Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahindra Scorpio: क्यों टॉप पर बनी हुई है महिंद्रा स्कॉर्पियो, लोग धड़ाधड़ खरीद रहे ये कार

Mahindra Scorpio इंडियन मार्केट में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली कार में से एक है। कंपनी अब तक इस कार की तकरीबन 70 हजार से अधिक यूनिट्स की सेल कर चुकी है। इसके कारण इसकी वेटिंग पीरियड भी काफी अधिक है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Wed, 22 Mar 2023 10:28 AM (IST)
Hero Image
Mahindra Scorpio: क्यों टॉप पर बनी हुई है महिंद्रा स्कॉर्पियो

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra Scorpio की भारतीय बाजार में डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। इस कार की ब्रिकी काफी तेजी से हो रही है। अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 के बीच तकरीबन 70 हजार यूनिट्स की सेल हुई है। इसमें स्कॉर्पियो क्लासिक और अपडेटेड वर्जन स्कॉर्पियो एन शामिल है। 

70 हजार से अधिक Scorpio की हुई सेल

महिंद्रा ने साल अप्रैल 2022 से लेकर फरवरी 2023 के बीच में स्कॉर्पियो की 68,147 यूनिट्स की सेल घरेलू बाजार में की है। इसी दौरान पिछले साल इस मॉडल की केवल 32,635 यूनिट्स की सेल हुई थी। यानी इन यूनिट्स के सेल के हिसाब से घरेलू ब्रिकी में कुल 108 प्रतिशत की उछाल आई है। वहीं इस मॉडल की 1,898 यूनिट्स अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात की गई है। इन आंकड़ों से साफ समझा जा सकता है कि इसकी मांग कितनी तेजी से बढ़ रही है।  

कार की बढ़ी वेटिंग पीरियड

इस एसयूवी की डिलीवरी पाने के लिए ग्राहकों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। हाल के आंकड़ों के अनुसार, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन वेरिएंट्स पर 65 हफ्ते यानी एक साल से अधिक का वेटिंग पीरियड का है। वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के लिए 26 हफ्तों  का इंतजार करना होगा।

महिंद्रा के मॉडल्स की बुकिंग

स्कॉर्पियो एन को भारतीय बाजार में 2022 में 11.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। जनवरी 2023 में इसके वेरिएंट्स की कीमत बढ़ा दी गई थी। इस मॉडल के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 12.74 लाख रुपए और डीजल वेरिएंट की कीमत 13.24 लाख रुपये से शुरू होती है। आप महिंद्रा के इस मॉडल को 21 हजार रुपये की टोकन राशि के साथ बुक करा सकते हैं।

Mahindra Scorpio एन

भारतीय बाजार में Mahindra Scorpio एन में 2.0 लीटर एमस्टैलियन टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 200bhp का पावर व 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन भी है , जो दो ट्यून्स में आता है। एक 130bhp का पावर व दूसरा 172bhp का पावर जनरेट करता है। इसके इंजन को छह-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है। इसके टॉप वर्जन में ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन भी मिलते हैं।