Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jawa 42 FJ vs Jawa 42: कीमत, परफॉर्मेंस और माइलेज के मामले में कौन है बेहतर

जावा ने 42 FJ को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे नए कलर ऑप्शन और कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। Jawa 42 FJ कई मामलों में Jawa 42 से मिलती है। इसके साथ ही कई अंतर भी देखने के लिए मिले है। आइए जानते हैं कि Jawa 42 FJ vs Jawa 42 में कौन कीमत परफॉर्मेंस और माइलेज के मामले में बेहतर है।

By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Fri, 06 Sep 2024 03:09 PM (IST)
Hero Image
Jawa 42 FJ vs Jawa 42: अंतर और समानता।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Jawa 42 FJ को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। इसे लाकर कंपनी ने Jawa 42 के लाइनअप का विस्तार किया है। जावा 42 FJ को नए फीचर्स के साथ लाई गई है। इसके साथ ही इसे 6 कलर ऑप्शन में लाई गई है। Jawa 42 FJ देखने में काफी हद तक Jawa 42 जैसी लग रही है। हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि इन दोनों बाइक में समानता और अंतर कितना है।

Jawa 42 FJ vs Jawa 42: अंतर

  1. नई 42 FJ और Jawa 42 में अंतर जानने के लिए आप इसके नए डिजाइन के जरिए देख सकते हैं।
  2. सामने से देखने पर आपको बीच में होरिजेंटल बार के साथ नई हेडलाइट डिजाइन दिखाई देती है।
  3. Jawa 42 में हेडलाइट के ऊपर की तरफ एक छोटी सी फ्लाईस्क्रीन दी गई है, जो FJ में नहीं है।
  4. Jawa 42 FJ के साइड पैनल में एग्जॉस्ट पाइप और नए टैंक डिजाइन दी गई है।
  5. Jawa 42 FJ के फ्यूल टैंक पर एक बड़ी कंट्रास्टिंग पैनल है, जो इसे डुअल-टोन लुक देता है।
  6. FJ के फ्यूल टैंक का आकार 12-लीटर है, जबकि Jawa 42 में 13.2-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  7. Jawa 42 FJ में रियर शॉक गैस-चार्ज नहीं हैं, जबकि Jawa 42 में यह दिया गया है।  

Jawa 42 FJ vs Jawa 42

Jawa 42 FJ vs Jawa 42: इंजन

  1. Jawa 42 FJ में 334 cc इंजन लगाया गया है, जो Yezdi Roadster जैसी बाइक में। वहीं, Jawa 42 में 294.72 cc का इंजन लगाया गया है।
  2. FJ में लगा हुआ इंजन 29.1 PS और 29.6 Nm का टॉर्क, जबकि 42 का इंजन 27.32 PS और 26.84 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  3. कंपनी दावा करती है कि Jawa 42 FJ का माइलेज 30-32 kmpl है, जबकि Jawa 42 एक लीटर पेट्रोल में 30-35kmpl का माइलेज देती है।

Jawa 42 FJ vs Jawa 42

Jawa 42 FJ vs Jawa 42: कीमत

  1. Jawa 42 FJ को एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये से 2.20 लाख रुपये तक है।
  2. Jawa 42 की एक्स-शोरूम कीमत 1.73 लाख रुपये से लेकर 1.98 रुपये तक है।

Jawa 42 FJ vs Jawa 42: कलर ऑप्शन

  1. Jawa 42 FJ को 6 अलर ऑप्शन में लाया गया है, जो ऑरोरा ग्रीन मैट, कॉस्मो ब्लू मैट, मिस्टिक कॉपर, डीप ब्लैक मैट रेड क्लैड और डीप ब्लैक मैट ब्लैक क्लैड है।
  2. Jawa 42 बाइक 13 कलर ऑप्शन में आती है, जो वेगा व्हाइट, वोएजर रेड, एस्टेरॉयड ग्रे, ओडिसी ब्लैक, सिरियस व्हाइट मैट, नेबुला ब्लू, सेलेस्टियल कॉपर मैट, ओरियन रेड मैट, ऑल स्टार ब्लैक मैट, इनफिनिटी ब्लैक मैट, कॉस्मिक कार्बन, स्टारशिप ब्लू, कॉस्मिक रॉक और सेलेस्टियल कॉपर मैट डीटी है।

Jawa 42 FJ vs Jawa 42

Jawa 42 FJ vs Jawa 42: समानताएं

  1. चेसिस पैकेज के मामले में दोनों बाइक के बीच सबसे बड़ी समानता है।
  2. दोनों बाइक में में डबल-क्रैडल फ्रेम दिया गया है। एक टेलीस्कोपिक फोर्क और दूसरा ट्विन शॉक एब्जॉर्बर है।
  3. दोनों का व्हील साइज भी सामान है- 18-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर। हालांकि FJ में मोटे टायर हैं।
  4. दोनों बाइक में आगे और पीछे की तरफ डिस्क ब्रेक और साथ ही डुअल-चैनल ABS दिया गया है।

यह भी पढ़ें- New Jawa 42 FJ Vs Royal Enfield Classic 350: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किसे खरीदें, पढ़ें पूरी खबर