Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Leo Yearly Horoscope 2024: सिंह राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ, वाद-विवाद से रहे दूर, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Leo Yearly Horoscope 2024 ज्योतिष में राशिफल को बहुत ही अहम माना गया है। ज्योतिष विज्ञान में ग्रह-नक्षत्रों के चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। अगर सिंह राशि के जातक इस चिंता में हैं कि उनका आने वाला साल कैसा होने वाला है। तो आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला वर्ष -

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 30 Dec 2023 05:32 PM (IST)
Hero Image
Leo Yearly Horoscope 2024: सिंह राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ, वाद-विवाद से रहे दूर, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Leo Yearly Horoscope 2024: ज्योतिष में राशिफल को बहुत ही अहम माना गया है। ज्योतिष विज्ञान में ग्रह-नक्षत्रों के चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। यह न केवल आने वाले कल के विषय में बताता है, बल्कि सभी राशियों के लिए आने वाला वर्ष कैसा होगा इसके विषय में भी ज्ञान देता है। अगर सिंह राशि के जातक इस चिंता में हैं कि उनका आने वाला साल कैसा होने वाला है। तो आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला वर्ष -

वर्ष 2024 सिंह राशि वाले जातकों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। जहां वर्ष में कुछ समय लाभ के योग बनेंगे। वहां आर्थिक खर्चों के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शनि महाराज सप्तम भाव में बैठकर आपको आर्थिक तौर से मजबूत करेंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। नवम भाव में गुरु स्थित होकर वर्ष के शुरुआती दौर में आपको आर्थिक लाभ प्रदान करेंगे। आपका मन धार्मिक होगा। आप धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं या घर में धार्मिक अनुष्ठान के योग बनेंगे। अष्टम भाव में स्थित राहु इस वर्ष स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। अतः अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष वाहन आदि चलने में सावधानी रखें। नहीं तो किसी दुर्घटना का शिकार आप हो सकते हैं। इस वर्ष वाद-विवाद से दूर रहे। विशेषकर पैतृक संपत्ति के विवाद से दूरी बनाकर रखें।

स्वास्थ्य - वर्ष 2024 में सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पंचम भाव में सूर्य मंगल की युति, अष्टम में राहु, सप्तम में शनि आपका और आपकी पत्नी का स्वास्थ्य बिगाड़ सकते हैं। शारीरिक रोगों के कारण आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। अच्छा होगा इस वर्ष शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। बाहर के खाने पर रोक लगाए। इस वर्ष पेट, सिर और त्वचा संबंधी रोग हड्डी से संबंधित समस्याएं सामने आ सकती हैं।

वित्त - वर्ष 2024 में सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे। सप्तम भाव में शनि, नवम भाव में गुरु, बुध, शुक्र की युति आपके कार्यक्षेत्र में लाभान्वित करेगी। हालांकि आर्थिक तौर से वर्ष के मध्य में कुछ समस्याएं उत्पन्न होगी। परंतु उनसे निजात पाने में आप सफल होंगे। व्यापार व्यवसाय में नया कार्य क्षेत्र बनेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पार्टनरशिप में आप काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए पदोन्नति स्थानांतरण का योग बन सकते हैं। इस वर्ष आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। परंतु स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

करियर - वर्ष 2024 करियर की दृष्टि से ठीक-ठाक रहेगा। आप बहुत दिन से कार्यक्षेत्र में परिवर्तन चाह रहे हैं, तो इस वर्ष आपके कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। साथ ही आपका प्रमोशन हो सकता है, जिससे आप प्रसन्न दिखाई देंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ विरोधी वर्ग आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। वर्ष के मध्य में आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। अतः सावधान रहें।

लव - वर्ष 2024 में सिंह राशि के जातकों के लिए लव लाइफ में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। पंचम भाव स्थित सूर्य मंगल की युति आपसी सामंजस्य में कमी लाएगी। परंतु गुरु की पूर्ण दृष्टि पंचम भाव पर होने से आपको लाभ प्राप्त होगा। स्थिति सामान्य होगी। इस वर्ष कुछ बातों को लेकर आपसी तनाव की स्थिति निर्मित होगी। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से इस समस्या से निकलने में सफल होंगे। इस वर्ष आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। वर्ष के मध्य में समय अच्छा रहेगा। आपको अपना साथी के साथ कई महत्वपूर्ण जगहों पर जा सकते हैं। आप दोनों भरपूर समय साथ व्यतीत करेंगे।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'