Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रेत के टीलों और बर्फ को तोड़ती हुई आएगी नई Range Rover Sport, इन खूबियों से है लैस

New Range Rover Sport Jaguar Land Rover इंडिया ने घोषणा है कि नई रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी को 31 मई को पेश करेगी। टीजर वीडियो में मॉडल को ट्रैक रेत के टीलों रेगिस्तान पानी और बर्फ पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। (जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sun, 23 Apr 2023 04:28 PM (IST)
Hero Image
रेत के टीलों और बर्फ को तोड़ती हुई आएगी नई Range Rover Sport

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Jaguar Land Rover इंडिया ने घोषणा है कि नई रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी को 31 मई को पेश करेगी। आपको बता दें, कंपनी इसे अब तक की सबसे तेज और तकनीकी रूप से सबसे तेज कार में एक बता रही है। वहीं कंपनी ने आधिकारिक टेस्टिंग और विकास के माध्यम से एसयूवी का टीजर वीडियो पोस्ट किया है, जो इसके हाई -परफॉर्मेंस को दर्शाता है।

टीजर वीडियो हुआ जारी

टीजर वीडियो में मॉडल को ट्रैक, रेत के टीलों, रेगिस्तान, पानी और बर्फ पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। जो एसयूवी के पावर को दिखाती है। कंपनी ने इस कार के बारे में और अधिक जानकारी नहीं है। लेकिन उसके पहले की तुलना में और दमदार माना जाता है। एक बार लॉन्च होने के बाद, यह लेम्बोर्गिनी यूरस परफॉर्मेंट और एस्टन मार्टिन DBX707 को कड़ी टक्कर देगी।

पुराने जेएलआर रेंज रोवर एसवीआर

जबकि पुराने जेएलआर रेंज रोवर एसवीआर ने कंपनी के अपने सुपरचार्ज्ड 5.0-लीटर वी8 इंजन का इस्तेमाल किया था, यह संभावना नहीं है कि कड़े उत्सर्जन नियमों के कारण नए एसवी में वही इंजन मौजूद होगा। रेंज रोवर स्पोर्ट पहले से ही बीएमडब्ल्यू के N63 इंजन का इस्तेमाल कर रही है, इसलिए रेंज - टॉपिंग वेरिएंट भी कंपनी से पावरट्रेन ले सकता है।

2023 में रेंज रोवर ईवी के लिए बुकिंग ओपन कर देगी

जगुआर लैंड रोवर ने हाल ही में खुलासा किया कि वह 2023 में रेंज रोवर ईवी के लिए बुकिंग ओपन कर देगी। 2025 में इसके लॉन्च होने से पहले ही। रेंज रोवर ईवी ब्रांड के इलेक्ट्रिक रणनिती का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह नई रेंज रोवर ईवी ऑटोमेकर के हेलवुड प्लांट में बनाई जाएगी, जिसके लिए कंपनी अपनी रीइमेजिन रणनीति के तहत इस फीचर को एक  ऑल-इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बदल रही है, जिसमें 18.6 बिलियन डॉलर के निवेश कर सकती है।