Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tata Altroz CNG में क्या कुछ खास, सनरूफ और ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी से लैस

Tata Altroz CNG टाटा ने कुछ समय पहले ही अपनी नई सीएनजी कार Tata Altroz CNG लॉन्च की है। इस हैचबैक कार की कीमत 7.55 लाख रुपये है। ये देश की पहली सीएनजी हैचबैक कार है।अल्ट्रोज सीएनजी में सनरूफ मिलता है। इस कार का लुक काफी दमदार है। इसका ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी बढ़िया है। अल्ट्रोज सीएनजी अपनी इनोवेटिव ट्विन सीएनजी सिलेंडर तकनीक के साथ लाई गई है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Fri, 04 Aug 2023 08:17 PM (IST)
Hero Image
Tata Altroz CNG में क्या कुछ खास, सनरूफ से लैस

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क।  Tata Altroz CNG Features : भारतीय बाजार में टाटा सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। अभी टाटा ने कुछ समय पहले ही अपनी नई सीएनजी कार Tata Altroz CNG  लॉन्च की है। इस हैचबैक कार की कीमत 7.55 लाख रुपये है। ये देश की पहली सीएनजी हैचबैक कार है। जिसे सनरुफ के साथ लाया गया है। इसके अलावा अल्ट्रोज सीएनजी में कई दमदार फीचर्स है जो इसे और दमदार बनाती है।

Tata Altroz CNG सनरूफ

अल्ट्रोज सीएनजी में सनरूफ मिलता है। इस कार का लुक काफी दमदार है। इसका ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी बढ़िया है। इसमें आपको कई दमदार फीचर्स मिलते हैं , जिसके कारण प्रीमियम फील आएगा।

Tata Altroz CNG ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी

आपको बता दें, अल्ट्रोज सीएनजी अपनी इनोवेटिव ट्विन सीएनजी सिलेंडर तकनीक के साथ लाई गई है। आमतौर पर सीएनजी कार में सिंगल -सिलेंडर सेटअप मिलता है। इसमें एक बडे सिलेंडर की जगह दो छोटे सीएनजी सिलेंडर मिलते हैं। जिसके कारण बढ़िया बूट स्पेस भी मिलता है।

सीएनजी मोड में स्टार्ट

आप इस कार को सीधा सीएनजी मोड में स्टार्ट कर सकते हैं। कई कार में स्टार्ट करने के लिए पेट्रोल मोड को ऑन करना पड़ता है। अगर आपकी कार में जरा भी पेट्रोल नहीं है, तभी भी आप अपनी सीएनजी कार को स्टार्ट कर सकते हैं।

Tata Altroz CNG क्रूज कंट्रोल

लंबी ड्राइव थका देने वाली होती है। लेकिन इस कार में क्रूज कंट्रोल फीचर मिलता है। इस तकनीक में आपको  एक्सीलेटर पर लगातार अपना पैर  रखे बिना कार चलाने की सुविधा देती है। यह फीचर थकान को कम करने में काम आता है।

Tata Altroz CNG कीमत

XE: 7.55 लाख रुपये है।

XM+: 8.40 लाख रुपये है।

XM+ (S): 8.85 लाख रुपये है।

XZ: 9.53 लाख रुपये है।

XZ+ (S): 10.03 लाख रुपये है।

XZ+ O (S): 10.55 लाख रुपये है।