Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Car Seat: नई गाड़ी से कितने दिन में हटाना चाहिए पॉलिथीन कवर, क्या गैस चेंबर बन जाएगा कार केबिन?

Polythene seat covers on new cars नई गाड़ी खरीदने के बाद बहुत से लोग उसकी सीट पर लगे पॉलिथीन कवर को कई दिन हो जाने के बाद भी नहीं हटाते हैं। इसके लंबे समय तक लगे रहने से कई नुकसान होते है। जिसे देखते हुए हम यहां पर बता रहे हैं कि किनते दिनों नें नई कार की सीट पर लगे पॉलिथीन कवर को हटा देना चाहिए।

By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Fri, 27 Sep 2024 05:00 PM (IST)
Hero Image
कितने दिनों में निकाल देना चाहिए नई कार की सीट पर लगे पॉलिथीन कवर?

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नई कार खरीदने के बाद बहुत से लोगों को आपने देखा होगा, जिन्होंने गाड़ी के पॉलिथीन कवर को नहीं हटाया होगा। इतना ही नहीं उन्हें कार खरीदे काफी समय भी हो गया होगा। जब आप उनसे इसके पीछे का कारण पूछेंगे तो उनका जवाब होगा कि अरे भाई, कुछ दिनों तक लगना चाहिए न कि नई गाड़ी खरीदी है। हम यहां पर आपको नई कार खरीदने के कितने दिनों के बाद पॉलिथीन कवर को हटाना चाहिए, इसके बारे में बता रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि लंबे समय तक इसे लगाकर रखने से क्या नुकसान होते हैं।

सीटों पर क्यों लगा होता है पॉलिथीन कवर?

कंपनियां नई कार की सीटों पर पॉलिथीन कवर इस वजह से लगाती है, ताकि डिलीवरी से पहले कार की सीट्स पर कोई दाग-धब्बा या फिर किसी तरह का कट न लग जाए या फिर सीट को किसी तरह का नुकसान न हो।

यह भी पढ़ें- कैसे कार की लेदर सीट रखें मेंटेन? क्या बरतनी चाहिए सावधानियां

कब हटाना चाहिए पॉलिथीन कवर?

कार की डिलीवरी लेने के बाद बहुत से लोग सीट पर पॉलीथिन लगा रहने देते हैं, लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं होता है। ज्यादा समय तक सीट पर कवर लगाए रखने से कई नुकसान भी हो सकते हैं। जिसे देखते हुए सलाह दी जाती है कि नई कार लेने के तुरंत बाद ही गाड़ी की सीट्स पर चढ़ी पॉलीथिन कवर को हटा देना चाहिए।

कार की सीट पर पॉलिथीन कवर लगे रहने के नुकसान

  1. गर्मी के मौसम में कार की सीट पर पॉलिथीन कवर लगे रहने से गाड़ी का माहौल बहुत गर्म हो जाता है।
  2. सीट पर लगा हुआ पॉलिथीन कवर गर्म होने के बाद कैडमियम और क्लोरीन जैसे हार्मफुल गैस रिलीफ होते है, जो आपकी सेहत पर सीधा असर डाल सकती है।
  3. कई दिनों तक कार की सीट पर पॉलिथीन कवर लगे रहने की वजह से उसमें धूल और गंदगी जमा हो सकती है। यह सीट के अंदर भी घुस सकती है, जिसे निकालना मुश्किल हो सकता है।
  4. कार की सीटों पर पॉलिथीन कवर लगे रहने की वजह से आपको बैठने में आरामदायक नहीं लग सकता है। इसके साथ ही सेफ्टी पर भी असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें- सनरूफ वाली गाड़ी लेने का बना रहे हैं प्लान, पहले जान लीजिए फायदे और नुकसान