Move to Jagran APP

Year End 2022: Hatchback, Sedan, MPV और SUV सेगमेंट में इन कारों का रहा जलवा, किसने मारी बाजी

भारतीय बाजार में इस साल जमकर लोगों ने कार खरीदी है। मारुति वैगनआर 2022 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में से एक है। Tata Nexon इस साल भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनकर उभरी है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Fri, 30 Dec 2022 09:48 AM (IST)
Hero Image
Hatchback, Sedan, MPV, SUV all these cars famous this year

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ये साल 2022 वाहन निर्माता कंपनियों के लिए सबसे बढ़िया रहा है। इस साल लोगों ने जमकर कारों को खरीदी की है। आज हम आपके लिए इंडियन मार्केट में 2022 में टॉप रही हैचबैक, SUV, सेडान, एमपीवी की लिस्ट लेकर आए हैं। बता दें कि अक्टूबर के त्योहारी महीने के दौरान गाड़ियों की बिक्री में 28 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

Hatchback: Maruti Suzuki Wagon R

भारतीय बाजार में आज भी हैचबैक कारों की डिमांड है। सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों में से कुछ छोटी कारें बनी हुई हैं। मारुति वैगनआर ने न केवल हैचबैक सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली कार में जगह बनाई है। जनवरी से नवंबर तक मारुति सुजुकी ने वैगनआर की 2,07,136 यूनिट बेचीं।

SUV: Tata Nexon

इंडियन मार्केट में एसयूवी की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। आईसीई और इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट दोनों में उपलब्ध, नेक्सन इस साल टाटा के लिए सफलता की कहानी रही है। Tata Motors ने इस साल EVs सहित Nexon की 1,56,225 यूनिट्स बेची है। Nexon भारत की सबसे अधिक बिकने वाली SUV है। टाटा मोटर्स ने इस साल बेची गई सभी एसयूवी में लगभग आधे का योगदान दिया है। 2022 में महिंद्रा एंड महिंद्रा से 3.26 लाख यूनिट के साथ अपनी जगह बनाई है।

Sedan: Maruti Suzuki Dzire 

भारतीय बाजार में मारुति डिजायर को आज भी पसंद किया जाता है। लोग आज भी इस कार के दीवाने हैं । जनवरी के बाद से, मारुति ने डिजायर की 1,47,922 इकाइयां बेची हैं और 2022 में भारत की पसंदीदा सेडान बने रहने की संभावना है।

MPV: Maruti Suzuki Ertiga 

भारत में कोविड के बाद से अब कंपनियां धीरे- धीरे पटरी पर आ रही हैं। एमपीवी में भी सबसे अधिक बिकने की लिस्ट में मारुति सुजुकी एर्टीगा शामिल है। मारुति सुजुकी ने नई पीढ़ी की अर्टिगा लॉन्च की और यह खरीदारों के बीच तब भी हिट रही, जब अन्य अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एसयूवी स्टाइल के साथ एमपीवी लॉन्च करने पर  ध्यान केंद्रित कर रहे थे। Maruti Suzuki ने तीन-पंक्ति MPV की 1,21,611 यूनिट्स की सेल की है।

ये भी पढ़ें-

Year End 2022: पेट्रोल डीजल की कारों को टक्कर देने आई इस साल ये Hybrid कारें , यहां देखें लिस्ट

डेढ़ लाख से कम कीमत में घर लाएं Maruti Alto 800, मिलेंगे कई शानदार ऑफर्स