Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2.5 लाख रुपये से कम कीमत में घर ले जाएं Maruti Alto के ये वेरिएंट, साथ में कई ऑफर्स

Maruti Alto 800 मारुति ऑल्टो 800 एलएक्स ऑल्टो 800 लाइनअप में सबसे अहम मॉडल रहे हैं।भारतीय बाजार में इस कार की कीमत 3.32 लाख रुपये हैं। ऑल्टो 800 एलएक्सआई पेट्रोल वेरिएंट है। अब ये सभी बहुत सस्ते में मिल रहे हैं। ( जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Fri, 20 Jan 2023 09:50 AM (IST)
Hero Image
buy second hand car under 2.5 lakh rupees see all details here

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप अपने लिए एक सेकेंड हैंड कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए मारुति की सबसे अधिक पसंद की जाने वाले मॉडल में से एक Alto 800 LX और LXI  की जानकारी लेकर आए हैं। जो आपको दिल्ली, गुरुग्राम और लखनऊ में मिल जाएगी। चलिए आपको एक -एक करके इसके बारें में जानकारी देते हैं।

Alto 800 LX

मारुति ऑल्टो 800 (2016-20190 एलएक्स (2016-2019) ऑल्टो 800 (2016-2019) लाइनअप में सबसे अहम मॉडल रहे हैं। आपको बता दें भारतीय बाजार में इस कार की कीमत 3.32 लाख रुपये हैं। ये माइलेज 24.7 किमी/लीटर का देती है। यह LX (2016-2019) वेरिएंट 48 bhp @ 6000 rpm और 69 Nm @ 3500 rpm का अधिकतम पावर और अधिकतम टॉर्क देने वाले इंजन के साथ आती है।

मारुति ऑल्टो 800 (2016-2019) एलएक्स (2016-2019) मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है और 6 रंगों में पेश किया गया था- ग्रेनाइट ग्रे, सेरुलियन ब्लू, मोजिटो ग्रीन, ब्लेज़िंग रेड, सिल्की सिल्वर और सुपीरियर व्हाइट। कंपनी ने इस कार को बंद कर दिया है। लेकिन सेकंड  हैंड मार्केट में आज भी आपको ये कार कम कीमत में मिल जाएगी। 

Maruti Alto 800 LXi

मारुति ऑल्टो 800 एलएक्सआई ऑल्टो 800 लाइनअप में पेट्रोल वेरिएंट है। जिसकी कीमत 4.52 लाख रुपये है। यह 22 किलोमीटर प्रति लीटर का प्रमाणित माइलेज प्रदान करता है। LXi वैरिएंट  47 bhp पर 6000 rpm और 69 Nm पर 3500 rpm की अधिकतम पावर और अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस कार को बंद कर दिया है। लेकिन सेकंड  हैंड मार्केट में आज भी आपको ये कार कम कीमत में मिल जाएगी। मारुति ऑल्टो 800 एलएक्सआई मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है और 6 रंगों में उपलब्ध है: ग्रेनाइट ग्रे, सेरुलियन ब्लू, मोजिटो ग्रीन, अपटाउन रेड, सिल्की सिल्वर और सॉलिड व्हाइट।

Alto 800 LX ये आपको 1,70,000 लाख रुपये में मिल जाएगी। दिल्ली में ये ब्रिकी के लिए उपलब्ध है। 2014 की ये गाड़ी है। पेट्रोल से चलने वाली कार अब तक 50 529 किलोमीटर तक चल चुकी है।

Alto 800 LXI ब्रिकी के लिए ये कार लखनऊ में है। 2013 की ये मॉडल है। पेट्रोल से चलने वाली कार अब तक 60214 किलोमीटर तक चल चुकी है। ये आपको 2,10,000 रुपये में मिल जाएगी।

Alto 800 LXI (लखनऊ)

अगर आप लखनऊ में रहते हैं और अपने लिए सेकेंड हैंड कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक और दूसरा ऑप्शन उपलब्ध है। ये कार 2016 की है और अब तक पेट्रोल से चलने वाली कार 61 206 किलोमीटर तक चल चुकी है। आपको ये मात्र 2,20 000 रुपये में मिल जाएगी।

Alto 800 LXI (गुरुग्राम)

गुरुग्राम में ये कार ब्रिकी के लिए उपलब्ध है। इसपर आपको 6 महीने की वारंटी और 3 महीने की फ्री सर्विस भी मिलती है। पेट्रोल से चलने वाली कार अब तक 76419 किलोमीटर तक चल चुकी है। 2018 की कार मॉडल है। आप इसे 2,35,000 रुपये में खरीद सकते हैं।

नोट: ऊपर बताई गई जानकारी Truevalue वेबसाइट पर जानकारी के अनुसार है। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए बिना ऑनलाइन लेन-देन न करें। पुरानी कार खरीदते वक्त गाड़ी की कंडीशन और दस्तावेजों की जांच स्वयं करें।

ये भी पढ़ें-

Harrier, Tata और Curvv जैसी SUVs के लिए टाटा पेश कर सकती है दो दमदार इंजन

रेंज से लेकर फीचर्स में दमदार है iQube, Ola S1 Pro, Ather 450x इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कौन सबसे बेहतर