Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रोडक्शन बंद होने के बाद भी बरकरार है इन कारों का जादू, Maruti 800 से लेकर Tata Nano तक लिस्ट में शामिल

भारतीय बाजार में कई कारें है जो लोगों को काफी पसंद आती है। लेकिन कई कारें ऐसी हैं जो आईं और अपना जादू बिखेर कर चली गई। चलिए आपको उन कारों के बारे में बताते हैं। (जागरण फाइल फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Fri, 21 Apr 2023 07:45 AM (IST)
Hero Image
Maruti 800 से लेकर Tata Nano तक याद है आपको !

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में समय के साथ-साथ कई कारें लॉन्च हुई हैं। जाने कितनीआईं और कितनी चली गईं, लेकिन कुछ लोगों के दिलो पर आज तक राज करती आ रही हैं। आपको याद हैं ये कारें? चलिए आपको फिर से पुराने समय में लेकर चलते हैं और आपको बताते हैं उन कारों के बारे में।

Old Tata Safari

टाटा सफारी स्टॉर्म को भारतीय बाजार में बंद कर दिया गया था, ताकि इसे हैरियर के तीन रो- वाली वेरिएंट के रूप में वापस लाया जा सके।  हालांकि, नए जनरेशन वेरिएंट ने अपनी ऑफ- रोड साख को खो दिया।

Maruti 800

मारुति 800, 1983 से 2014 तक प्रोडक्शन में थी। ये वो दौर था, जब कंपनी के पोर्टफोलियो में नई हैचबैक के लिए रास्ता बन रहा था। वाहन निर्माता कंपनी ने स्थापना के बाद से एंट्री-लेवल हैचबैक की 2.7 मिलियन से अधिक यूनिट्स की सेल की थी।

Maruti Gypsy

भारतीय बाजार में इसे 1985 में पेश किया था। Maruti Gypsy 2019 में बंद होने से पहले प्रोडक्शन में सबसे लंबे समय तक चलने वाली मॉडल में से एक थी। ऑफ रोड कार में ये काफी दमदार थी। भारतीय सेना के लिए ये लोकप्रिय मॉडल में से एक है।

Honda Civic

8वीं पीढ़ी की सिविक को भारतीय बाजार में 2006 से 2012 तक बेचा गया था। इस डी-सेगमेंट सेडान ने 2019 में 10वीं पीढ़ी वेरिएंट के साथ फिर से प्रवेश किया, लेकिन केवल एक साल बाद इसे बंद कर दिया गया था।

Tata Nano

टाटा नैनो को रतन टाटा की ड्रीम कार भी कहा जाता है। भारतीय बाजार में सबसे सस्ती कार में रूप में ये आती थी। इस कार को लॉन्च दोपहिया को अपग्रेड करने के लिए किया गया था। इस कार को भारतीय बाजार में काफी जबरदस्त प्रक्रिया मिली थी, लेकिन समय के साथ इसकी ब्रिकी कम होने लगी और 2020 में इसे बंद कर दिया गया था।

Volkswagen Polo

देश में इस कार को पहली बार 2010 में लॉन्च किया गया था। पोलो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय कार में से एक थी। बाद में कंपनी एसयूवी की ओर अपना ध्यान केंद्रित करने लगी, जिसके कारण इसे बंद कर दिया गया।