Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2022 Toyota Glanza CNG: सीएनजी अवतार में आने वाली ग्लैंजा में क्या मिलेगा खास? जानें संभावित कीमत और फीचर्स

Toyota ने भारतीय बाजार में अपनी नई सीएनजी कार Glanza को लाने की पूरी तैयारी कर ली है। अगर आप अपने लिए एक नई सीएनजी कार लेना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Sun, 06 Nov 2022 12:32 PM (IST)
Hero Image
सीएनजी अवतार में आने वाली ग्लैंजा में क्या मिलेगा खास?

नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में Toyota India ने Glanza के सीएनजी वर्जन को पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है। अगर आप इस कार को लेना चाहते हैं तो इससे पहले आईज हम आपके लिए इसके खास फीचर्स और इंजन की जानकारी लेकर आए हैं। जिसे जानकर आप इसके लॉन्च से पहले ही उसकी सारी जानकारी ले सकते हैं।

2022 Toyota Glanza CNG

हाल के दिनों में मारुति ने बलेनो CNG को लॉन्च किया है। इन दोनों कार में एक जैसे मैकेनिकल और फीचर्स है। वहीं जहा मारुत सुजुकी अपनी सीएनजी कारों को S-CNG कहती है। वहीं टोयोटा अपनी कारों  को e-CNG मॉडल के रूप में ब्रांड करती है। आपको बता दे टोयोटा Glanza भारत में इस कंपनी की CNG पर चलने वाली पहली कार होगी। कुछ हफ्तों पहले ही इस कार के स्पेसिफिकेशन, वेरिएंट और अन्य डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गए थे।

2022 Toyota Glanza CNG इंजन

इस कार के इंजन में  1.2-लीटर के-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी पेट्रोल इंजन होगा। इसके साथ ही इसमें कंपनी स्टार्ट और स्टॉप जैसे फीचर्स भी देगी। यह पेट्रोल-ओनली मॉडल में 88.5 बीएचपी जनरेट करता है। लीक हुए दस्तावेज के मुताबिक बाई-फ्यूल सीएनजी वर्जन 77 बीएचपी जनरेट करता है। इस कार के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह कार लगभग 30 किमी/किलोग्राम का माइलेज भी दे सकता है।

2022 Toyota Glanza CNG वेरिएंट्स  और टक्कर

आपको बता दे कंपनी इस कार को कुल तीन वेरिएंट - S, G, और V में लेकर आने वाली है। इससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस प्रीमियम हैचबैक के सीएनजी वर्जन की कीमतों का खुलासा करेगी। उम्मीद ये लगाई जा रही हैं कि इसकी संभावित कीमत 6.59 लाख से लेकर 9.99 लाख रुपये तक हो सकती है। भारतीय बाजार में इस कार की टक्कर Maruti Suzuki Baleno, Tata Altroz, Hyundai i20 से होगी।

ये भी पढ़ें- 

कार का सस्पेंशन चलेगा सालों साल! बस अपनाएं ये आसान टिप्स