Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Libra Yearly Horoscope 2024: करियर से लेकर हेल्थ तक, वार्षिक राशिफल से जानें कैसा होगा तुला राशि के लिए यह साल

Libra Yearly Horoscope 2024 नया साल शुरू होने में अब कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में हर कोई नए साल के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। नया साल शुरू होने से पहले हर कोई अपने आने वाले साल के बारे में जानना चाहता है। अगर आप तुला राशि के जातक हैं तो पंडित हर्षित शर्मा से जानिए कैसा रहने वाला है आपके लिए साल 2024

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Sat, 30 Dec 2023 05:24 PM (IST)
Hero Image
जानें कैसा रहेगा तुला राशि वालों का साल 2024

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Libra Yearly Horoscope 2024: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का काफी महत्व होता है। कुछ ही दिनों में नया साल शुरू होने वाला है। ऐसे में अब हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। अगर आप तुला राशि के जातक हैं और अपने आने साल के बारे में जानने चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपके लिए करियर से लेकर लव लाइफ तक सभी की जानकारी लेकर आए हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से विस्तार में जानते हैं तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल-

तुला राशिफल

साल 2024 में तुला राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। वर्ष के शुरुआती दौर में शनि पंचम भाव में स्थापित होकर गुरु सप्तम अष्टम भाव में रहकर राहु छठे और केतु 12 भाव में स्थापित होकर आपको कार्यक्षेत्र में लाभ प्रदान करेंगे। इस दौरान आपको सफलता मिलती दिखेगी। वहीं, वर्ष के मध्य में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कर्म क्षेत्र में इस वर्ष आपको लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, परंतु इनसे निकलने में आप सफल होंगे। इस वर्ष आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने साथी मित्रों का सहयोग मिलेगा। इस वर्ष कहीं बाहर की यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। कार्य क्षेत्र में आपकी परिश्रम आपको सफलता दिलाने वाली रहेगी। आपके कार्य की प्रशंसा होगी और कार्य क्षेत्र के लिए यह वर्ष ठीक-ठाक रहने वाला है। पारिवारिक दृष्टि से आपका साल सामान्य रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने के योग इस वर्ष बनेंगे और बच्चों की पढ़ाई की चिंता के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा।

स्वास्थ्य

वर्ष 2024 में तुला राशि वालों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। राहु के छठे भाव में स्थिति व केतु का 12 भाव में स्थित रहना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य कर्म से आप परेशान नजर आ सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको पेट, जोड़ या हड्डी संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च हो सकता है।

वित्त

वर्ष 2024 तुला राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक तौर से समस्याओं भर रह सकता है। हालांकि, वर्ष के बीतने के साथ ही सफलता प्राप्त होगी। वर्ष के शुरुआती दौर में शनि पंचम भाव राहु छठे भाव गुरु सप्तम अष्टम भाव केतु 12वें में भाव में स्थापित होकर कार्यक्षेत्र में सफलता प्रदान करेंगे। आप कार्य क्षेत्र में विपरीत समय में भी अच्छा काम करके अपने विरोधियों को अपना मुरीद बनाएंगे। यह वर्ष आपको अत्यधिक परिश्रम करने वाला बनाएगा। हालांकि, वर्ष का शुरुआती दौर आपके लिए उतना अच्छा नहीं रहने वाला। कार्य क्षेत्र में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परंतु वर्ष के खत्म होने के समय में आप किसी बड़े प्रोजेक्ट के हिस्सेदार बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की योग बनेंगे। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए अपने अधिकारी वर्ग से प्रशंसा और पदोन्नति मिल सकती है।

करियर

करियर की दृष्टि से वर्ष 2024 तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। पंचम भाव में स्थित शनि सप्तम में गुरु की स्थिति पर तृतीय भाव में सूर्य बुध की स्थिति लाभ के योग निर्मित करेगी। आपको पदोन्नति मिल सकती है और आपके कार्य की प्रशंसा होगी। इस वर्ष आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न होंगे। परिवार में किसी को पदोन्नति मिल सकती है। आपकी सैलरी में इजाफा होगा और इस वर्ष अधिकारी वर्ग की ओर से आपको कोई विशेष कार्य सौंपा जा सकता है।

लव

वर्ष 2024 तुला राशि के जातकों को लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लव पार्टनर का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। साथ ही कुछ षड्यंत्र वाले लोगों के कारण आप दोनों के बीच में मन मुटाव उत्पन्न कराया जा सकता है। आप दोनों के बीच में कोई तीसरा व्यक्ति परेशानी उत्पन्न कर सकता है, जिससे आप दोनों में संबंध विच्छेद की स्थिति तक बन सकती है। इस वर्ष दूसरों की बातों में न आए। अपने साथी पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वह उनकी बातों को महत्व दें। उनके साथ कहीं बाहर जाने का प्लान करें। यह वर्ष शांति के साथ संभाल कर चलने का है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।