Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aries Yearly Horoscope 2024: मेष राशि के जातक रखें इन बातों का ध्यान, यहां जानें वार्षिक राशिफल

Aries Yearly Horoscope 2024 सभी के मन में प्रश्न उठ रहे हैं कि उनका आने वाला साल 2024 कैसा रहने वाला है। इस लेख में मेष राशि के जातकों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। अगर आप मेष राशि के जातक हैं और साल के लिए अपना राशिफल जानना चाहते हैं।आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल-

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 30 Dec 2023 05:23 PM (IST)
Hero Image
Aries Yearly Horoscope 2024: मेष राशि के जातक रखें इन बातों का ध्यान, यहां जानें वार्षिक राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aries Yearly Horoscope 2024: ज्योतिष में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। नववर्ष के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। साथ ही सभी के मन में कुछ प्रश्न भी उठ रहे हैं कि उनका आने वाला साल 2024 कैसा रहने वाला है। इस लेख में मेष राशि के जातकों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। अगर आप मेष राशि के जातक हैं और साल 2024 के लिए अपना राशिफल जानना चाहते हैं। तो आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल-

यह नया साल मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। साल की शुरुआती दौर में मेष राशि में स्थित गुरु आपके मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी करेगा। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के योग निर्मित करेगा। राशि स्थित गुरु पुराने विवादों को खत्म करेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करने वाले होंगे। आपका निर्णय आपको लाभान्वित करेंगे। व्यय भाव का राहु खर्चों में बढ़ोतरी करेगा। साथ ही आप गलत मार्ग की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। आय से अधिक व्यर्थ के कार्यों में खर्च कर सकता है। शनि लाभ के योग निर्मित करेंगे। शनिवार की पूजा-व्रत लाभ का देने वाली होगी। इस साल की शुरुआती महीने आपके लिए लाभदायक होंगे। साल का मध्य समय कुछ चुनौती पूर्ण भरा रहेगा। साल का उतरता हुआ समय आपको लाभ देने वाला रहेगा। इस वर्ष विशेष कर व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। साथ ही आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सोच विचार कर निर्णय लें। खरीदने बेचने में सावधानी रखें। इस वर्ष आपके कुछ खास मित्र आपका साथ छोड़ सकते हैं। हालांकि इस वर्ष आपके नए मित्र भी बनेंगे। यह वर्ष आपके लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। हालांकि गुरु के राशि में होने से शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अप्रैल के बाद गुरु के परिवर्तन होने पर आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। विशेषकर इस साल आप पेट दर्द, जोड़ों के दर्द, हार्ट रक्त संबंधी की बीमारी के संक्रमण से ग्रसित हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में पत्नी-बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। राहु रोग भाव में स्थित केतू परिवार और आपके स्वास्थ्य के लिए नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं, जिस कारण स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। व्यायाम आदि का उपयोग करें। स्वास्थ्य के मामले में देरी न करें। यदि कोई समस्या उत्पन्न हो रही है, तो तत्काल डॉक्टर की सलाह लें। नहीं तो बड़ी बीमारी की चपेट में आप इस वर्ष आ सकते हैं। वर्ष के शुरुआती दौर में छोटी-मोटी परेशानियां सामने आएंगी। स्वास्थ्य से संबंधित वर्ष का मध्य का कल ठीक-ठाक रहेगा। वर्ष के उतरते समय में स्वास्थ्य की चिंता से आप मुक्त नजर आएंगे।

वित्त - यह वर्ष 2024 आर्थिक रूप से आपके लिए अच्छा रहेगा। इस वर्ष आय में बढ़ोतरी होगी। आपका पुराना किया गया निवेश इस वर्ष आपको लाभान्वित करेगा। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। शनि की स्थिति से वर्ष भर आपको धन का लाभ मिलेगा, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में फायदा होगा। इस वर्ष आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही नया मकान या खेती आदि के लिए भूमि खरीद सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इस समस्या से निपटने के लिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। नहीं तो व्यर्थ के खर्चो के कारण आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। यह वर्ष नए कार्यों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। यदि शेयर मार्केट आदि का कार्य आप करते हैं, तो वर्ष का मध्य का दौर आपके लिए लाभ देने वाला होगा। जून से सितंबर तक का समय विविध कार्यों में आपको लाभ के योग प्रदान करेगा।

करियर- करियर की दृष्टि यह वर्ष 2024 आपके लिए शानदार रहने वाला है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है। परंतु आपके अधिकारी वर्ग आपके व्यवहार से संतुष्ट होंगे, जिस कारण कार्य क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। साथ ही आपको पदोन्नति मिल सकती है या आपकी सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। इस वर्ष कार्य क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि वर्ष का मध्य का समय आप किसी सरकारी कार्य के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। इसलिए सावधानी रखें। लोगों पर अचानक विश्वास ना करें। शेष वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला है। वाणी पर संयम रखना। आपके लिए बहुत जरूरी है और विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

लव- वर्ष 2024 मेष राशि के जातकों के लिए लव लाइफ में अच्छा रहने वाला है। आपका अपने पार्टनर के साथ रिलेशनशिप बहुत अच्छा रहेगा। कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ रिलेशनशिप में यह वर्ष अच्छा रहने वाला है। हालांकि कुछ लोग आपके और आपके पार्टनर के बीच संबंध को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। परंतु आप इस षड्यंत्र से खुद का बचाव करने में सफल होंगे। इस वर्ष अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं, तो अपने पार्टनर के साथ आप बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। कुछ छोटी-मोटी समस्याएं वर्ष के मध्य में आ सकती हैं। कुछ बातों को लेकर आपसी विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। लेकिन यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'