Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नंबर प्लेट से भौकाल जमाने वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, इस राज्य में नहीं चलेगी बिना HSRP वाली गाड़ियां

महाराष्ट्र सरकार सभी वाहनों के लिए एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।आपको बता दें केंद्र सरकार ने अप्रैल 2019 में देश में रजिस्टर्ड नये वाहन के लिए HSRP अनिवार्य कर दिया था। इसके साथ ही अगर सब कुछ ठीक रहा था इस योजना को 2024 की शुरुआत में लगा दिया जाएगा।एक साल के अंदर 1.25 करोड़ वाहनों में HSRP लगाना होगा।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Thu, 31 Aug 2023 04:31 PM (IST)
Hero Image
नंबर प्लेट से भौकाल जमाने वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। महाराष्ट्र में अब आप वाहनों पर फैंसी नंबर प्लेट नहीं लगा सकते हैं। आसान भाषा में कहे तो लोग अपने कार के नंबर प्लेट पर अब 'राम', 'दादा', 'बॉस', 'पापा जैसे शब्द नहीं लिख सकते हैं। ये अब अतीत का मामला हो गया है। क्योंकि महाराष्ट्र सरकार सभी वाहनों के लिए  एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

Maharashtra Motor Vehicles Department

आपको बता दें, महाराष्ट्र मोटर वाहन विभाग (Maharashtra Motor Vehicles Department) ने अप्रैल 2019 से पहले राज्य में रजिस्टर्ड सभी वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की योजना बना रही है।

संयुक्त परिवहन आयुक्त (कंप्यूटर)

संयुक्त परिवहन आयुक्त (कंप्यूटर) का प्रभार संभाल रहे उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि अप्रैल 2019 से पहले महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड वाहनों पर एचएसआरसी लगाने के लिए बोलियां लगाई गई है। आपको बता दें, अप्रैल 2019 से पहले महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड वाहनों के लिए एचएसआरपी अनिर्वाय नहीं था। राज्य में लगभग चार करोड़ वाहन हैं और सफल बोली जो लगाने वाले को काम मिलने के एक साल के अंदर 1.25 करोड़ वाहनों में HSRP लगाना होगा। आपको बता दें, ग्राहकों को एचएसआरपी को लगाने की कीमत खुद ही देनी पड़ेगी।

अप्रैल 2019 में देश में रजिस्टर्ड नये वाहन के लिए HSRP अनिवार्य

आपको बता दें, केंद्र सरकार ने अप्रैल 2019 में देश में रजिस्टर्ड नये वाहन के लिए HSRP अनिवार्य कर दिया था। अधिकारियों के मुताबिक, मोटर वाहन विभाग इस काम के लिए एक कांट्रेक्टर को सेलेक्ट करने के बाद 12 महीने के अंदर सभी वाहनों पर HSRP लगाने का योजना बना रहा है। इसके साथ ही अगर सब कुछ ठीक रहा था इस योजना को 2024 की शुरुआत में लगा दिया जाएगा।