Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Comprehensive Car Insurance लेना है फायदे का सौदा? जानिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस से कितना बेहतर

Comprehensive Car Insurance अधिक व्यापक प्रकार का कार बीमा है जो तीसरे पक्ष की क्षति के साथ-साथ बीमित चालक के स्वयं के वाहन को हुई क्षति को भी कवर करता है। Comprehensive Car Insurance के बाद आप अपनी गाड़ी को काफी हद तक निश्चिंत होकर चला सकते हैं। इस तरह के इंश्योरेंस में आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Mon, 07 Aug 2023 07:19 PM (IST)
Hero Image
भारत में प्रमुख रूप से दो तरह के Car Insurance होते हैं।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। एक कार मालिक को कई जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है। इसमें वाहन देखभाल और उसका बीमा करवाना सबसे जरूरी चीजे हैं। अगर आप निकट भविष्य में एक नई कार खरीदनी की लोच रहे हैं या फिर कार का बीमा अपग्रेड कराना चाहते हैं, तो ये लेख आपके आ सकता है।

हम आपको बताने जा रहे हैं कि Comprehensive Car Insurance आपके लिए कितना उपयोगी साबित हो सकता है और ये अन्य इंश्योरेंस से कितना अलग है। ये भी जानेंगे कि कार बीमा कितनी तरह के होते हैं।

Car Insurance कितने तरह के होत हैं?

भारत में प्रमुख रूप से दो तरह के Car Insurance होते हैं। इनमें Third-party insurance और Comprehensive insurance शामिल है। भारत में कार के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराना न्यूनतम रूप से आवश्यक है। इसमें थर्ड पार्टी के वाहन या संपत्ति को हुए नुकसान के साथ-साथ बीमित चालक को हुई किसी भी व्यक्तिगत चोट या मृत्यु को कवर किया गया है।

वहीं,Comprehensive Car Insurance अधिक व्यापक प्रकार का कार बीमा है, जो तीसरे पक्ष की क्षति के साथ-साथ बीमित चालक के स्वयं के वाहन को हुई क्षति को भी कवर करता है। इसमें चोरी, प्राकृतिक आपदाएँ और आकस्मिक क्षति जैसी अन्य घटनाएँ भी शामिल होती हैं।

Comprehensive Car Insurance के फायदे

Comprehensive Car Insurance के बाद आप अपनी गाड़ी को काफी हद तक निश्चिंत होकर चला सकते हैं। इस तरह के इंश्योरेंस में आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। यही कारण है कि थर्ड पार्टी बीमा कि तुलना में इसका प्रीमियर काफी ज्यादा होता है।

Comprehensive Car Insurance में आपके वाहन को दुर्घटनाओं से सुरक्षा, प्राकृतिक आपदाओं के विरुद्ध कवरेज, चोरी और बर्बरता से सुरक्षा, आग और विस्फोट के लिए कवरेज, थर्ज पार्टी देनदारियों के विरुद्ध वित्तीय सुरक्षा और व्यक्तिगत दुर्घटना कवर मिलता है।

अपनी कार के लिए Comprehensive Car Insurance खरीदने से पहले इन सभी चीजों को ध्यान से जानें और पढ़े कि ये सभी कवरेज आपको बीमा प्रदाता कंपनी द्वारा दिए जा रहे हैं, या फिर नहीं।