Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Most Expensive Cars : दुनिया की सबसे महंगी कारों की लिस्ट, rolls royce से लेकर Bugatti तक शामिल

World Most Expensive Cars आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया में मौजूद सबसे महंगी कारों के बारे में। Pagani Zonda HP Barchetta इस कार की कीमत 125 करोड़ रुपये है। इसका लुक काफी शानदार है। इस कार की टॉप स्पीड 335 kmph है। Bugatti Centodieci आपको बता दें इस लग्जरी कार की कीमत 64 करोड़ रुपये है। ये 420 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sat, 02 Sep 2023 06:41 PM (IST)
Hero Image
दुनिया की सबसे महंगी कारों की लिस्ट, rolls royce से लेकर Bugatti तक शामिल

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। दुनिया भर में एक से बढ़कर एक दमदार कारें मौजूद है। क्या आप जानते हैं दुनिया में मौजूद सबसे महंगी कारों के बारे में अगर नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं, दुनिया में मौजूद सबसे महंगी कारों के बारे में। चलिए देखते हैं इनकी कीमत क्या है और इसमें क्या कुछ खास है।

Rolls Royce Boat Tail

दुनिया की ये सबसे महंगी कार है। इस कार की कीमत 205 करोड़ रुपये है। लेकिन इस कार के कुछ ही लिमिटेड मॉडल बनाया गया है। ये 4 सीटर वाली लग्जरी कार दिखने में भी काफी शानदार है। आपको बता दें, ये 5 सेकंड के अंदर 100 kmph की स्पीड पकड़ती है। इस कार में कई शानदार फीचर्स भी मौजूद है। जिसके कारण ये सबसे महंगी कार है।

Bugatti La Voiture Noire

ये दुनिया की दूसरी सबसे महंगी कार है। ये कार साल 2019 में लॉन्च हुई थी। इसकी कीमत लगभग 132 करोड़ रुपये है। आपको बता दें, इस कार को द ब्लैक कलर कार के नाम से भी जाना जाता है। इसकी टॉप स्पीड 420 kmph की है।

Pagani Zonda HP Barchetta

यह विडियो भी देखें

तीसरी दुनिया की सबसे महंगी कार है। इस कार की कीमत 125 करोड़ रुपये है। इसका लुक काफी शानदार है। इस कार की टॉप स्पीड 335 kmph है। ये महज 2.8 सेकंड में 100 km की स्पीड पकड़ लेता है।

Rolls Royce Sweptail

दुनिया की चौथी सबसे महंगी कार Rolls Royce Sweptail है। ये कार इतनी लग्जरी है कि आप इसे देखते ही रह जायेगें। इसे कई फिल्मों में भी इस्तेमाल किया जाता है। जब कंपनी इस कार को बना रही थी तो इसे पांच साल लगा था। इस कार की टॉप स्पीड 250 kmph की है।

Bugatti Centodieci

हमारी लिस्ट में आखिरी नंबर पर Bugatti Centodieci है। आपको बता दें, इस लग्जरी कार की कीमत 64 करोड़ रुपये है। ये 420 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से चल सकती है।