Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Upcoming Sedan Cars: आने वाले दिनों में दस्तक दे सकती हैं ये सेडान कारें, यहां देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी सेडान कारें पसंद है तो आज हम आपके लिए इंडियन मार्केट में आने वाली कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली कार Drize है। जिसे 2024 के मध्य में बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में काफी बदलाव हो सकता है।होंडा की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Amaze जल्द ही एक नई जनरेशन में आएगी।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sat, 30 Sep 2023 02:30 PM (IST)
Hero Image
इंडियन मार्केट में आने वाली सेडान गाड़ियों की लिस्ट

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में इस समय एसयूवी की डिमांड अधिक है जिसके कारण सेडान की लोकप्रियता में गिरावट आई है, लेकिन आज भी सेडान का को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। जिसके कारण वाहन निर्माता कंपनियां भी नए मॉडल को पेश कर रही है। क्या आपको भी सेडान कारें पसंद है तो आज हम आपके लिए इंडियन मार्केट में आने वाली कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इसमें क्या कुछ खास हो सकता है।

New-Gen Maruti Suzuki Drize

भारतीय बाजार में मारुति सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली कार स्विफ्ट है। जिसे 2024 के मध्य में बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में काफी बदलाव हो सकता है। इंजन के तौर पर इसमें 1.2 लीटर मजबूत हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 35 किलोमीटर प्रति लीटर से अधिक हो सकता है।

2024 New-Gen Honda Amaze

होंडा की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान जल्द ही एक नई जनरेशन में आएगी। ये 2024 में लॉन्च होने वाला चार पहिया वाहन मौजूदा  पीएफ2 प्लेटफॉर्म के अपडेटेड वर्जन पर बेस्ड होगा। ये 90 बीएचपी और 110 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें सेफ्टी के तौर पर ADAS  फीचर मिल सकता है।

Hyundai IONIQ 6

2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था।  IONIQ 6 ने जुलाई 2022 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत की और यह एक बार चार्ज करने पर 614 किलोमीटर तक की रेंज के साथ आता है। यह E-GMP स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर पर आधारित है जो Hyundai IONIQ 5 और Kia EV6 पर बेस्ड है।

BYD Seal

भारतीय बाजार में वाहन निर्माता कंपनी ने ये पुष्टि करते हुए, BYD ने 2023 ऑटो एक्सपो में सील इलेक्ट्रिक सेडान को पेश किया था। ये दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 82.5 kWh बैटरी पैक मिलता है। ये केवल 3.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

New-Gen Skoda Superb

स्कोडा अपनी चौथी पीढ़ी का मॉडल 2023 के अंत तक वैश्विक शुरुआत करेगी। जहां तक इसके भारत में लॉन्च होने का सवाल है, जर्मन की वाहन निर्माता कंपनी ने ये पुष्टी कि वह पहले मौजूदा पीढ़ी के मॉडल को फिर से पेश करेगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च पर कुछ बताया नहीं है। 

यह भी पढ़ें-

BYD SEAL EV हुई इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, जानें 700km की रेंज वाली यह इलेक्ट्रिक कार कब हो रही है लॉन्च