Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

EVs with Longest Range: दमदार बैटरी पैक से लैस हैं ये इलेक्ट्रिक कारें,फुल चार्ज में मिलती है 452 किमी की रेंज

EVs cars with Longest Range आज हम आपके लिए इलेक्ट्रिक कार की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इसमें कौन -कौन सी कारें मौजूद है। Tata Tiago EV को एक बार फुल चार्ज करने में लगभग 250 किमी से लेकर 315 किमी तक की रेंज देती है। इसे होम चार्जिंग के साथ -साथ डिसी फास्ट चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sat, 09 Sep 2023 05:57 PM (IST)
Hero Image
EVs with Longest Range: दमदार बैटरी पैक से लैस हैं ये इलेक्ट्रिक कारें

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की ड़िमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। अगर आपको भी ईवी कार पसंद है और आप एक नई कार खरीदने की प्लैनिग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए इलेक्ट्रिक कार की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इसमें कौन -कौन सी कारें मौजूद है और इनमें क्या कुछ खास है।

Hyundai Kona Electric

हुंडई की Kona Electric कार में 39.2kWh की बैटरी पैक मिलता है। जो सिर्फ 57 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। आपको बता दें, ये एक बार फुल चार्ज में 452 किमी तक चल सकती है। इस कार की एक्स शोरुम कीमत 24 लाख रुपये है।

Tata Nexon EV

भारतीय बाजार में टाटा सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। इस कार में 141 HP की पावर वाली बैटरी मिलती है। जो 250 NM का टॉर्क जनरेट करती है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 312 किमी तक की रेंज मिलती है। इस कार की एक्स शोरुम कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

Tata Tiago EV

टाटा की एक और इलेक्ट्रिक कार इंडियन मार्केट में आती है। इसे एक बार फुल चार्ज करने में लगभग 250 किमी से लेकर 315 किमी तक की रेंज देती है। इसे होम चार्जिंग के साथ -साथ डिसी फास्ट चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है। ये कार 57 मिनट में 80 प्रतिशत तक फुल चार्ज हो सकती है। इस कार की एक्स शोरुम कीमत 8.49 लाख रुपये है।

Mahindra XUV400

भारतीय बाजार में महिंद्रा दो बैटरी पैक के साथ आती है। जो 310 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इस कार में  34.5kWh का बैटरी पै है। जो 375 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। जबकि दूसरी बैटरी पैक के साथ 456 किमी तक की दूरी तय की जा सकती है। इस कार की कीमत 15.99 लाख रुपये एक्स -शोरूम है।  

MG ZS EV

MG इंडियन मार्केट में लग्जरी कारों को बनाने के लिए ही जानी जाती है। ये कार 176 PS की पावर और 280 Nm की टॉर्क जनरेट करती है। इस कार में 50.3kWh की हाई वॉल्टेज बैटरी दी गई है। इसे एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। एक बार फुल चार्ज पर 461 किमी तक चल सकती है। इसकी शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 22.98 लाख रुपये के आस -पास है।

यह भी पढ़ें-

Tata Nexon EV Max का डॉर्क एडिशन जल्द होगा लॉन्च, ये हो सकते हैं संभावित बदलाव

Car Mileage Tips: कार के माइलेज को बढ़ाने के लिए रखें इन छोटी बातों का ख्याल, जादा चलेगी गाड़ी और होगी बचत