Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जानिए कैसा रहा अगस्त 2023 में ऑटोमोबाइल सेक्टर, क्या कुछ हुआ खास

चलिए देखते हैं अगस्त के इतने दिनों में क्या कुछ देखने को मिला है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा के पास एसयूवी के 2.80 लाख ऑर्डर पेंडिंग है। आपको बता दें स्कॉर्पियो क्लासिक और एन के कुल 1.17 लाख ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। वहीं थार का 68 हजार ऑर्डर पेंडिंग है। बोलेरो के 8400 ऑर्डर पेंडिंग है। वहीं एक्सयूवी 700 के लिए अभी 77 हजार ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Wed, 16 Aug 2023 02:57 PM (IST)
Hero Image
जानिए कैसा रहा अगस्त 2023 में ऑटोमोबाइल सेक्टर का दूसरा सप्ताह

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। अगस्त का आधा महीना से अधिक बीत चुका है। इन दिनों में काफी नए लॉन्च से लेकर सेल्स रिपोर्ट देखने को मिली है। आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी बताने जा रहे हैं। चलिए देखते हैं अगस्त के इतने दिनों में क्या कुछ देखने को मिला है।

रेनो की कार पर ऑफर

ये एक छोटी हैचबैक कार है। जिसके कारण इसे भारतीय बाजार में काफी अधिक पसंद किया जाता है। अगस्त 2023 में कंपनी इसपर 55 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। आप इसके कुछ वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बेनिफिट  के तौर पर 20 हजार रुपये का फायदा उठा सकते हैं। इस कार की कीमत 4.16 लाख रुपये है।

जुलाई में ब्रिकी पर 10 फीसदी बढ़ोतरी

जुलाई में ऑटोमोबाइल बिक्री में 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 1770181 यूनिट्स वाहनों की सेल हुई है। इसमें यात्री, तिपहिया,दो पहिया वाहन शामिल है। अगर साल के हिसाब से तुलना करें तो जुलाई 2022 के दौरान देशभर में कुल 1609217 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 284064 यूनिट्स की सेल हुई है। आपको बता दें, देश भर में जुलाई 2023 में साल 2022 के मुकाबले 10 फीसदी से ज्यादा बिक्री हुई और कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में करीब दो फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

महिंद्रा की एसयूवी की मांग अधिक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा के पास एसयूवी के 2.80 लाख ऑर्डर पेंडिंग है। आपको बता दें, स्कॉर्पियो क्लासिक और एन के कुल 1.17 लाख ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। वहीं थार का 68 हजार ऑर्डर पेंडिंग है। बोलेरो के 8400 ऑर्डर पेंडिंग है। वहीं एक्सयूवी 700 के लिए अभी 77 हजार ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें, एक्सयूवी300 की करीब 11 हजार ऑर्डर पेंडिंग है।