Move to Jagran APP

जुलाई 2023 में सबसे अधिक बिकी ये हैचबैक कारें, Maruti Suzuki SWIFT से लेकर Tata Tiago तक शामिल

Best Selling Hatchback Cars- अगर आप भी अपने लिए एक नई हैचबैक कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए जुलाई में सबसे अधिक बिकने वाली हैचबैक कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।Maruti Suzuki SWIFT की जुलाई 2023 में 17896 यूनिट्स सेल हुई है।Tata Tiago की जुलाई 2023 में 8982 यूनिट्स की सेल हुई है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sat, 26 Aug 2023 04:01 PM (IST)
Hero Image
जुलाई 2023 में सबसे अधिक बिकी ये हैचबैक कारें
नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में एसयूवी की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है, लेकिन हैचबैक की डिमांड भी कुछ कम नहीं है। इस बात का अंदाजा हम जुलाई में हुई हैचबैक कारों की सेल से लगा सकते हैं। आपको बता दें, जुलाई में लोगों ने हैचबैक कारों को जमकर खरीदा है। अगर आप भी अपने लिए एक नई हैचबैक कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए जुलाई में सबसे अधिक बिकने वाली हैचबैक कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

जुलाई 2023 में सबसे अधिक बिकी ये हैचबैक कारें

Maruti Suzuki SWIFT की जुलाई 2023 में 17,896 यूनिट्स सेल हुई है। वहीं इसकी तुलना जुलाई 2022 से करें तो इस कार की 17,539 यूनिट्स की सेल  हुई थी। यानी सालाना आधार पर ब्रिकी में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

MARUTI Suzuki BALENO

भारतीय बाजार में MARUTI Suzuki BALENO की ब्रिकी जुलाई 2023 में 16,725 यूनिट्स की सेल हुई है। वहीं जुलाई 2022 में इस कार की 17,960 यूनिट्स की सेल हुई थी। जो सालाना आधार पर ब्रिकी में 7 प्रतिशत से कम रही है।

MARUTI Suzuki Wagonr

MARUTI Suzuki Wagonr की जुलाई 2023 में 12,970 यूनिट्स की सेल हुई है। वहीं, जुलाई 2022 में इस कार की 22,588 यूनिट्स सेल हुई थी। जो सालाना आधार पर ब्रिकी में 43 प्रतिशत कम रही है।

Tata Tiago

Tata Tiago की जुलाई 2023 में 8,982 यूनिट्स की सेल हुई है। जबकि जुलाई 2022 में 6,159 यूनिट्स की सेल हुई थी। यानी इस कार की ब्रिकी को सालाना आधार पर देखें तो ब्रिकी में 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Tata Altroz

 Tata Altroz की जुलाई 2023 में 7,817 यूनिट्स की सेल हुई है। वहीं जुलाई 2022 में 5,678 यूनिट्स  की सेल हुई थी। यानी सालाना आधार पर इस कार की ब्रिकी में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

इन 5 कारों का भी रहा जलवा

इसके अलावा, जुलाई 2023 में Maruti Suzuki Alto की 7,099 यूनिट्स सेल हुई है, वहीं  Hyundai Grand i10 Nios की 5,337 यूनिट्स की सेल हुई है। इसके अलावा Hyundai i20 की 5,001 यूनिट्स की सेल हुई है। Toyota Glanza की 4,902 यूनिट्स की सेल हुई है। Maruti Suzuki Ignis की 3,223  की यूनिट्स सेल हुई है।