हैं। वह आपके अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रभावित रहेंगे। हालांकि वर्ष के शुरुआती दौर में अधिकारी वर्ग से मनमुटाव रहेगा। साथी अपने नीचे वर्ग के लोगों से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन वर्ष के मध्यकालीन और वर्ष के उतरते समय में आपको पदोन्नति व सम्मान की प्राप्ति होगी।

लव- वर्ष 2024 कन्या राशि के जातकों के लिए लव लाइफ में सामान्यतः कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ कंफर्ट फील नहीं करेंगे, जिसका एक कारण आपसी सामंजस्य विचारों का ना मिलना होगा। अच्छा होगा अपने साथी के साथ अपनी बातों को शेयर करें। वह किसी परिस्थिति के निर्माता होने पर अपनी बात को ठीक तरीके से अपने साथी के सामने रखने में सक्षम रहे। नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है। इस वर्ष किसी दूसरे व्यक्ति का आपके प्रेम संबंध में आना आप दोनों के बीच बड़ी दूरी पैदा कर सकता है। अतः सावधान रहें यदि कोई बात सामने आती है। तो बैठकर समस्या का निदान करें।

यह भी पढ़ें: Aries Yearly Horoscope 2024: मेष राशि के जातक रखें इन बातों का ध्यान, यहां जानें वार्षिक राशिफल

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'