Move to Jagran APP

कहीं मुसीबत न बन जाए सनरूफ! पैसा खर्च करने से पहले जान लीजिए इसके नफा-नुकसान

Disadvantages of sunroof in car इंडियन मार्केट में सनरूफ वाली कारों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। इसकी डिमांड तो बढ़ ही रही है लेकिन इसके नुकसान भी है। अधिकतर लोगों को सनरूफ के सही इस्तेमाल के बारे में नहीं पता होता है। तेज धूप के कारण कार के अंदर अधिक गर्मी का कारण भी बनती है।सनरुफ के कारण कार के माइलेज पर भी असर पड़ता है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Thu, 31 Aug 2023 09:30 PM (IST)
Hero Image
कहीं मुसीबत न बन जाए सनरूफ! पैसा खर्च करने से पहले जान लीजिए
नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स से लैस कारें मौजूद है। आज के समय में लोग अधिक फीचर्स से लैस कारों को खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसी में से एक फीचर सनरूफ है।इंडियन मार्केट में सनरूफ वाली कारों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। इसकी डिमांड तो बढ़ ही रही है लेकिन इसके नुकसान भी है। क्या आप जानते हैं इसके नुकसान के बारे में। चलिए आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी देते हैं। 

गर्मी बढ़ती है

तेज धूप के कारण कार के अंदर अधिक गर्मी का कारण भी बनती है। जिसके कारण आपकी एसी पर दबाव पड़ेगा। इसके अलावा बारिश के समय में बारिश के पानी की आवाज केबिन में सुनाई देती है।

माइलेज में कमी

सनरुफ के कारण कार के माइलेज पर भी असर पड़ता है। इसके लिए आपको कार की सनरुफ बंद रखकर चलानी होगी। अगर आप कार की सनरुफ को खोलकर चलाते हैं तो इसके कारण माइलेज घट जाएगा। एयरोडायनेमिक्स बिगड़ने से इंजन को ज्यादा पावर जनरेट करने की आवश्यकता होती है। जिससे अधिक फ्यूल बर्न होता है।

कीमत में बढ़ोतरी

जब भी आप सनरूफ वाली कार खरीदते हैं तो उसकी तुलना नार्मल कार से अधिक होती है। आमतौर पर कारों के टॉप वेरिएंट्स में सनरूफ मिलता है। जो नीचे वेरिएंट्स वाली से कम कीमत में होती है।

सेफ्टी से खिलवाड़

अधिकतर लोगों को सनरूफ के सही इस्तेमाल के बारे में नहीं पता होता है। जिसके कारण वो इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। आपने खुद ही देखा होगा कि कई बार लोग कार के सनरूफ से बाहर निकलकर फोटो खिंचवाते हैं जो काफी खतरनाक भी है। इसके कारण आपकी सुरक्षा में चूक भी हो सकती है।

नियमित रखरखाव

सनरुफ को नियमित रूप से रखरखाव की जरुरत होती है। अगर आप अपने कार के सनरुफ का रखरखाव ठीक से नहीं करते हैं तो इसके कारण परेशानी खड़ी हो सकती है। सनरुफ में लीकेज का खतरा भी बना रहता है। ऐसी स्थिति में बारिश का पानी भी अंदर भर जाता है।