Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पहले से कितनी बदल गई 2023 Honda City Facelift, इस मिड-साइज सेडान में क्या है खास

वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार के इंटीरियर में काफी मामूली बदलाव किए हैं। होंडा सिटी सभी वेरिएंट्स में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम दे रही है जिसमें मैनुअल ट्रांसमिशन भी शामिल है। इसमें नए कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। (जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Fri, 03 Mar 2023 11:58 AM (IST)
Hero Image
Hyundai Verna को टक्कर देने वाली मिड-साइज सेडान पहले से कितनी बदली

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Honda ने मिड-साइज सेडान का फेसलिफ्ट वेरिएंट को पेश किया है। वाहन निर्माता कंपनी ने 2023 होंडा सिटी फेसलिफ्ट को 11.49 लाख रुपये में लॉन्च किया है। इसमें नए फीचर्स के तौर पर इसमें काफी कुछ जोड़ा गया है। आज हम आपको इस कार से जुड़ी 5 खास बातों को बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप इस कार की खासियत को समझ सकते हैं।

2023 Honda City facelift डिजाइन और कलर

डिजाइन के मामले में फेसलिफ्ट Honda City में कोई अधिक बदलाव नहीं किया गया है। ये एक ग्रिल के साथ निप और टक को सपोर्ट करता है। ये फिर से डिजाइन किए गए फ्रंट और रियर बंपर और 16 इंच के अलॉय व्हील के साथ भी आती है। वहीं होंडा सिटी के एलईडी टेल लैंप को अपडेट किया है और यह सेडान अब एक नई ओब्सीडियन ब्लू पर्ल पेंट स्कीम में भी पेश की गई है। इसमें नए कलर ऑप्शन  मिलते हैं।

2023 Honda City facelift इंटीरियर और फीचर्स

वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार के इंटीरियर में काफी मामूली बदलाव किए हैं। हालांकि, इसमें एम्बिएंट लाइटिंग, एक वायरलेस चार्जर, रेन-सेन्सिंग वाइपर्स और वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसे नए फीचर्स मिलते हैं।

होंडा सिटी में अब नियमित पेट्रोल वेरिएंट में भी ADAS मिलता है। पहले यह केवल हाइब्रिड मॉडल के साथ आती थी। इसमें गौर करने वाली बात ये है कि बेस वेरिएंट के अलावा होंडा सिटी सभी वेरिएंट्स में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम दे रही है, जिसमें मैनुअल ट्रांसमिशन भी शामिल है। इसमें ADAS सुइट में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन, रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम और ऑटो हाई-बीम शामिल हैं। सिटी e:HEV में एक नया लो-स्पीड फॉलो फंक्शन भी है।

2023 Honda City facelift डाइमेंशन

इस कार की लंबाई 4583 mm है, चौड़ाई 1748 mm है, हाईट 1489 mm है, व्हीलबेस 2600 mm है, ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm है। इस कार में आपको अच्छा-खासा बूट स्पेस 506 लीटर का मिलता है। इसमें कुल फ्यूल टैंक कैपेसिटी 40 लीटर की है।

2023 Honda City facelift इंजन और गियरबॉक्स

यह 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जो 119 बीएचपी और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसे  6-स्पीड एमटी और सीवीटी के साथ जोड़ा गया है। सिटी ई:एचईवी में 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल हाइब्रिड यूनिट है, जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ है।  

2023 Honda City facelift  कीमत

नई 2023 होंडा सिटी फेसलिफ्ट को चार ट्रिम- एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में लॉन्च किया गया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से लेकर 15.97 लाख रुपये तक है। Honda City e:HEV को दो वेरिएंट्स- V और VX में पेश कर रही है और जिसकी  कीमत  18.89 लाख रुपये और 20.39 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है।

भारतीय बाजार में Honda City का मुकाबला न्यू-जनरेशन Hyundai Verna, Skoda Slavia, Volkswagen Virtus और Maruti Suzuki Ciaz से होगा।