Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Car Tyre Tips: टायर की लंबी उम्र और बिना परेशानी कार चलाने के लिए करवाना चाहिए Wheel Alignment

अगर आप अपनी कार को बिना परेशानी लंबे समय तक चलाना चाहते हैं साथ ही टायर्स की उम्र को भी बढ़ाना चाहते हैं तो Wheel Alignment करवाना जरूरी होता है। व्‍हील अलाइनमेंट करवाते हुए किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। इसे कब करवाना चाहिए। Wheel Alignment करवाने से किस तरह के फायदे (Car Tyre Tips) मिलते हैं। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Thu, 19 Sep 2024 08:29 AM (IST)
Hero Image
Wheel Alignment से किस तरह फायदा मिलता है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अक्‍सर लोग कार खरीदने के कुछ समय बाद लापरवाही बरतने लगते हैं। जिसका बुरा असर गाड़ी पर होता है। गाड़ी के कई पार्ट्स जल्‍दी खराब होने लगते हैं। गाड़ी के साथ लंबे समय तक लापरवाही बरतने के कारण कार के टायर पर भी खराब असर होता है। लेकिन कार के समय पर Wheel Alignment करवाई जाए तो कई तरह के फायदे मिलते हैं। व्‍हील अलाइनमेंट करवाना क्‍यों जरूरी होता है, इससे किस तरह के फायदे (Car Tyre Tips) मिलते हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

जरूरी है Wheel Alignment

जब कार को चलाया जाता है, तो कार का पूरा वजन टायर पर होता है। टायर ही कार और सड़क के बीच संपर्क बनाने का काम करते हैं। ऐसे में अगर टायर में खराबी आ जाए तो फिर कई तरह की परेशानियां आने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए कार के लिए Wheel Alignment करवाना काफी जरूरी हो जाता है।

यह भी पढ़ें- नई कार के लिए ले रहे हैं इंश्योरेंस पॉलिसी तो रखें किन बातों का ध्‍यान, नहीं तो जरुरत के समय होगी परेशानी

होता है फायदा

समय समय पर कार का ध्‍यान रखते हुए Wheel Alignment करवाया जाता है, तो इससे टायर की उम्र बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही राइड क्‍वालिटी को भी बेहतर करने में मदद मिलती है। कार चलाते हुए अगर वह एक दिशा में ही जाती है और चलाते हुए स्‍टेयरिंग में कंपन भी होता है तो भी व्‍हील अलाइनमेंट करवाने से समस्‍या को हल किया जा सकता है।

रखें इन बातों का ध्‍यान

व्‍हील अलाइनमेंट करवाने से पहले कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि नियमित अंतराल पर व्‍हील अलाइनमेंट करवाना चाहिए। जानकारों के मुताबिक तीन से चार हजार किलोमीटर के बाद व्‍हील अलाइनमेंट करवाना बेहतर होता है। अपने घर के पास किसी अच्‍छी जगह से व्‍हील अलाइनमेंट करवाना चाहिए, जिससे अगर कभी अलाइनमेंट बिगड़ जाए तो फिर ठीक करवाने में आसानी होती है। सेंटर पर ऑटामैटिक सेट-अप हो तो और बेहतर तरीके से अलाइनमेंट होती है।

यह भी पढ़ें- क्‍या होता है Zero Depreciation Add on, कार इंश्‍योरेंस में कैसे मिलता है फायदा