Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Car Discount Offer: Mahindra की कार खरीदने का अभी है शानदार मौका, कंपनी दे रही 1 लाख रुपये से ज्यादा की छूट

बंपर छूट ऑफर में Mahindra xuv400 Mahindra XUV300 Mahindra Bolero Neo Mahindra Bolero है। Bolero Neo एक लैडर फ्रेम पर बेस्ड है। ये एक सब -कॉम्पैक्ट एसयूवी है। जो 7 सीट कॉन्फिगरेशन के साथ आती है। इस कार के ट्रिम पर 7 से 35 हजार रुपये तक की नकद छूट मिल रही है।इसमें 1.5 लीटर तीन सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sun, 17 Sep 2023 04:27 PM (IST)
Hero Image
Car Discount Offer: Mahindra की कार खरीदने का अभी है शानदार मौका

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में महिंद्रा सबसे अधिक पसंद की जाने वाली कंपनी में से एक है। अगर आपको भी अपने लिए महिंद्रा की एक नई कार लेनी है तो आपको बता दें, वाहन निर्माता कंपनी अपनी कारों पर बंपर छूट दे रही है। बंपर छूट ऑफर में mahindra xuv400, Mahindra XUV300, Mahindra Bolero Neo,Mahindra Bolero है। चलिए आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इनमें से अधिकांश ऑफर पिछले महीने वाले ही है। लेकिन थार, स्कॉपिर्यो एन और एक्सयूवी 700 जैसे मॉडल्स पर कोई ऑफर नहीं है।

Mahindra xuv400

Mahindra xuv400 अपने सेगमेंट में एक मात्र ईवी है। वाहन निर्माता कंपनी इस कार में 1.25 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। लेकिन ऑफर पर कोई फ्री एक्सेसरीज नहीं हैं। लेकिन ऑफर स्टैंडर्ड ईएससी मॉडल पर लागू नहीं है। क्योंकि हाल के दिनों में इसे अपडेट किया गया था।

इस कार में कुल दो वेरिएंट्स EC और EL मिलते हैं। ये 375 किमी और 456 किमी की रेंज देता है। दोनों वेरिएंट में फ्रंट एक्सल -माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। जो 150 hp पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Mahindra Marazzo

Marazzo के सभी वेरिएंट पर 73 हजार रुपये की छूट मिल रही है, जिसमें कुल 58 हजार रुपये की नकद छूट मिलती है और 15 हजार रुपये है। इसमें 1.5 लीटर , चार -सिलेंडर, डीजल इंजन मिलता है। जो  123 hp और 300 Nm आउटपुट जेनरेट करता है। इसे 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

Mahindra XUV300

इस कार के पेट्रोल वेरिएंट पर 4,500-71,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके डीजल वेरिएंट पर 46,000-71,000 रुपये तक का ऑफर मिल रहा है। हालांकि ट्रिम के अनुसार कैश डिस्काउंट और एक्सेसरीज में अंतर हो सकता है। इसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है।

 Mahindra Bolero Neo

Bolero Neo एक लैडर फ्रेम पर बेस्ड है। ये एक सब -कॉम्पैक्ट एसयूवी है। जो 7 सीट कॉन्फिगरेशन के साथ आती है। इस कार के ट्रिम पर 7 से 35 हजार रुपये तक की नकद छूट मिल रही है। इसमें 1.5 लीटर, तीन सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। जिसे 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। जो  100hp की पावर और 260Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Mahindra Bolero

इस महीने बोलेरो पर वाहन निर्माता कंपनी 25 हजार रुपये तक का ऑफर मिल रहा है। इसमें नकद छूट और एक्सेसरीज मिलता है। इसमें 1.5 लीटर, तीन सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। जो 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। ये इंजन 76 एचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

यह भी पढ़ें-

भारतीय बाजार में तहलका मचाने आने वाली है महिंद्रा की ये धांसू SUVs, जानें कब होगी लॉन्च

Mahindra Marazzo का क्रेज हुआ कम मारुति के इस कार को देती थी टक्कर